Arman Kohli: एनसीबी के सामने पेश हुए अरमान कोहली, ड्रग्स केस से जुड़े मामले में जमानत पर बाहर हैं अभिनेता
अभिनेता अरमान कोहली के घर अगस्त 2021 में एनसीबी ने छापा मारा था। इस दौरान उनके घर से कुछ मात्रा में ड्रग्स मिली थी। इस मामले में अभिनेता को गिरफ्तार किया गया था। हालांकि, फिलहाल वह जमानत पर बाहर हैं। आज अरमान एनसीबी के सामने पेश हुए हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बॉलीवुड अभिनेता अरमान कोहली एनसीबी के सामने पेश हुए। उन्हें अगस्त 2021 में एनसीबी ने कोकीन के साथ गिरफ्तार किया था। फिलहाल अरमान जमानत पर बाहर हैं। बताते चलें कि अरमान कोहली के घर अगस्त 2021 में एनसीबी ने छापा मारा था। इस दौरान उनके घर से कुछ मात्रा में ड्रग्स मिली थी। इस मामले में अभिनेता को गिरफ्तार किया गया था। हालांकि, फिलहाल वह जमानत पर बाहर हैं। आज अरमान एनसीबी के सामने पेश हुए हैं।
Isha Ambani-piramal wedding: अनंत-राधिका से पहले शाही अंदाज में हुई ईशा की शादी, बेशकीमती लहंगे में खूब जचीं
सालभर रहे जेल में
नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने अरमान कोहली को अगस्त 2021 में गिरफ्तार किया गया था ड्रग्स मामले में फंसे अभिनेता करीब सालभर जेल में बंद रहे। इसके बाद 2022 सितंबर में उन्हें राहत मिली। बॉम्बे हाई कोर्ट ने अभिनेता की जमानत याचिका को मंजूरी दे दी है। कोर्ट ने अरमान को एक लाख रुपये के व्यक्तिगत बॉन्ड पर जमानत दी। इसके बाद वह जमानत पर बाहर हैं।
#WATCH | Mumbai: Actor Arman Kohli appears before the NCB. He was arrested by the NCB with cocaine in August 2021 and is currently out on bail. pic.twitter.com/4A289gMvRU
— ANI (@ANI) March 2, 2024
2021 में हुई छापेमारी
बता दें कि 2021 में एनसीबी ने अरमान कोहली के जुहू स्थिति घर से छापेमारी की थी। इस दौरान एनसीबी को अरमान के घर से कुछ मात्रा में ड्रग्स बरामद हुआ था जिसके बाद ड्रग्स रखने के मामले में उन्हें गिरफ्तार किया गया था। एनसीबी के अनुसार, कोहली के घर से 1.2 ग्राम एमडी बरामद की गई थी, जबकि मामले में सह-आरोपी से बड़ी मात्रा में मादक पदार्थ बरामद किया गया था। कोहली की गिरफ्तारी मुख्य विक्रेता अजय राजू सिंह को हिरासत में लेकर की गई पूछताछ के बाद हुई थी।
Katrina Kaif: कैटरीना कैफ ने खोली अक्षय और सलमान की पोल, बोलीं- एक हैं मनमौजी और दूसरे हैं समय के पाबंद
बिग बॉस का हिस्सा रहे अरमान
अरमान कोहली निर्माता-निर्देशक राजकुमार कोहली के बेटे हैं। अरमान कोहली ने कई बॉलीवुड फिल्मों में काम किया है। उन्होंने 'विरोधी' (1992) फिल्म से अपने अभिनय की शुरुआत की थी। इसके अलावा वे 'दुश्मन जमाना', 'औलाद के दुश्मन' और ' जानी दुश्मन: एक अनोखी कहानी' जैसी फिल्मों में नजर आए। अरमान बिग बॉस के सातवें सीजन में भी नजर आए थे।
Anant-Radhika Pre Wedding: अनंत और राधिका के प्री वेडिंग कार्यक्रमों में क्या खास होगा आज और कल, जानें यहां