फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Allu Arjun starer film Pushpa 2 The Rule Teaser is Out click here to know more about film

Pushpa 2: अल्लू अर्जुन के फैंस के लिए खुशखबरी, 'पुष्पा 2: द रूल' के गाने का धमाकेदार टीजर हुआ रिलीज

Wed, 24 Apr 2024 05:32 PM IST
अनुपमा कुमारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अनुपमा कुमारी Updated Wed, 24 Apr 2024 05:32 PM IST
सार

अल्लू अर्जुन के चाहने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी। आज 'पुष्पा: द रूल' के गाने का धमाकेदार टीजर को रिलीज कर दिया गया है। फिल्म के इस टीजर को देखकर दर्शकों का उत्साह दोगुना हो गया है। निर्देशक सुकुमार की इस फिल्म का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

विज्ञापन
Allu Arjun starer film Pushpa 2 The Rule Teaser is Out click here to know more about film
पुष्पा: द रूल - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

अल्लू अर्जुन के चाहने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी। आज 'पुष्पा: द रूल' के गाने का धमाकेदार टीजर को रिलीज कर दिया गया है। फिल्म के इस टीजर को देखकर दर्शकों का उत्साह दोगुना हो गया है। निर्देशक सुकुमार की इस फिल्म का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। आइए बताते हैं इस टीजर में क्या खास चीजें आपको देखने को मिलेंगीं। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन

 

 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Allu Arjun (@alluarjunonline)
 



'पुष्पा: द रूल' के गाने के टीजर ने मचाया धमाल 
निर्देशक सुकुमार की फिल्म 'पुष्पा: द रूल' के लिए दर्शकों में अलग किस्म जुनून देखने को मिल रहा है। 'पुष्पा: द रूल' साल 2024 की बहुचर्चित फिल्मों में से एक है। पिछले दिनों अल्लू अर्जुन के जन्मदिन के अवसर पर मेकर्स ने 'पुष्पा: द रूल' के पहले टीजर जारी किया था। उस टीजर में जथारा एपिसोड की एक झलक देखने को मिली थी। वहीं आज मेकर्स ने फिल्म के गाने 'पुष्पा-पुष्पा' के टीजर को रिलीज किया है। 

'हीरामंडी' के भव्य प्रीमियर के लिए तैयार सोना, जताई खुशी

'पुष्पा-पुष्पा' की धुन गूंजेगी 
'पुष्पा: द रूल' के गाने के टीजर की शुरुआत एक जंगल से होती है जहां बारिश हो रही है। टीजर के अगले दृश्य में एक्शन और धमाका देखने को मिलता है। वहीं लगातार बैकग्राउंड 'पुष्पा-पुष्पा' धुन गूंजती रहती है। यह धुन दर्शकों को काफी रोमांचित कर रही है। वहीं टीजर के अगले दृश्य में एक भव्य से सोफे पर बैठे किसी शख्स की सिर्फ उंगलियां नजर आती हैं, जिनमें चमकीले नेलपेंट लगे हुए हैं। 

Arti Dipak Wedding: पिया के घर जाने को तैयार आरती, शादी से पहले भाई कृष्णा के साथ पैपराजी को बांटी मिठाई

कब होगी रिलीज 'पुष्पा: द रूल'
अल्लू अर्जुन के फैंस 'पुष्पा: द रूल' के रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। मेकर्स ने फैंस की धड़कनों को बढ़ाने के लिए आज फिल्म के गाने के टीजर को भी रिलीज कर दिया है। हर दिन फिल्म से जुड़ी खबरें दर्शकों तक पहुंच रही है। 500 करोड़ की लागत से बनी इस फिल्म को 15 अगस्त 2024 को रिलीज किया जाएगा। 



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed