फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Complaint filed against YouTuber Ranveer Allahbadia Samay Raina and others over controversial comment on show

Ranveer Allahbadia: रणवीर इलाहाबादिया-समय रैना के खिलाफ केस दर्ज, शो के शूटिंग स्टूडियो पर जांच कर लौटी पुलिस

Mon, 10 Feb 2025 08:35 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Mon, 10 Feb 2025 08:35 PM IST
सार

Ranveer Allahbadia: यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया और कॉमेडियन समय रैना व अपूर्व मखीजा के खिलाफ शिकायत दर्ज हुई है। उन पर 'इंडिया गॉट लेटेंट' में विवादित टिप्पणी का आरोप है।

विज्ञापन
Complaint filed against YouTuber Ranveer Allahbadia Samay Raina and others over controversial comment on show
रणवीर अल्लाहबादिया-समय रैना - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

लोकप्रिय यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अपूर्व मखीजा, समय रैना और 'इंडिया गॉट लेटेंट' के आयोजकों के खिलाफ शिकायत दर्ज हुई है। 'इंडिया गॉट लेटेंट' में परिवार को लेकर की गई कथित अश्लील और विवादित टिप्पणी पर शिकायत दर्ज हुई है। 'इंडियाज गॉट लेटेंट' विवाद सामने आने के बाद मुंबई पुलिस की एक टीम खार स्टूडियो पहुंची थी, जहां शो की शूटिंग हुई थी। मुंबई पुलिस की टीम खार स्टूडियो में अपनी जांच पूरी कर वहां से रवाना हो चुकी है।  

विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

 
 

आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग 
न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, 'यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अपूर्व मखीजा, कॉमेडियन समय रैना और शो 'इंडियाज गॉट लेटेंट' के आयोजकों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है। शो में कथित तौर पर अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने के आरोप में मुंबई कमिश्नर और महाराष्ट्र महिला आयोग में शिकायत दर्ज कराई गई है और पत्र में आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की गई है'।


 

क्या है मामला?
स्टैंडअप कॉमेडियन समय रैना का शो 'इंडियाज गॉट लेटेंट' काफी चर्चा में रहता है। मगर, कई बार यहां लोगों से विवादित सवाल भी पूछ लिए जाते हैं। इस बार तो हद हो गई। शो में इस बार नए एपिसोड में यूट्यूबर आशीष चंचलानी, अपूर्व मुखीजा, रणवीर अल्लाहबादिया नजर आए। शो में रणवीर इलाहाबादिया ने माता-पिता को लेकर कुछ ऐसी सवाल कर दिया कि उनकी खूब आलोचना हो रही है। सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोल किया जा रहा है तो उनके खिलाफ अब शिकायत भी दर्ज हो चुकी है। 

Ranveer Allahbadia: सात यूट्यूब चैनल से लाखों कमाते हैं रणवीर इलाहाबादिया, जानिए पॉडकास्टर की कुल संपत्ति

कौन हैं रणवीर इलाहाबादिया?
रणवीर चर्चित यूट्यूबर हैं। उन्हें भारत का सर्वश्रेष्ठ यूट्यूब कंटेट अवॉर्ड और मोस्ट स्टाइलिश एंटरप्रेन्योर इन्फ्लुएंसर अवॉर्ड मिल चुका है। रणवीर इलाहबादिया बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड स्टार्स, एस्ट्रोलॉजर समेत विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े दिग्गज लोगों के इंटरव्यू लेते नजर आ चुके हैं। रणवीर अपने पाडकास्ट, स्टाइलिश लुक और फिटनेस को लेकर हमेशा ही चर्चा में रहते हैं। रणवीर 'बियर बाइसेप्स' नाम का एक यूट्यूब चैनल चलाते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, रणवीर यूट्यूब और पॉडकास्ट से लगभग 35 लाख रुपये महीने की कमाई करते हैं।



Ranveer Allahbadia: समय रैना के शो में ऐसा क्या बोल गए रणवीर इलाहाबादिया? अब हो रही है एक्शन की मांग

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग सदस्य ने यूट्यूब को लिखी चिट्ठी
यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया की विवादित टिप्पणी पर एनएचआरसी (राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग) सदस्य प्रियांक कानूनगो ने यूट्यूब की पब्लिक पॉलिसी हेड मीरा चैट को पत्र लिखा है। उन्होंने निर्देश दिया है कि यूट्यूब से संबंधित एपिसोड/वीडियो को हटाने के लिए तत्काल कार्रवाई की जाए। ऐसी सामग्री को हटाने से पहले आपको संबंधित पुलिस अधिकारियों को चैनल और विशिष्ट वीडियो का विवरण प्रस्तुत करना होगा, जहां आगे की आवश्यक कार्रवाई के लिए एफआईआर दर्ज की गई है। इस संबंध में एक कार्रवाई रिपोर्ट इस पत्र के जारी होने की तारीख से तीन (10) दिनों के भीतर आयोग को प्रस्तुत की जाएगी'।
 

वकील बोले- 'अधिक पैसा कमाना मंशा'
यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया की शो पर दी गई विवादित टिप्पणी पर उठे विवाद पर एडवोकेट आशीष राय ने न्यूज एजेंसी एएनआई से कहा, 'शो 'इंडियाज गॉट लेटेंट' के कुछ वायरल वीडियो को लेकर मुंबई पुलिस कमिश्नर से शिकायत की गई है। इसमें अश्लील भाषा वाले कई वीडियो हैं, जो किसी भी आम व्यक्ति को असहज कर सकते हैं... दो दिन पहले, ऐसे वीडियो सामने आए जो अश्लील और आपत्तिजनक हैं... वे जो वीडियो बना रहे हैं, वे लोकप्रिय हैं... ऐसा लगता है कि इसके पीछे की मंशा अधिक पैसा कमाना है... हमने एनसीडब्ल्यू और महाराष्ट्र महिला आयोग के अध्यक्षों को भी लिखित शिकायत दी है...'।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed