फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   ahaan panday selfie with fan girl aneet padda after saiyaara success shares emotional post

Saiyaara: ‘सैयारा’ बॉय अहान पांडे संग फैन गर्ल ने ली सेल्फी, कार में साथ बैठीं अनीत पड्डा ने यूं किया रिएक्ट

Sat, 09 Aug 2025 04:33 PM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हिमांशु सोनी Updated Sat, 09 Aug 2025 04:33 PM IST
सार

Fan Girl Takes Selfie With Ahaan Panday: सैयारा फिल्म से डेब्यू कर चुके अहान पांडे हाल ही में मुंबई में स्पॉट हुए। इस दौरान उनके साथ उनकी एक्ट्रेस अनीत पड्डा भी नजर आईं।

विज्ञापन
ahaan panday selfie with fan girl aneet padda after saiyaara success shares emotional post
अहान पांडे - फोटो : इंस्टाग्राम- @tahirjasus

विस्तार

बॉलीवुड में फिल्म सैयारा से धमाकेदार डेब्यू करने वाले अहान पांडे इन दिनों फिल्म की सक्सेस को एन्जॉय कर रहे हैं। हाल ही में मुंबई की सड़कों पर उन्हें एक महिला फैन के साथ सेल्फी लेते हुए देखा गया, जिसने सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोरीं। खास बात ये रही कि उनके साथ कार में अनीत पड्डा भी मौजूद थीं जिनका रिएक्शन अब तेजी से वायरल हो रहा है। 
विज्ञापन


फैन गर्ल ने अहान के साथ ली सेल्फी
रक्षाबंधन के मौके पर जब पूरा देश अपने भाई-बहनों के साथ त्योहार मना रहा था, उसी दिन अहान पांडे मुंबई में नजर आए। कैमरे की नजर उन पर उस वक्त पड़ी जब एक महिला फैन ने उनसे सेल्फी की गुजारिश की। अहान ने बिना किसी झिझक के फैन के साथ तस्वीर खिंचवाई और उसके साथ थोड़ी बात भी की। इस दौरान उनकी को-स्टार अनीत पड्डा भी उनके साथ मौजूद थीं, जो इस पूरे पल को मुस्कुराकर निहारती रहीं। अनीत का यही रिएक्शन अब सुर्खियों में है।
विज्ञापन


सिंगापुर में मनाया था जश्न
सैयारा की ऐतिहासिक सफलता के बाद अहान और अनीत पड्डा ने सिंगापुर में जश्न मनाया था। वहीं से लौटने के बाद ये दोनों कलाकार फिर से मुंबई लौट आए हैं और अब धीरे-धीरे अपने सामान्य जीवन में लौट रहे हैं। हालांकि आहान मीडिया से कुछ दूरी बनाए हुए हैं, लेकिन बीच-बीच में दोनों कैमरे में स्पॉट हो ही रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by TAHIR JASUS007 (@tahirjasus)




ये खबर भी पढ़ें: Rakshabandhan: सिर्फ भाई नहीं, इन रियल लाइफ बॉलीवुड बहनों की जोड़ियां हैं कमाल; देखें लिस्ट

दादी को समर्पित की फिल्म की सफलता
अहान पांडे ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट शेयर की जिसमें उन्होंने अपनी फिल्म ‘सैयारा’ की सफलता को अपनी दिवंगत दादी को समर्पित किया। उन्होंने लिखा कि उन्हें कभी उम्मीद नहीं थी कि उन्हें इतना प्यार मिलेगा। उन्होंने अपने किरदार 'कृष कपूर' की सफलता को उस बच्चे से जोड़ा, जो कभी मंच पर जाने से डरता था और जिसके कदम अक्सर लड़खड़ा जाते थे। उनकी यह पोस्ट दर्शकों के दिलों को छू गई और फैंस ने भी भरपूर समर्थन जताया।

सैयारा का बॉक्स ऑफिस पर जलवा
मोहित सूरी के निर्देशन में बनी यह रोमांटिक म्यूजिकल फिल्म ‘सैयारा’ 18 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। रिलीज के कुछ ही हफ्तों में फिल्म ने भारत में 300 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है, वहीं ग्लोबल कलेक्शन 500 करोड़ को पार कर चुका है। फिल्म की कहानी, संगीत और आहान-अनीत की नई जोड़ी को दर्शकों ने भरपूर सराहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed