फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Priya Tendulkar Birth Anniversary Know Unknown Facts about rajni Serial Actress Career and life

Priya Tendulkar: रजनी बन घर-घर मशहूर हुईं प्रिया तेंदुलकर, मॉडलिंग से लेकर न्यूज रीडिंग तक हर किरदार में चमकीं

Sat, 19 Oct 2024 07:41 AM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Sat, 19 Oct 2024 07:41 AM IST
विज्ञापन
Priya Tendulkar Birth Anniversary Know Unknown Facts about rajni Serial Actress Career and life
प्रिया तेंदुलकर - फोटो : अमर उजाला

आज भी जब प्रिया तेंदुलकर के नाम का जिक्र होता है तो दूरदर्शन के धारावाहिक 'रजनी (1985)' में उनका निभाया किरदार दर्शकों के जेहन में उभर आता है। इस सीरियल में रजनी बनीं प्रिया भष्ट्राचार जैसी बुराइयों के खिलाफ लड़ती हुई नजर आईं। आज इन्हीं जानी-मानी अभिनेत्री प्रिया तेंदुलकर की जयंती (19 अक्टूबर 1954) है, इस मौके पर जानते हैं उनके करियर और जिंदगी से जुड़ी कुछ खास बातें-

विज्ञापन

फिल्मों में निभाई बेहतरीन भूमिकाएं 
प्रिया तेंदुलकर के पिता मशहूर प्ले राइटर, मूवी-सीरियल राइटर थे। नाटकों से रूबरू वह अपने पिता के कारण ही हुईं। प्रिया ने पहली बार एक स्टेज प्ले कल्पना लाजमी के साथ किया था। लेकिन जब करियर बनाने का समय आया तो प्रिया ने अलग-अलग फील्ड में काम किया, उन्होंने मॉडलिंग में काम किया और बतौर न्यूज रीडर भी जॉब की। लेकिन कहीं भी उनका मन नहीं लगा। आखिर में उन्होंने एक्टिंग की राह ही पकड़ी। प्रिया ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत श्याम बेनेगल की फिल्म 'अंकुर (1974)' से की थी। इसमें जरूर शबाना आजमी मुख्य भूमिका में थीं लेकिन प्रिया तेंदुलकर भी अपनी एक्टिंग से लोगों का दिल जीतने में कामयाब रहीं। हिंदी फिल्मों के अलावा उन्होंने कई मराठी और दक्षिण भारतीय फिल्मों में भी काम किया।  

विज्ञापन
विज्ञापन

Priya Tendulkar Birth Anniversary Know Unknown Facts about rajni Serial Actress Career and life
रजनी की भूमिका में प्रिया - फोटो : सोशल मीडिया

धारावाहिक रजनी से हुईं थीं फेमस 
फिल्में करने के बाद प्रिया तेंदुलकर ने टीवी की दुनिया में भी कदम रखा। उन्होंने धारावाहिक 'रजनी(1985)' से अपने टीवी करियर की शुरुआत की। इस धारावाहिक में उन्होंने एक गृहिणी की भूमिका निभाई थी, जो कि भष्ट्राचार और सामाजिक बुराइयों के खिलाफ लड़ती है। इस धारावाहिक ने उस समय सामाजिक बदलाव लाने में अहम भूमिका निभाई थी और प्रिया तेंदुलकर को घर-घर मशहूर भी कर दिया था। इसके अलावा वह कॉमेडी सीरियल 'हम पांच(1995)' का भी हिस्सा रहीं। इस सीरियल में भी उनके किरदार को काफी पसंद किया गया।

विज्ञापन

सोशल अवेयरनेस फैलाने का किया काम  
प्रिया तेंदुलकर एक ऐसी अदाकारा थीं, जिन्होंने एक्टिंग तक ही खुद को सीमित नहीं रखा। बल्कि एक कलाकार की सामाजिक जिम्मेदारी को भी बखूबी निभाया। उन्होंने 'प्रिया तेंदुलकर टॉक शो' और 'जिम्मेदार कौन' जैसे शो के माध्यम से विभिन्न सामाजिक विषयों पर बात की, उनके जरिए लोगों को जागरूक किया। मगर सबसे दुखद बात यह रही कि वह ब्रेस्ट कैंसर की शिकार हो गईं और आखिर में हार्ट अटैक से 19 सितंबर 2002 को उनकी मृत्यु हो गई। लेकिन दुनिया से चले जाने के बाद भी उनका जिक्र फिल्म और टीवी जगत में होता रहेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed