फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Actor Director Vir Das Reaction On shutting down Cockroach Janta Party social media accounts says It Dumb Move

वीर दास ने कॉकरोच जनता पार्टी का अकाउंट बंद करने पर दिया रिएक्शन; बताया 'बेवकूफी'; जानिए नेटिजंस ने क्या कहा?

Sat, 23 May 2026 05:23 PM IST
Jyoti Raghav एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Jyoti Raghav Updated Sat, 23 May 2026 05:23 PM IST
सार

Vir Das On CJP Accounts Ban: इंटरनेट और सोशल मीडिया के दौर में इन दिनों कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) जबर्दस्त चर्चा में है। इसके सोशल मीडिया अकाउंट्स पर लाखों की संख्या में फॉलोअर्स जुट गए। हालांकि, फिलहाल CJP के अकाउंट पर बैन लग चुका है। इसे लेकर एक्टर-डायरेक्टर वीर दास ने रिएक्शन दिया है।

विज्ञापन
Actor Director Vir Das Reaction On shutting down Cockroach Janta Party social media accounts says It Dumb Move
वीर दास - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) को लेकर वर्तमान में देशभर के डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर काफी चर्चा है। सोशल मीडिया से शुरू हुआ यह अनोखा ट्रेंड अब हर तरफ सुर्खियों में है। कई बॉलीवुड सेलेब्स ने भी सीजेपी को अपना सपोर्ट दिया है। इस कड़ी में एक्टर-डायरेक्टर और स्टैंडअप कॉमेडियन वीर दास का नाम भी शामिल हो गया है। हाल ही में वीर दास ने कॉकरोच जनता पार्टी के सोशल मीडिया अकाउंट पर लगे बैन को लेकर आलोचना की है। 

विज्ञापन


वीर दास ने एक्स अकाउंट पर शेयर किया पोस्ट
वीर दास ने सीजेपी के सोशल मीडिया अकाउंट पर लगे कथित प्रतिबंध को 'बेवकूफी' वाला कदम बताया है। उन्होंने अपने एक्स अकाउंट से पोस्ट साझा करते हुए लिखा है, 'कॉकरोच जनता पार्टी एक वैध आंदोलन है या नहीं..., यह सवाल नहीं है। यह तो समय ही बताएगा। लेकिन उन्हें जो समर्थन मिला, उसके पीछे की भावना और युवाओं की बयानबाजी, ये सभी पूरी तरह से वैध हैं। और अगर ये सब भी काफी नहीं था तो उनके अकाउंट बंद करने का वह बेहद 'बेवकूफी' भरा कदम इन सभी बातों को और भी ज्यादा वैधता प्रदान कर गया।
विज्ञापन

 

ट्रोल्स के निशाने पर आए वीर दास
'हैप्पी पटेल' से बतौर निर्देशक डेब्यू करने वाले वीर दास के इस पोस्ट पर नेटिजंस के मिले-जुले रिएक्शंस आ रहे हैं। कुछ उनके सपोर्ट में हैं, तो कुछ उनकी आलोचना कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'हम सोच ही रहे थे कि अब तक वीर दास ने इस एंटी-नेशनल मूवमेंट को सपोर्ट क्यों नहीं किया? और देखो ऐसा हो गया'। वहीं, कुछ यूजर्स यह दावा कर रहे हैं कि सीजेपी को फॉलो करने वाले अधिकांश यूजर्स पाकिस्तान के थे।
 


 
 

कैसे हुआ कॉकरोच जनता पार्टी का उदय
इस आंदोलन की शुरुआत भारत के सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश द्वारा बेरोजगारों को लेकर की गई एक टिप्पणी के बाद हुई। इससे क्षुब्ध होकर प्रसिद्ध सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर अभिजीत दिपके ने कॉकरोच जनता पार्टी के नाम से एक डिजिटल मुहिम की नींव रखी। देखते ही देखते इंस्टाग्राम पर सीजेपी के फॉलोअर्स की संख्या लगभग 1.50 करोड़ के पार पहुंच गई, जो देश के स्थापित राजनीतिक दलों से भी अधिक है। युवाओं और बेरोजगारों के मुद्दों को उठाने वाले इस आंदोलन को अब कई प्रमुख राजनीतिक दलों का भी समर्थन मिलने लगा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed