Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Ricky Kej express gratitude to pm narendra modi after winning Padma Shri award says thats new india

Ricky Kej: पद्मश्री पुरस्कार मिलने के बाद रिकी केज ने जताया पीएम मोदी का आभार, बोले- यह नया भारत है...

Sun, 26 Jan 2025 04:07 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Sun, 26 Jan 2025 04:07 PM IST
सार

रिकी केज ने पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित होने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि यह पुरस्कार उनके लिए अंतिम लक्ष्य नहीं है, बल्कि उनके करियर की नई शुरुआत है।

विज्ञापन
Ricky Kej express gratitude to pm narendra modi after winning Padma Shri award says thats new india
रिकी केज - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

रिकी केज को सबसे प्रतिष्ठित राष्ट्रीय पुरस्कारों में से एक पद्मश्री से सम्मानित किया गया है। कलाकार के लिए अपनी भावनाओं को शब्दों में बयां करना मुश्किल है। फिर भी उन्होंने सम्मान के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद देने के लिए एक सुंदर, भावपूर्ण नोट लिखने की कोशिश की। उन्होंने बताया कि कैसे पीएम ने ऐसा माहौल बनाया है, जहां अंतरराष्ट्रीय कलाकारों को प्रोत्साहित किया जाता है और उनकी प्रतिभा को पहचाना जाता है।

विज्ञापन
Trending Videos

रिकी केज
पोस्ट साझा करते हुए रिकी केज ने लिखा, 'प्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी, आपने हमारे देश में ऐसा माहौल बनाया है, जहां हम सभी में उत्कृष्टता हासिल करने की क्षमता है। आप हमारे कलाकारों को हर संभव तरीके से प्रोत्साहित, सक्षम और उत्साहित करते हैं। हम अब अंतरराष्ट्रीय क्षेत्र में किनारे पर नहीं बैठ,ते बल्कि नेतृत्व करते हैं।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रिकी ने किसे दिया सफलता का श्रेय
उन्होंने आगे कहा, 'मैंने हमेशा अपनी सफलता का श्रेय आपकी सलाह, प्रेरणा और आशीर्वाद को दिया है और पद्मश्री सम्मान के लिए भी यही बात लागू होती है। यह एक नया भारत है, जहां कलाकारों को मांगने की जरूरत नहीं है, फिर भी हमें मिलता है। मेरे लिए यह सम्मान एक अंतिम लक्ष्य नहीं है, बल्कि एक नई शुरुआत है। आपके अधीन हमारे देश के लिए बेहतर और बड़ा करने का एक मंच। मेरा सर्वश्रेष्ठ आना अभी बाकी है। मेरा हार्दिक आभार।'

विज्ञापन

पद्म पुरस्कारों की घोषणा
गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर केंद्र सरकार ने उन हस्तियों के नामों की घोषणा की, जिन्हें देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म पुरस्कारों से सम्मानित किया जाएगा। ये पुरस्कार तीन श्रेणियों में दिए जाते हैं- पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्मश्री। इस वर्ष, कुल 139 व्यक्तियों को पुरस्कार विजेताओं के रूप में घोषित किया गया, जिनमें पद्म विभूषण के लिए सात, पद्म भूषण के लिए 19 और पद्मश्री के लिए 113 व्यक्ति शामिल हैं। प्राप्तकर्ताओं को कला, सामाजिक सेवा, विज्ञान और चिकित्सा जैसे विभिन्न क्षेत्रों में उनकी बेहतरीन उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया, जिसमें कई क्षेत्रों में उनके महत्वपूर्ण योगदान को दिखाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed