फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Ajith Kumar Confirms His Next Movie Amidst Retirement Starts Shooting In November

Ajith Kumar: रिटायरमेंट की चर्चाओं के बीच अजित कुमार ने की अगली फिल्म की घोषणा, बताया कब शुरू करेंगे शूटिंग

Sat, 17 May 2025 12:00 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Sat, 17 May 2025 12:00 PM IST
सार

Ajith Kumar Next Project: अजित कुमार के फैंस के लिए अच्छी खबर है क्योंकि अभिनेता ने अपनी अगली फिल्म के बारे में घोषणा कर दी है।

विज्ञापन
Ajith Kumar Confirms His Next Movie Amidst Retirement Starts Shooting In November
अजित कुमार - फोटो : इंस्टाग्राम-@ajithkumar.0fficial

विस्तार

तमिल सुपरस्टार अजित कुमार फिल्मों के साथ-साथ रेसिंग में भी काफी सक्रिय रहते हैं। कार रेसिंग के प्रति उनकी बढ़ती सक्रियता के कारण बीच में उनको लेकर ऐसी खबरें भी आईं कि वो फिल्मों से संन्यास लेने का सोच रहे हैं। हालांकि, इन चर्चाओं के बीच अब अजित कुमार ने अपनी अगली फिल्म की घोषणा कर दी है। जिसके बाद उनके रिटायरमेंट की खबरें सिर्फ अफवाह साबित हुई हैं।

विज्ञापन

अगले साल नई फिल्म लाने की तैयारी में अजित कुमार
द इंडियन एक्सप्रेस के साथ बातचीत अभिनेता ने बताया कि किस तरह से वो अपने दो पैशन सिनेमा और मोटरस्पोर्ट के बीच संतुलन बनाने की तैयारी कर रहे हैं। अभिनेता ने कहा, “यूरोप में हमारा रेसिंग सीजन मार्च में शुरू होता है और अक्टूबर में समाप्त होता है। जनवरी में दुबई में होने वाली एक बार की रेस को छोड़कर। अगर मैं नवंबर से फरवरी के बीच एक फिल्म बना पाता हूं, तो मैं हर साल एक फिल्म रिलीज करूंगा। साथ ही अपने रेसिंग प्रोग्राम पर भी ध्यान केंद्रित करूंगा। मैं इस साल नवंबर में एक नए प्रोजेक्ट की शूटिंग शुरू करूंगा, जो उम्मीद है कि अप्रैल या मई 2026 के आसपास रिलीज होगी।” हालांकि अभी तक अजित कुमार की अगली फिल्म के बारे में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

विज्ञापन

अपने साथ काम करने वाले निर्माता-निर्देशकों का जताया आभार
इस दौरान अजित कुमार ने अपने इतने लंबे करियर में अपनी सफलता के लिए अपने साथ काम करने वाले निर्माताओं-निर्देशकों को श्रेय दिया। एक्टर ने कहा, “मैं ऐसे फिल्म निर्माताओं-निर्देशकों के साथ काम करने पर खुद को भाग्यशाली मानता हूं जो मेरे लक्ष्यों को समझते हैं और उनका समर्थन करते हैं।”  

विज्ञापन
विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ेंः Jacqueline Fernandez: कान में पेरेंट्स को याद कर भावुक हुईं जैकलीन, सुकेश मामले पर भी दिया बड़ा बयान

बॉक्स ऑफिस पर सफल हुई ‘गुड बैड अग्ली’
अजित कुमार आखिरी बार इसी साल रिलीज हुई फिल्म ‘गुड बैड अग्ली’ में नजर आए थे। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल रही थी। आदिक रविचंद्रन द्वारा निर्देशित फिल्म में तृष्णा कृष्णन, अर्जुन दास, सुनील, प्रभु, प्रसन्ना, कार्तिकेय देव और प्रिया प्रकाश वारियर प्रमुख भूमिकाओं में नजर आए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed