साउथ सिनेमा के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन ने अपनी ब्लॉकबस्टर फिल्म 'पुष्पा 2' की सफलता के बाद दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई है। उनकी आने वाली फिल्मों की चर्चा ने फैंस में काफी ज्यादा उत्साह है। इस बीच उनके साथ फिल्म में काम कर चुकीं पूजा हेगड़े ने अभिनेता के साथ भविष्य में काम करने को लेकर बड़ी बात कह दी है।
Shabana Azmi: इस फिल्म में स्मिता पाटिल को पहले सहायक भूमिका के लिए चुना गया, शबाना आजमी ने किया खुलासा
2 of 5
अल्लू अर्जुन, पूजा हेगड़े
- फोटो : यूट्यूब
क्या फिर साथ नजर आएंगे पूजा-अल्लू अर्जुन?
हाल ही में अपनी आगामी फिल्म 'रेट्रो' के ऑडियो लॉन्च इवेंट में पूजा हेगड़े से अल्लू अर्जुन के साथ दोबारा काम करने के बारे में सवाल किया गया। इस पर पूजा ने साफ और सरल जवाब दिया। उन्होंने कहा, “अगर कोई अच्छी कहानी, मजबूत किरदार और सही मौका मिले तो हम जरूर साथ काम करेंगे।” पूजा के इस बयान ने फैंस की उम्मीदें जगा दी हैं।
Mukesh Rishi: ‘बुल्ला’ से लेकर ‘बिल्ला जिलानी’ तक ये हैं मुकेश ऋषि के 10 यादगार किरदार, बिजनेसमैन से बने एक्टर
3 of 5
पूजा हेगड़े
- फोटो : एक्स-@sunpictures
इन फिल्मों में दिखेंगी पूजा
पूजा हेगड़े साउथ सिनेमा में एक के बाद एक शानदार प्रोजेक्ट्स के साथ छाई हुई हैं। उनकी अगली फिल्म 'रेट्रो' है, जिसमें वह सूर्या के साथ नजर आएंगी। यह फिल्म 1 मई 2025 को रिलीज होने वाली है। इसके अलावा वह दलपति विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायगन' में भी काम कर रही हैं। यह फिल्म इसलिए भी खास है, क्योंकि इसके बाद विजय पूरी तरह से राजनीति में कदम रखेंगे। पूजा की ये फिल्में उनके करियर के लिए अहम साबित हो सकती हैं।
4 of 5
एटली-अल्लू अर्जुन
- फोटो : इंस्टाग्राम
अल्लू अर्जुन के पास भी है ये बड़ा प्रोजेक्ट
दूसरी ओर, अल्लू अर्जुन भी एक के बाद एक बड़े प्रोजेक्ट्स के साथ सुर्खियां बटोर रहे हैं। उनकी अगली फिल्म का अस्थायी नाम 'एए22xए6' है। इसका निर्देशन एटली कर रहे हैं। 8 अप्रैल को इस प्रोजेक्ट की पहली झलक सामने आई, जिसने दर्शकों को उत्साहित कर दिया।
5 of 5
भारतीय सिनेमा में अल्लू अर्जुन ने पूरे किए 22 साल
- फोटो : इंस्टाग्राम@alluarjunonline
त्रिविक्रम के साथ भी करेंगे काम
खबरों की मानें तो यह एक सुपरहीरो जॉनर की फिल्म होगी, जिसमें अल्लू अर्जुन एक अनोखे किरदार में नजर आएंगे। फिल्म में हॉलीवुड स्तर के वीएफएक्स का इस्तेमाल होगा, जिसके लिए टीम लॉस एंजिल्स में विशेषज्ञों से मुलाकात कर चुकी है। इसके अलावा, अल्लू अर्जुन डायरेक्टर त्रिविक्रम श्रीनिवास के साथ एक पौराणिक फिल्म पर भी काम कर रहे हैं।