फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Akshay Kumar Taapsee Pannu khel khel mein movie trailer premise is inspired by Italian and French film

Akshay Kumar : 'परफेक्ट स्ट्रेंजर्स' की कॉपी तो नहीं है 'खेल-खेल में', इन फिल्मों से प्रेरित है अक्षय की फिल्म

Sat, 03 Aug 2024 12:02 AM IST
अनुपमा कुमारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अनुपमा कुमारी Updated Sat, 03 Aug 2024 12:02 AM IST
सार


'खेल खेल में' इस साल की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। अक्षय कुमार के फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वहीं कुछ लोगों को 'खेल खेल में' का ट्रेलर कुछ देखा-देखा सा लग रहा है। सूत्रों की मानें तो जैसे अक्षय की फिल्म के ट्रेलर की शुरुआत में सभी दोस्त एक टेबल को घेर कर बैठे हैं और फोन पर कुछ मैसेज आता है।

विज्ञापन
Akshay Kumar Taapsee Pannu khel khel mein movie trailer premise is inspired by Italian and French film
खेल-खेल में - फोटो : इंस्टाग्राम @khelkhelmeinmovie

विस्तार

बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार की फिल्म 'खेल खेल में' खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। कल इस फिल्म के ट्रेलर को रिलीज किया गया। फिल्म के ट्रेलर को देखर दर्शकों का उत्साह दोगुना हो गया है। इस फिल्म में अक्षय कुमार के अलावा वाणी कपूर, तापसी पन्नू, फरदीन खान और एमी विर्क जैसे सितारे अपने अभिनय का जलवा बिखेरते नजर आने वाले हैं। वहीं मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अक्षय कुमार की आगामी फिल्म 'खेल खेल में' का ट्रेलर कई फिल्मों से प्रेरित लग रही है। 
विज्ञापन


कहीं 'परफेक्ट स्ट्रेंजर्स' से प्रेरित तो नहीं 
'खेल खेल में' इस साल की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। अक्षय कुमार के फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वहीं कुछ लोगों को 'खेल खेल में' का ट्रेलर कुछ देखा-देखा सा लग रहा है। सूत्रों की मानें तो जैसे अक्षय की फिल्म के ट्रेलर की शुरुआत में सभी दोस्त एक टेबल को घेर कर बैठे हैं और फोन पर कुछ मैसेज आता है। कुछ ऐसे ही दृश्य 2016 में आई इटालियन फिल्म 'परफेक्ट स्ट्रेंजर्स' में देखने को मिले थे। 
विज्ञापन


'कल्कि 2898 एडी' का ओटीटी पर आगाज जल्द! जानें कहां उठा सकेंगे लुत्फ?
विज्ञापन
विज्ञापन


'नथिंग टू हाइड' से मिलते हैं कुछ दृश्य 
अक्षय कुमार और वाणी कपूर 'खेल खेल में' कपल की भूमिका निभा रहे हैं। ऐसे ही तापसी और एमी भी कपल हैं। ये सभी दोस्त हैं और एक खेल खेल रहे हैं। जिसमें फोन पर मैसेज आता है और उस मैसेज को सबके सामने पढ़ना है। उस मैसेज को पढ़ने के बाद इनके आपसी रिश्तों में क्या बदलाव होता है फिल्म की कहानी इसी के इर्द-गिर्द बुनी गई है। सूत्रों की मानें तो 2018 में  'परफेक्ट स्ट्रेंजर्स' को फ्रेंच में 'नथिंग टू हाइड' शीर्षक से बनाया गया था। 

 Bigg Boss OTT 3 Finale Live: घर की लाइटें बंद कर स्टेज पर आए दोनों फाइनलिस्ट, जल्द होगा विनर अनाउंस

कन्नड़ में भी इसी विषय पर बन चुकी है फिल्म 
मुदस्सर अजीज के निर्देशन में बनी फिल्म 'खेल खेल में' 15 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। 'खेल खेल में' के ट्रेलर को देखने के बाद कुछ लोग कह रहे हैं साउथ के सुपर स्टार मोहनलाल की एक फिल्म '12th मैन' भी इसी विषय से मिलती-जुलती फिल्म थी। इसके अलावा एक और कन्नड़ फिल्म भी इसी कहानी पर बन चुकी है। कई फ्लॉप फिल्मों की मार झेल रहे अक्षय की यह फिल्म अब बॉक्स ऑफिस पर क्या खेल दिखाएगी देखना दिलचस्प होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed