फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   After India Got Latent controversy surfaced Ranveer Allahbadia apologizes I should not have said what I said

Ranveer Allahbadia: माफी भी मांगी तो अकड़ के साथ, रणवीर बोले- कोई सफाई नहीं दूंगा, मुझे मजाक करना नहीं आता

Mon, 10 Feb 2025 02:59 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Mon, 10 Feb 2025 02:59 PM IST
सार

Ranveer Allahbadia Controversy: शो 'इंडिया गॉट लेटेंट' में विवादित अश्लील टिप्पणी देने वाले यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया  के खिलाफ शिकायत दर्ज हुई है। इस मामले पर विवाद के बाद यूट्यूबर ने माफी मांगी है।

विज्ञापन
After India Got Latent controversy surfaced Ranveer Allahbadia apologizes I should not have said what I said
रणवीर इलाहाबादिया - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया ने हाल ही में शो 'इंडिया गॉट लेटेंट' में परिवार पर विवादित टिप्पणी की। उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई है। रणवीर के अलावा कॉमेडियन समय रैना व अपूर्व मखीजा के खिलाफ भी शिकायत दर्ज हुई है। उन पर 'इंडिया गॉट लेटेंट' में विवादित टिप्पणी का आरोप है। अपनी कथित अश्लील टिप्पणी पर विवाद बढ़ता देख रणवीर ने अब माफी मांगी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी किया है। इसमें माफी भी वे पूरी अकड़ के साथ मांगते दिख रहे हैं।

विज्ञापन


Ranveer Allahbadia: रणवीर इलाहाबादिया और समय रैना के खिलाफ FIR दर्ज, शो के शूटिंग स्टूडियो पर पहुंची पुलिस

विज्ञापन

बोले- 'जो कहा, वह नहीं कहना चाहिए था'
रणवीर इलाहाबादिया ने अपने एक्स अकाउंट (पूर्व में ट्विटर) से एक वीडियो जारी किया है। इसमें वे माफी तो मांगते दिख रहे हैं, लेकिन उनका अंदाज ऐसा है, जैसे उन्होंने जो कहा उसका उन्हें कोई अपराधबोध नहीं। वीडियो में वे कह रहे हैं, 'शो 'इंडिया गॉट लेटेंट' में मैंने जो कुछ भी कहा, वह नहीं कहना चाहिए था। आई एम सॉरी'।


 

विज्ञापन

'जो कुछ कहा, अनुचित था'
वीडियो में रणवीर ने कहा, 'मैंने जो कुछ भी कहा, वह अनुचित था। मजाकिया नहीं था। मैं बस माफी मांगना चाहता हूं। हालांकि, मैं इस बारे में कोई जस्टिफिकेशन नहीं दूंगा। न ही जो कुछ भी हुआ है, उसके पीछे की वजह पर कोई चर्चा करूंगा। मैं सिर्फ अपनी गलती मान रहा हूं। पॉडकास्ट हर उम्र के लोगों ने देखा। यह जिम्मेदारी इतने हल्के में नहीं लेनी चाहिए थी'।



Ranveer Allahbadia: 'उनके खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए', रणवीर इलाहाबादिया के कमेंट पर भड़के फडणवीस-गौरव तनेजा

विज्ञापन

मामले से सबक लेने की बात
रणवीर ने आगे कहा, 'इस पूरे अनुभव से यही सबक लिया है कि इस प्लेटफॉर्म को बेहतर तरीके से इस्तेमाल करना चाहिए। वीडियो से असंवेदनशील कंटेंट को हटाने को कहा गया है। मैं माफी मांगता हूं। उम्मीद है कि इंसानियत के नाते आप मुझे माफ करेंगे'।  


Ranveer Allahbadia: सात यूट्यूब चैनल से लाखों कमाते हैं रणवीर इलाहाबादिया, जानिए पॉडकास्टर की कुल संपत्ति

यूजर्स बोले- 'आप सम्मान खो चुके हैं'
रणवीर के इस वीडियो पर यूजर्स का गुस्सा फूट रहा है। एक यूजर ने लिखा, 'आप अपनी इस टिप्पणी से अपना सम्मान पहले ही खो चुके हैं। अगर माता-पिता के लिए ऐसे शब्द निकल रहे हैं तो आप हार गए भाई, वह सब आध्यात्मिक वीडियो भी रिमूव कर दो'। एक अन्य यूजर ने लिखा, 'सॉरी से क्या होगा? आपको सबक सिखाना जरूरी है'। एक यूजर ने लिखा, 'अब आप सॉरी कह रहे हो, लेकिन नुकसान तो हो चुका। बोलने से पहले दो बार सोचना'।  एक यूजर ने लिखा, 'आपने जो कहा है, हम माफ नहीं कर पाएंगे'।



Ranveer Allahbadia: समय रैना के शो में ऐसा क्या बोल गए रणवीर इलाहाबादिया? अब हो रही है एक्शन की मांग

क्या है समय रैना के शो का फॉर्मेट ?
समय रैना का शो 'इंडियाज गॉट लेंटेट' अपने विवादित और अश्लील कंटेंट की वजह से एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है। कहने को तो ये एक कॉमेडी शो है, लेकिन इसमें कॉमेडी के नाम पर फूहड़ता परोसी जाती है। ये शो यूट्यूब पर स्ट्रीम होता है। इसे आप से समय रैना के यूट्यूब चैनल पर देख सकते हैं। चैनल के सात मिलियन से अधिक फॉलोअर्स हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed