फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Actor Bhuvan Arora Revealed Sushant Singh Rajput Was First Choice Of Kartik Aryan Chandu Champion

Chandu Champion: कार्तिक आर्यन नहीं, सुशांत सिंह राजपूत बनने वाले थे ‘चंदू चैंपियन’, इस एक्टर ने किया खुलासा

Sat, 19 Apr 2025 10:59 AM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Sat, 19 Apr 2025 10:59 AM IST
सार

Kartik Aaryan Chandu Champion: भारत के पहले पैरालंपिक स्वर्ण पदक विजेता मुरलीकांत पेटकर की बायोपिक फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ के लिए कार्तिक आर्यन के अभिनय को काफी पसंद किया गया था। हालांकि, शुरू में इस फिल्म को कार्तिक आर्यन नहीं बल्कि कोई और एक्टर करने वाला था। जानिए कौन है वो एक्टर।

विज्ञापन
Actor Bhuvan Arora Revealed Sushant Singh Rajput Was First Choice Of Kartik Aryan Chandu Champion
कार्तिक आर्यन और सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

सुशांत सिंह राजपूत ऐसे अभिनेता थे जिन्होंने बहुत ही कम समय में इंडस्ट्री में अपना एक अलग मुकाम हासिल कर लिया था। यही कारण है कि उन्होंने अपने करियर में कई शानदार किरदार निभाए। लेकिन 2020 में उनके अचानक मौत की खबर ने हर किसी को हैरान कर दिया था। जिस समय उनकी मौत हुई, उस वक्त भी उनके खाते में कई फिल्में थीं। इन्हीं में से एक फिल्म थी 2024 में आई कार्तिक आर्यन की हिट फिल्म ‘चंदू चैंपियन’। इस फिल्म में शानदार अभिनय के लिए कार्तिक आर्यन की काफी तारीफ हुई थी। लेकिन क्या आपको पता है कि कार्तिक आर्यन ‘चंदू चैंपियन’ के लिए पहली पसंद नहीं थे। बल्कि पहले यह रोल सुशांत सिंह राजपूत करने वाले थे।

विज्ञापन

सुशांत के पास थे फिल्म की कहानी के अधिकार
फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ में नजर आए अभिनेता भुवन अरोड़ा ने इस बात का खुलासा किया है। भुवन अरोड़ा ने हिंदी रश के साथ बातचीत में बताया, “विडंबना देखिए, मैंने फिल्म की ‘चंदू चैंपियन’। शुरू में इस फिल्म को सुशांत सिंह राजपूत करने वाले थे। सुशांत के पास फिल्म और इसकी कहानी के अधिकार थे। उन्होंने इसे खुद मुरलीकांत पेटकर से खरीदा होगा। यहां तक कि खुद मुरलीकांत पेटकर सर ने भी एक इंटरव्यू में इस बारे में कहा था।”

विज्ञापन

मैंने और सुशांत ने की थी फिल्म पर चर्चा
अभिनेता ने आगे इस बारे में बात करते हुए बताया, “एक बार मैं एयरपोर्ट पर सुशांत सिंह राजपूत से टकराया था। तब भी उन्होंने मुझे बताया था कि वह एक पैरालंपिक तैराक के बारे में एक फिल्म करने जा रहे हैं। इसके बाद हमने फिल्म पर चर्चा भी की थी। हम दोनों को ही हमेशा से अभिनय पसंद था और हम अक्सर एक-दूसरे से बात करते थे।”

विज्ञापन
विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें: Pooja Hegde: क्या पूजा हेगड़े और अल्लू अर्जुन बड़े पर्दे पर फिर आएंगे साथ? अभिनेत्री ने दिया जवाब

मैं फिल्म में हूं, लेकिन सुशांत नहीं
भुवन अरोड़ा ने आगे कहा, “जाहिर है कि यह बात मेरे दिमाग से निकल गई। हाल ही में, जब चंदू चैंपियन रिलीज हुई, मैंने मुरलीकांत सर का एक इंटरव्यू देखा, जिसमें उन्होंने कहा कि सुशांत शुरू में यह फिल्म करने वाले थे। मुझे इसकी जानकारी नहीं है, लेकिन विडंबना यह है कि उस समय मैं उस फिल्म में नहीं था। अब मैं इस फिल्म का हिस्सा हूं, लेकिन सुशांत इसमें नहीं थे।”

यह खबर भी पढ़ें: Bhumi Pednekar: ओटीटी के कई शो को रिजेक्ट कर चुकी हैं भूमि पेडनेकर, बताया क्यों ‘द रॉयल्स’ को कहा हां

भारत के पहले पैरालंपिक स्वर्ण पदक विजेता मुरलीकांत पेटकर की बायोपिक है ‘चंदू चैंपियन’
2024 में रिलीज हुई ‘चंदू चैंपियन’ भारत के पहले पैरालंपिक स्वर्ण पदक विजेता मुरलीकांत पेटकर के जीवन पर बनी बायोपिक फिल्म है। कबीर खान द्वारा निर्देशित इस फिल्म में कार्तिक आर्यन ने मुरलीकांत पेटकर का किरदार निभाया है। फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स ने काफी पसंद भी किया था। साथ ही इस फिल्म के लिए कार्तिक आर्यन के अभिनय की भी काफी तारीफ हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed