फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss OTT 3 Finale Live: सना मकबूल के सिर सजा बिग बॉस ओटीटी 3 का ताज, नैजी को गेम में पछाड़ किया अपने नाम

Sat, 03 Aug 2024 12:03 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Sat, 03 Aug 2024 12:03 AM IST
खास बातें

Bigg Boss OTT Season 3 Grand Finale Today: बिग बॉस ओटीटी 3 का आज महामुकाबला हुआ है। बिग बॉस ओटीटी 3 की इस सीजन की विनर सना मकबूल रही हैं, उन्होंने नैजी को पछाड़ कर ये ट्रॉफी अपने नाम की है। 

विज्ञापन
Bigg Boss OTT Season 3 Grand Finale Live Updates Ranvir Shorey Sana Makbul Naezy Kritika Malik News in Hindi
बिग बॉस ओटीटी 3 - फोटो : इंस्टाग्राम

लाइव अपडेट

11:40 PM, 02-Aug-2024
बिग बॉस ओटीटी 3 - फोटो : इंस्टाग्राम
बिग बॉस ओटीटी 3 की विनर बनी सना मकबूल। सना ने नैजी को पछाड़कर चमचमाती ट्रॉफी अपने नाम की है। विजेता बन सना काफी भावुक भी नजर आई हैं। 
11:37 PM, 02-Aug-2024
बिग बॉस ओटीटी 3 - फोटो : इंस्टाग्राम
अनिल कपूर के पास आए दोनों फाइनलिस्ट। अब जल्द ही होस्ट इस सीजन के विनर की घोषणा करने वाले हैं। फैंस विजेता की अनाउंसमेंट सुनने के लिए काफी उत्साहित हैं।
विज्ञापन
11:22 PM, 02-Aug-2024
बिग बॉस ओटीटी 3 - फोटो : इंस्टाग्राम
अब नैजी और सना सुल्तान घर की लाइटें बंद कर घर से बाहर आ गए हैं और अनिल कपूर के पास स्टेज पर पहुंच गए हैं। अब कुछ ही पलों में दर्शकों को शो का विनर मिल जाएगा। 
11:06 PM, 02-Aug-2024
बिग बॉस ओटीटी 3 - फोटो : इंस्टाग्राम
रणवीर शौरी अब घर से बेघर हो गए हैं और अब फिनाले में सना मकबूल और नैजी के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिलेगी। रणवीर ने नैजी की तारीफ की है और उन्हें सपोर्ट किया है। 
10:58 PM, 02-Aug-2024
बिग बॉस ओटीटी 3 - फोटो : इंस्टाग्राम
बिग बॉस ओटीटी 3 में अरमान मलिक और कृतिका मलिक की डांस परफॉर्मेंस ने दर्शकों का दिल जीत लिया है। अब जल्द ही दर्शकों को इस शो का विनर भी मिल जाएगा। 
10:52 PM, 02-Aug-2024
सना मकबूल और नैजी - फोटो : इंस्टाग्राम
बिग बॉस ओटीटी 3 के फिनाले में नैजी और सना मकबूल की परफॉर्मेंस ने दर्शकों का दिल जीत लिया है। अब प्रतियोगियों ने एक-दूसरे को चिट्ठी लिखकर अपनी दिल की बात कही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
10:50 PM, 02-Aug-2024
बिग बॉस ओटीटी 3 - फोटो : इंस्टाग्राम
बिग बॉस ओटीटी 3 के प्रतियोगियों को घर के लोगों ने टैग दिया है। इस दौरान लोग हर प्रतियोगी को अलग-अलग टैग देते नजर आए हैं। 
10:31 PM, 02-Aug-2024
बिग बॉस ओटीटी 3 - फोटो : इंस्टाग्राम
बिग बॉस ओटीटी से साई केतन बाहर हो गए हैं। श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव ने एक टास्क के दौरान अभिनेता का एलिमिनेशन घोषित किया है। अब सना मकबूल, रणवीर शौरी और नैजी के बीच कांटे की टक्कर है। 
10:13 PM, 02-Aug-2024
बिग बॉस ओटीटी 3 के फिनाले में स्त्री 2 की कास्ट पहुंचीं है। श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव ने फिल्म से जुड़ी कहानी भी साझा की है और प्रतियोगियों को ढेर सारी शुभकामनाएं भी दी हैं। 
10:03 PM, 02-Aug-2024
बिग बॉस ओटीटी  3 के घर में अतंरगी सीन भी देखने को मिला है। सना मकबूल और रणवीर शौरी के बीच इमोशनल रोमांटिक सीन भी शूट किया गया है। 
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed