फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   After seeing Vijay Varma in Pink Sunidhi Chauhan said this said Do not come near me

Vijay Varma: 'पिंक' देखने के बाद सुनिधि चौहान ने विजय वर्मा से कही थी ऐसी बात, बोलीं- 'आप मेरे पास मत आइए'

Sat, 19 Oct 2024 08:22 AM IST
तनु चतुर्वेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तनु चतुर्वेदी Updated Sat, 19 Oct 2024 08:22 AM IST
सार

अभिनेता विजय वर्मा ने हाल ही में एक स्क्रीनिंग के दौरान बताया कि कैसे पिंक फिल्म देखने के बाद सुनिधि चौहान ने उनसे दूर रहने के लिए कहा था। उन्होंने कहा कि नेगेटिव किरदार करने के कारण महिलाएं उनसे डरती हैं।

विज्ञापन
After seeing Vijay Varma in Pink Sunidhi Chauhan said this said Do not come near me
विजय वर्मा - फोटो : इंस्टाग्राम itsvijayvarma

विस्तार

विजय वर्मा को उनके विलेन के किरदार के लिए जाना जाता है। विजय वर्मा ने अपने किरदारों को लेकर की गई बात में बताया कि उनके निगेटिव करिदारों के कारण महिलाएं उनसे डरती हैं। गायिका सुनिधि चौहान ने विजय को 'पिंक' में देखकर कहा कि आप मुझसे दूर ही रहें।
विज्ञापन



 

After seeing Vijay Varma in Pink Sunidhi Chauhan said this said Do not come near me
विजय वर्मा - फोटो : इंस्टाग्राम itsvijayvarma
नेगेटिव किरदार के कारण पसंद नहीं करते लोग
मुंबई में एक फिल्म की स्क्रीनिंग के दौरान विजय ने बताया कि उनके नेगेटिव किरदार का उन पर बहुत प्रभाव पड़ा है। लोग उनके नेगेटिव किरदारों के कारण उन्हें पसंद नहीं करते हैं। उन्होंने बताया कि पिंक फिल्म में भी उन्होंने नेगेटिव किरदार निभाया था। उनके किरदार महिलाओं के साथ गलत व्यवहार करते हैं, इस कारण रियल लाइफ में महिलाएं उनसे डरती हैं।

Sunny Deol Net Worth: फिल्मों में ही नहीं नेट वर्थ में भी सनी पाजी ने काटा है गदर, अरबों के मालिक हैं अभिनेता

विज्ञापन
विज्ञापन

After seeing Vijay Varma in Pink Sunidhi Chauhan said this said Do not come near me
विजय वर्मा - फोटो : इंस्टाग्राम itsvijayvarma
किरदार के कारण महिलाएं मुझसे डरती हैं
कई सारी खूबसूरत लड़कियों और उनकी माताओं ने मुझसे कहा कि वह मुझसे डरती हैं। इससे मैं परेशान होता हूं। मेरे ये किरदार पिंक फिल्म से ही शुरू हुए। फिल्म में विजय का किरदार बहुत ही छोटा था। हालांकि, इस किरदार का प्रभाव लोगों पर बहुत अलग सा पड़ा। उन्होंने कहा कि फिल्म की स्क्रीनिंग के दौरान सभी महिलाएं उनसे डर रही थीं, इसी दौरान सुनिधि चौहान को भी बुलाया गया था।

Priya Tendulkar: रजनी बन घर-घर मशहूर हुईं प्रिया तेंदुलकर, मॉडलिंग से लेकर न्यूज रीडिंग तक हर किरदार में चमकीं

विज्ञापन

After seeing Vijay Varma in Pink Sunidhi Chauhan said this said Do not come near me
विजय वर्मा - फोटो : इंस्टाग्राम itsvijayvarma
सुनिधि चौहान ने कहा था 'मुझे आपसे डर लगता है'
विजय वर्मा ने कहा कि इस फिल्म को देखने के बाद उनकी आंखों में भी आंसू आ गए थे। उन्होंने कहा, मैं सुनिधि से बात करने की कोशिश कर रहा था, लेकिन उन्होंने मुझसे कहा, 'आप मेरे पास मत आइए, मुझे आपसे डर लगता है'। उस समय मुझे लगा, 'ये क्या हुआ'। इसके बाद निर्देशक उन्हें अपने साथ ले गए और उन्होंने फिल्म में उनके अभिनय की तारीफ की थी। इसके बाद विजय ने फिल्म में अपने किरदारों को लेकर कुछ बदलाव भी किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed