फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Alexx ONell Birthday Special know about his bollywood career films serials and personal life

Alexx O' Nell: मार्केटिंग करने आए, एक्टर बनकर यहीं रह गए; ‘RRR’ और 'केसरी 2' समेत कई फिल्मों में बने फिरंगी

Sat, 26 Jul 2025 09:02 AM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Sat, 26 Jul 2025 09:02 AM IST
सार

Alexx O' Nell Birthday Special: एलेक्स ओ नील अमेरिका से आकर भारत में बस गए। वह अपने अभिनय से भारतीय दर्शकों के दिलों पर राज कर रहे हैं। आज उनके जन्मदिन के पर आइए जानते हैं उनके बारे में खास बातें। 

विज्ञापन
Alexx ONell Birthday Special know about his bollywood career films serials and personal life
एलेक्स ओ नील - फोटो : इंस्टाग्राम @alexx_onell

विस्तार

एलेक्स ओ नील अमेरिकी मूल के ऐसे भारतीय अभिनेता हैं जो काम के सिलसिले में भारत आए थे लेकिन वह यहीं के होकर रह गए। उन्होंने कई भारतीय फिल्मों और टीवी सीरियल में काम किया है। खास बात यह है कि वह फिल्मों और सीरियल में अंग्रेज का ही किरदार निभाते हैं। उन्होंने 60 से ज्यादा फिल्मों और सीरियल में काम किया है। आज उनके जन्मदिन पर आइए जानते हैं उनके बारे में कुछ खास बातें।
विज्ञापन

अमेरिकी कंपनी में काम करते हुए भारत आए
एलेक्स ओ नील का भारत आने और अभिनय करने का सफर बुहत दिलचस्प है। अभिनय में कदम रखने से पहले, एलेक्स ओ नील अमेरिका में मार्केटिंग फर्म लेस्टर इंक में काम करते थे। इसी कंपनी में काम करते हुए उन्होंने कई देशों का दौरा किया। एक बार उन्हें भारत आने का मौका मिला। कुछ समय तक अमेरिका में थिएटर में काम करने के बाद वह कई कंपनियों के विज्ञापन करने लगे। इसके बाद भारत आने का फैसला किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एलेक्स ओ नील का अभिनय का सफर
एलेक्स ओ नील ने भीरतीय फिल्में और सीरियल देखे थे। उन्हें लगा कि भारत में काम करना और करियर बनाना आसान है। भारत आकर एलेक्स ओ नील को सबसे पहले साल 2007 में बॉलीवुड की फिल्म में काम करने का मौका मिला। उन्हें सबसे पहले अमिताभ बच्चन की फिल्म 'चीनी कम' में एक छोटा रोल मिला। इसके बाद उन्होंने कई फिल्मों और सीरियल में अंग्रेज के किरदार निभाए।
विज्ञापन

Alexx ONell Birthday Special know about his bollywood career films serials and personal life
अक्षय कुमार के साथ एलेक्स ओ नील - फोटो : इंस्टाग्राम @ alexx_onell
हिंदी फिल्मों में काम

केसरी चैप्टर 2

अक्षय कुमार की फिल्म 'केसरी चैप्टर 2 (2025)' में एलेक्स ओ नील ने लॉर्ड चेम्सफोर्ड का किरदार निभाया है। साल 1919 में हुए जलियांवाला बाग हत्याकांड के दौरान चेम्सफोर्ड भारत के वायसराय थे।

चीनी कम
साल 2007 में रिलीज हुई फिल्म 'चीनी कम' में एलेक्स ने एक अंग्रेज वेटर का रोल निभाया। फिल्म में उनके बॉस अमिताभ बच्चन के साथ उनके तीखे रिश्ते रहते हैं।

लूसिफर
मलयालम फिल्म 'लूसिफर' में एलेक्स ने रॉबर्ट मैकार्थी की भूमिका निभाई है। इसमें वह एक इंटरपोल अधिकारी बने हैं और ड्रग माफिया कबुगा से जुड़े हैं। उन्हें वैश्विक अपराध गिरोह के सरगना खुरेशी अब्राम का पता लगाने का काम सौंपा जाता है।

आरआरआर
साल 2022 में रिलीज हुई फिल्म 'आरआरआर' में एलेक्स ओ नील ने ब्रिटिश अफसर का दमदार किरदार निभाया है। इसमें वह काफी क्रूर बने हैं। यह फिल्म भारत की सबसे कामयाब फिल्मों में से एक है।

कैप्टन मिलर
साल 2024 में रिलीज हुई धनुष स्टारर फिल्म 'कैप्टन मिलर' में एलेक्स ओ नील ने रिले का किरदार निभाया है। इसके अलावा एलेक्स ने भारत की कई भाषाओं की फिल्मों में अदाकारी की है।

यह खबर भी पढ़ें: Saiyaara: कितना पढ़े-लिखे हैं अनीत और अहान, डेब्यू करने से पहले क्या करते थे काम; यहां जानें

Alexx ONell Birthday Special know about his bollywood career films serials and personal life
झांसी की रानी में एलेक्स ओ नील - फोटो : यूट्यूब
टेलीविजन पर भी किया काम
झांसी की रानी

झांसी की रानी फिल्म में एलेक्स ओ नील ने जनरल ह्यूग रोज का किरदार निभाया था। जनरल ह्यूग ब्रिटिश सेना के एक जनरल थे। उन्होंने 1857 के भारतीय विद्रोह के दौरान झांसी में रानी लक्ष्मीबाई के खिलाफ लड़ाई लड़ी थी। 

चंद्र नंदिनी
'चंद्र नंदिनी' टीवी सीरियल 2016 से 2017 तक प्रसारित हुआ। इसे काफी सराहना मिली। इसमें एलेक्स ओ नील ने एलेक्जेंडर द ग्रेट की भूमिका निभाई। इस रोल में उन्हें काफी पसंद किया गया।

21 सरफरोश- सारागढ़ी 1897
टीवी सीरियल '21 सरफरोश- सारागढ़ी 1897' साल 2018 में प्रसारित हुआ। इसमें एलेक्स ओ नील ने कैप्टन वेस्टर्न चर्चिल का किरदार निभाया। विंस्टन चर्चिल एक मशहूर ब्रिटिश राजनेता, लेखक, और वक्ता थे।

Alexx ONell Birthday Special know about his bollywood career films serials and personal life
एलेक्स ओ नील - फोटो : इंस्टाग्राम @alexx_onell
पर्सनल लाइफ में: दो अभिनेत्रियों से जुड़ा नाम
एलेक्स ओ नील डच मां और अमेरिकी पिता के बेटे हैं। वह 26 जुलाई 1980 को अमेरिका के कनेक्टिकट में पैदा हुए। उन्होंने साल 2007 में श्वेता केसवानी से शादी की। हालांकि साल 2011 में दोनों का तलाक हो गया। 
साल 2011 से लेकर 2015 तक एलेक्स ओ नील ने शमा सिकंदर को डेट किया।

इन दिनों क्या कर रहे एलेक्स 
एलेक्स जल्द ही रिलीज होने वाली बंगाली फिल्म 'देवी चौधुरानी' में नजर आने वाले हैं।यह एक ऐतिहासिक ड्रामा है, जिसमें प्रफुल्ला की एक मासूम युवती से लेकर एक शक्तिशाली डाकू रानी देवी चौधुरानी बनने तक के सफर को दिखाया गया है।
एलेक्स ओ नील साल 2023 में वेब सीरीज 'स्वीट काराम कॉफी' में रॉबर्ट के किरदार में नजर आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed