फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Saiyaara Actors Ahaan Panday and Aneet Padda total Education and Their Qualification

Saiyaara: कितना पढ़े-लिखे हैं अनीत और अहान, डेब्यू करने से पहले क्या करते थे काम; यहां जानें

Thu, 24 Jul 2025 04:59 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Thu, 24 Jul 2025 04:59 PM IST
सार

Saiyaara Actors Education: फिल्म 'सैयारा' रिलीज के बाद से ही कई रिकॉर्ड तोड़ रही है। ऐसे में आइए जानते हैं कि इसके हीरो-हीरोइन ने कहां तक पढ़ाई की है।
 

विज्ञापन
Saiyaara Actors Ahaan Panday and Aneet Padda total Education and Their Qualification
अहान पांडे, अनीत पड्डा - फोटो : यूट्यूब

विस्तार

18 जुलाई को सिनेमाघरों में मोहित सूरी की फिल्म 'सैयारा' रिलीज हुई। इस फिल्म से अहान पांडे और अनीत पड्डा ने बॉलीवुड में डेब्यू किया है। दोनों की जबरदस्त अदाकारी की वजह से फिल्म काफी कामयाब हुई। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड तोड़ रही है। ऐसे में आइए जानते हैं दोनों ने कहां तक पढ़ाई की है।
विज्ञापन
Trending Videos

कौन हैं अहान पांडे?
अहान पांडे कारोबारी चिक्की पांडे के बेटे हैं। उनकी मां फिटनेस कारोबारी हैं। वह अभिनेत्री अनन्या पांडे के कजिन हैं। अहान ने अपनी शुरुआती पढ़ाई मुंबई के ओबेरॉय इंटरनेशनल स्कूल से की है। स्कूल के दिनों में ही अहान एक्टिंग करते थे। वह स्कूल में होने वाले नाटकों में हिस्सा लेते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

Saiyaara Actors Ahaan Panday and Aneet Padda total Education and Their Qualification
'सैयारा' - फोटो : सोशल मीडिया
अहान पांडे की पढ़ाई और काम
शुरुआती पढ़ाई पूरी होने के बाद अहान पांडे का एडमिशन मुंबई यूनिवर्सिटी में हुआ। यहां से उन्होंने फाइन आर्ट्स और सिनेमैटिक आर्ट्स में डिग्री हासिल की। उन्होंने पढ़ाई के दौरान स्क्रिप्ट राइटिंग, डायरेक्टिंग, एडिटिंग और पोस्ट-प्रोडक्शन पर ध्यान दिया। पढ़ाई पूरी होने के बाद अहान ने कई फिल्मों और सीरीज में बतौर असिस्टेंड डायरेक्टर काम किया। उन्होंने फिल्म मर्दानी 2, फ्रिकी अली, रॉक ऑन 2 और सीरीज द रेलवे मैन में काम किया। ये सब होने के साथ अहान डांसर भी हैं।

यह खबर भी पढ़ें: Nushrratt Bharuccha: इंडस्ट्री में भेदभाव पर बोलीं नुसरत भरूचा, कहा- 'पांच मिनट वॉशरूम इस्तेमाल करने के लिए...'
विज्ञापन

कौन हैं अनीत पड्डा?
अनीत पड्डा साल 2002 में अमृतसर में पैदा हुईं। उनके पिता एक कारोबारी थे। मां एक अध्यापिका थीं। अनीत ने शुरुआती पढ़ाई स्प्रिंग डेल सीनियर स्कूल अमृतसर से की। इसके बाद उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के जेसस एंड मैरी कॉलेज से ह्यूमैनिटीज में बैचलर डिग्री ली। 

Saiyaara Actors Ahaan Panday and Aneet Padda total Education and Their Qualification
'सैयारा' - फोटो : सोशल मीडिया
अनीत की पढ़ाई और काम
कॉलेज के दिनों में ही अनीत ने मॉडलिंग शुरू की। इसी दौरान उन्होंने चंडीगढ़ में एक टेक्सटाइल विज्ञापन में काम किया। यहां उन पर लोगों की नजर पड़ी। अभिनेत्री बनने का सपना दिल में पाले अनीत पड्डा पढ़ाई के दिनों मुंबई में ऑडिशन देने जाया करती थीं। अनीत ने भारतीय शास्त्रीय संगीत की भी शिक्षा ली है। वह 13 साल की थीं तब से कविताएं लिखती हैं। 'सैयारा' में काम करने से पहले अनीत ने साल 2022 में 'सलाम वेंकी' में एक छोटा रोल किया था। इसके अलावा साल 2024 में वेब सीरीज 'बिग गर्ल्स डोन्ट क्राई' में भी काम किया। इसी साल उनका पहला गाना मासूम रिलीज हुआ।

'सैयारा' के बारे में
फिल्म 'सैयारा' एक रोमांटिक फिल्म है। अहान पांडे ने इसमें क्रिश कपूर और अनीत ने वाणी बत्रा का किरदार निभाया है। फिल्म में अहान एक म्यूजिशियन हैं तो वहीं अनीत एक पत्रकार हैं। फिल्म में प्यार के साथ करियर और संघर्ष दिखाया गया है। पहले दिन 21 करोड़ रुपये से बॉक्स ऑफिस पर खाता खोलने वाली फिल्म ने अब तक 161.05 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed