फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Actor R Madhavan reaction on Aamir Khan habit of travelling without wallet says his stardom makes it possible

R Madhavan: आमिर खान के बिना बटुआ यात्रा करने की आदत पर माधवन का मजेदार जवाब, बोले- उनके पास लोग हैं जो...

Sun, 26 Jan 2025 04:49 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sun, 26 Jan 2025 04:49 PM IST
सार

R Madhavan: अभिनेता आमिर खान को लेकर कहा जाता है कि वे अक्सर बिना बटुआ लिए यात्रा करने निकल पड़ते हैं। हाल ही में उनकी इस आदत पर आर.माधवन ने काफी मजेदार जवाब दिया है।

विज्ञापन
Actor R Madhavan reaction on Aamir Khan habit of travelling without wallet says his stardom makes it possible
आर माधवन, आमिर खान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

एक्टर आर. माधवन हाल ही में बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान की एक आदत पर बात करते दिखे। उन्होंने खुलासा किया कि आमिर खान को अपने बटुए के बिना घूमने की एक अनोखी आदत है। उनकी इस आदत पर माधवन ने प्रतिक्रिया देते हुए बड़ा ही मजेदार जवाब दिया। माधवन ने कहा कि आमिर खान के स्टारडम के चलते उनके लिए यह आदत संभव है।

विज्ञापन
Trending Videos

आमिर खान की आदत पर दिया मजाकिया जवाब
आर माधवन ने कहा कि आमिर खान बिना पर्स के घूम पाते हैं, क्योंकि उनके आसपास ऐसे लोग हैं जो उनके खर्चे सभालते हैं। हाल ही में जस्ट टू फिल्मी के साथ बातचीत में आर. माधवन से उनकी पर्स रखने की आदत के बारे में पूछा गया। उनसे आमिर खान की इस आदत का जिक्र करते हुए सवाल पूछा गया। इस पर उन्होंने मजाकिया अंदाज में प्रतिक्रिया दी और कहा कि वे इस मामले में आमिर खान की बराबर एक्स्ट्रीम नहीं हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

बोले- मेरे लिए किसी के साथ घूमना मुश्किल
आर माधवन ने कहा, 'मैं कभी इस हद तक नहीं जाता। आमिर खान का स्टारडम उन्हें ऐसा करने की इजाजत देता है। उनके पास ऐसे लोग हैं, जो उनके लिए पैसे खर्च करते हैं। खुद के लिए माधवन ने कहा कि उनके व्यक्तित्व के कारण उनके लिए किसी के साथ यात्रा करना मुश्किल हो जाता है, क्योंकि उन्हें आजादी पसंद है। वे अपनी शर्तों पर लोगों से बातचीत करना पसंद करते हैं। आमिर खान और आर. माधवन '3 इडियट्स' में साथ काम कर चुके हैं।

ये खबर भी पढ़ें:
VD 14 Update: गणतंत्र दिवस पर पूजा के साथ शुरू हुई शूटिंग, विजय देवरकोंडा के साथ रोमांस करेंगी यह अभिनेत्री

विज्ञापन

खर्च करने के मामले में नहीं जुनून
आर माधवन ने अपने फाइनेंस के प्रति नजरिए पर कहा कि वह खर्च करने के मामले में बहुत जुनूनी नहीं हैं। वह हमेशा अपनी क्षमता के हिसाब से ही खर्च करते हैं। एक्टर ने उदाहरण भी दिया और कहा कि अगर उन्हें बड़ी कार जैसी कोई चीज चाहिए, तो वह उसे तब तक नहीं खरीदेंगे, जब तक कि वह उनके बजट में न आ जाए'। एक्टर ने कहा कि स्टारडम के बावजूद भौतिक चीजों पर ज्यादा ध्यान नहीं देना, असल में उनकी अपनी जड़ों से जुड़ी आदतों की वजह से है। वर्क फ्रंट की बात करें तो माधवन इन दिनों फिल्म 'हिसाब बराबर' को लेकर चर्चा में हैं, जो ओटीटी पर रिलीज हुई है। यह जी5 पर उपलब्ध है।

ये खबर भी पढ़ें:
Ricky Kej: पद्मश्री पुरस्कार मिलने के बाद रिकी केज ने जताया पीएम मोदी का आभार, बोले- यह नया भारत है...

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed