फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   VD 14 director shares major update on Vijay Deverakonda Mythri Movie Makers Rahul Sankrityan rashmika mandanna

VD 14 Update: गणतंत्र दिवस पर पूजा के साथ शुरू हुई शूटिंग, विजय देवरकोंडा के साथ रोमांस करेंगी यह अभिनेत्री

Sun, 26 Jan 2025 03:43 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Sun, 26 Jan 2025 03:43 PM IST
सार

आज निर्देशक राहुल सांकृत्यायन ने अपनी आगामी फिल्म vd14 को लेकर एक अहम जानकारी सोशल मीडिया पर शेयर की है। साथ ही फिल्म के शूट की कई खास तस्वीरें भी शेयर की हैं।
 

विज्ञापन
VD 14 director shares major update on Vijay Deverakonda Mythri Movie Makers Rahul Sankrityan rashmika mandanna
वीडी 14 की शुरू हुई शूटिंग - फोटो : एक्स Rahul_Sankrityn

विस्तार

निर्देशक राहुल सांकृत्यायन ने माइथ्री मूवी मेकर्स के लिए एक बार फिर से विजय देवरकोंडा को अपनी आगामी फिल्म वीडी14 में निर्देशित करने के लिए तैयार है। फिल्म की शूटिंग आज गणतंत्र दिवसर के अवसर पर शुरू की गई है।
विज्ञापन

 

निर्देशक राहुल सांकृत्यायन ने एक्स पर दिया अपडेट
आज, राहुल ने अपने एक्स अकाउंट पर एक रोमांचक घोषणा की। उन्होंने तस्वीरें शेयर करते हुए बताया कि फिल्म के लिए सेट का काम आधिकारिक तौर पर शुरू हो गया है, जिसकी पहली ईंट गणतंत्र दिवस पर रखी गई। निर्देशक ने अपना विश्वास व्यक्त करते हुए लिखा, "मुझे यकीन है कि यह फिल्म भारत के अनकहे इतिहास पर बनी अब तक की सबसे शक्तिशाली फिल्मों में से एक होगी।"
विज्ञापन
विज्ञापन

फिल्म वीडी 14 में क्या होगा खास
विजय देवरकोंडा ने अपने जन्मदिन पर राहुल सांकृत्यायन द्वारा निर्देशित अपनी आगामी पीरियड ड्रामा, जिसका संभावित नाम 'वीडी14' है, की घोषणा की थी। 1854 और 1878 के बीच की पृष्ठभूमि पर आधारित इस फिल्म का नाम 'राणाभाली' भी हो सकता है और इसमें रश्मिका मंदाना मुख्य भूमिका में नजर आ सकती हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस फिल्म में विजय देवरकोंडा पिता और पुत्र दोनों की भूमिका निभाते हुए दोहरी भूमिका निभाए सकते हैं।

यह भी पढ़ें:
Saif Ali Khan: जानलेवा हमले के बाद कड़ी सुरक्षा के बीच पहली बार बाहर निकले सैफ अली खान, करीन कपूर भी दिखीं साथ
विज्ञापन

विजय- रश्मिका मंदाना के साथ करेंगे रोमांस
VD 14 शीर्षक वाली इस फिल्म में विजय के अपोजिट रश्मिका मंदाना मुख्य भूमिका में नजर आ सकती हैं। हालांकि, अभी तक इस बात की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। निर्देशक के उत्साह से उत्साहित प्रशंसक बेसब्री से और अपडेट का इंतजार कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अजय-अतुल फिल्म के लिए संगीत तैयार करेंगे और कलाकारों।

यह भी पढ़ें:
Coldplay: 'कोल्डप्ले अब तक का सबसे बड़ा कॉन्सर्ट', आज ओटीटी प्लेटफॉर्म पर इस समय LIVE देख सकेंगे शो
 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed