{"_id":"65e2c59164efa84c880e2e28","slug":"katrina-kaif-shared-working-experience-with-bade-bade-miyan-chote-miyan-star-akshay-kumar-and-salman-khan-2024-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Katrina Kaif: कैटरीना कैफ ने खोली अक्षय और सलमान की पोल, बोलीं- एक हैं मनमौजी और दूसरे हैं समय के पाबंद","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Katrina Kaif: कैटरीना कैफ ने खोली अक्षय और सलमान की पोल, बोलीं- एक हैं मनमौजी और दूसरे हैं समय के पाबंद
Sat, 02 Mar 2024 11:54 AM IST
अनुपमा कुमारी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अनुपमा कुमारी
Updated Sat, 02 Mar 2024 11:54 AM IST
सार
कैटरीना कहती हैं, 'मैं सेट पर काफी तैयारी के साथ आती हूं। मुझे इस बात से फर्क नहीं पड़ता है कि मेरा को-स्टार कौन है। मैं उनकी ऊर्जा से खुद को प्रभावित नहीं होने देती हूं। मेरे निर्देशक मुझसे जो काम चाहते हैं मैं उस काम को करने में विश्वास करती हूं।'
विज्ञापन
कैटरीना कैफ सलमान खान अक्षय कुमार
- फोटो : इंस्टाग्राम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अभिनेत्री कैटरीना कैफ किसी परिचय की मोहताज नहीं हैं। पिछले 20 साल से उन्होंने बॉलीवुड को एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दी हैं। पिछले दिनों वे फिल्म 'मेरी क्रिसमस' में नजर आई थीं। दर्शकों ने उनके इस फिल्म को काफी सराहा था। हाल ही में, अभिनेत्री एक इंटरव्यू के दौरान अपने फिल्मी करियर के उतार-चढ़ाव और अपने को-स्टार्स के बारे में खुलकर बातें करती नजर आईं।
सलमान हैं मनमौजी
कैटरीना कैफ ने सलमान खान के साथ कई फिल्में की हैं। हाल ही में, उन्होंने सलमान के साथ अपने काम के अनुभवों को साझा करते हुए बोलीं, 'सलमान सेट पर कभी भी जल्दी नहीं आते हैं। वे सुबह जल्दी नहीं जग पाते हैं, लेकिन एकबार वे सेट पर आ जाते हैं तो बिल्कुल काम में खो जाते हैं। सलमान निर्देशक की हर बात को ध्यान से सुनते हैं और उनके हिसाब से काम करते हैं।'
प्री वेडिंग समारोह में परफॉर्म कर वापस लौटीं रिहाना
विज्ञापन
अक्षय हैं समय के पाबंद
अभिनेता अक्षय कुमार के साथ कैटरीना ने 'नमस्ते लंदन', 'सिंह इज किंग' और 'सूर्यवंशी' जैसी हिट फिल्में दी हैं। जब उनसे पूछा गया कि अक्षय और सलमान में क्या समानता है। इस सवाल के जवाब में कैटरीना कहती हैं, 'देखिए दोनों बिल्कुल अलग किस्म के इंसान हैं। सलमान जहां सुबह जग नहीं सकते हैं वहीं, अक्षय सुबह-सुबह सेट पर हाजिर हो जाते हैं। अक्षय कई बार अपने किरदारों के साथ कई प्रयोग भी करते हैं, लकिन सलमान निर्देशक के अनुसार ही काम करते हैं।'
Anant-Radhika Pre Wedding: अनंत और राधिका के प्री वेडिंग कार्यक्रमों में क्या खास होगा आज और कल, जानें यहां
को-स्टार्स ने नहीं पड़ता फर्क
कैटरीना अपनी बात जारी रखते हुए कहती हैं, 'मैं सेट पर काफी तैयारी के साथ आती हूं। मुझे इस बात से फर्क नहीं पड़ता है कि मेरा को-स्टार कौन है। मैं उनकी ऊर्जा से खुद को प्रभावित नहीं होने देती हूं। मेरे निर्देशक मुझसे जो काम चाहते हैं मैं उस काम को करने में विश्वास करती हूं।'