Aman Verma: जादू करते दिखे ‘बागबान’ फेम अमन वर्मा, नेटिजंस बोले- फिल्म में अमिताभ बच्चन को ऐसे ही गायब किया था
Aman Verma: हाल ही में पूर्व टेलीविजन स्टार अमन वर्मा का एक वीडियो सामन आया है, जिसमें वह जादूगर के रूप में नजर आ रहे हैं। इसे देख नेटिजंस हैरान दिख रहे हैं और तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
विस्तार
पूर्व अभिनेता अमन वर्मा एक समय टीवी और सिनेमा की दुनिया में चर्चित एक्टर्स में शुमार थे। हाल ही में अभिनेता एक बार फिर से सुर्खियों में आ गए हैं, वजह है उनका नया वीडियो, जिसमें वह जादू करते दिख रहे हैं। इसे देख नेटिजंस कह रहे हैं कि ये किस लाइन में आ गए हैं।
क्या है अमन वर्मा का वीडियो?
अभिनेता अमन वर्मा ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में एक्टर मंच पर जादू के करतब दिखाते हुए नजर आ रहे हैं। शेयर किए गए वीडियो में अमन एक बोतल को अखबार के पीछे कुछ जादू करके गायब कर देते हैं, जिसे देख वहां मौजूद सभी लोग उनकी सराहना करते हैं। इसके साथ ही अभिनेता ने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, ‘ठीक है, यहीं से मैंने जादूगर बनने के गुर सीखे। थोड़ा मुश्किल था लेकिन सफल रहा, यह सब हाथों की सफाई है। देवियों और सज्जनों, यहां जादूगर आ गया, जिसका नाम है अमन यतन वर्मा।'
विज्ञापन विज्ञापन
यह खबर भी पढ़ें: Ajith Kumar: रिटायरमेंट की चर्चाओं के बीच अजित कुमार ने की अगली फिल्म की घोषणा, बताया कब शुरू करेंगे शूटिंग
नेटिजंस ने दी प्रतिक्रिया
अभिनेता की ये वीडियो देखकर नेटिजंस तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक इंस्टाग्राम यूजर ने लिखा कि भाईसाहब आप ये किस लाइन में आ गए हैं। दूसरे यूजर ने टिप्पणी करते हुए कहा कि बागबान फिल्म में अमिताभ बच्चन को ऐसे ही गायब किया था। वहीं, तीसरे यूजर ने लिखा कि इतने प्रभावशाली एक्टर को क्या करना पड़ा रहा है, उनके लिए वह दुखी हैं। इसके अलावा एक अन्य यूजर ने लिखा कि कितना शानदार जादू है।
यह खबर भी पढ़ें: Sumit-Surbhi: शादी के बाद भी साथ नहीं रहते सुरभि ज्योति और सुमित सूरी? टीवी एक्ट्रेस ने बताई यह मजेदार वजह
अमन वर्मा के बारे में
अभिनेता अमन वर्मा के करियर की बात करें तो वह 2000 के दशक में काफी चर्चित थे। उन्होंने कई टीवी सीरियल्स किए हैं, जो काफी चर्चित रहे, जैस- 'खुल जा सिम सिम', 'कलश' आदि। इसके अलावा वो 'राज', 'संघर्ष' और 'बागबान' जैसी फिल्मों में नजर आ चुके हैं।