{"_id":"65e2bfa40a653a7fea01f6f9","slug":"which-special-events-are-organising-today-and-tommorrow-in-anant-radhika-pre-wedding-functions-at-jamnagar-2024-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Anant-Radhika Pre Wedding: अनंत और राधिका के प्री वेडिंग कार्यक्रमों में क्या खास होगा आज और कल, जानें यहां","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Anant-Radhika Pre Wedding: अनंत और राधिका के प्री वेडिंग कार्यक्रमों में क्या खास होगा आज और कल, जानें यहां
Sat, 02 Mar 2024 11:28 AM IST
गरिमा शर्मा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: गरिमा शर्मा
Updated Sat, 02 Mar 2024 11:28 AM IST
सार
राधिका मर्चेंट और अनंत अंबानी के तीन दिवसीय प्री वेडिंग फंक्शंस का आयोजन जामनगर में किया गया है। बचे हुए दो दिन यानी आज और कल क्या खास होने वाला है, जानने के लिए नजर डालें यहां।
विज्ञापन
anant ambani, radhika merchant
- फोटो : instagram
विस्तार
इस समय देश ही नहीं, पूरी दुनिया में बिजनसमैन मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी की शादी की चर्चा है। फिलहाल राधिका मर्चेंट और अनंत अंबानी के तीन दिवसीय प्री वेडिंग फंक्शंस का आयोजन जामनगर में किया गया है। देश और विदेश से आई नामी हस्तियों की चका-चैंध ने इस कार्यक्रम का पहला दिन शानदार बना दिया। अब बाकी के दो दिन यानी आज और कल क्या खास होने वाला है, जानने के लिए नजर डालें यहां।
आज ये होगा खास
‘ए वाॅक ऑन द वाइल्डसाइड’ नाम से कार्यक्रम की शुरुआत बहुत खास होने वाली है। इसका अर्थ हैं जंगल की सैर। इसके लिए ड्रेस कोड भी कुछ हटकर रखा गया है। बात जंगल की है, तो इसका ड्रेस कोड भी ‘जंगल फीवर’ की थीम पर आधारित होगा। मतलब साफ है कि सेलेब्स जंगल और यहां रहने वाले जीवों के थीम पर आधारित कपड़ों में नजर आएंगे। इसका वेन्यु है द अंबानीज एनिमल रेसक्यु एंड रिहेबिलिटेशन सेंटर यानी जानवर बचाव एंव पुनर्वास केंद्र,जामनगर। आपको बता दें कि इस सेंटर में घायल जानवरों के उपचार के भी खास इंतजाम किए गए हैं। इसी दिन शाम को एक बेहतरीन मेले का आयोजन भी किया जाएगा। जंगल की सैर के बाद मेहमानों को मेला रूज में ले जाया जाएगा, जहां अलग-अलग तरह के देसी कार्यक्रम देखने को मिलेंगे। यहां भी एक अनोखा ड्रेस कोड है और वह है साउथ एशियन पोशाकें।
यह भी पढ़ें: Priyanka Chopra: प्रियंका चोपड़ा ने की नई फिल्म 'द ब्लफ' की घोषणा, कार्ल अर्बन के साथ जमेगी अभिनेत्री की जोड़ी
विज्ञापन
कल का दिन भी शानदार
3 मार्च को यानी कल भी शानदार कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इनमें ‘टस्कर टे्रल’ से शुरुआत होगी। इसका आयोजन आउटडोर में किया जाएगा। मजेदार बात यह है कि यहां मेहमान जामनगर की प्राकृतिक सुंदरता का लुत्फ जमकर उठा सकते हैं। बेहद खूबसूरत कुदरती नजारे वे यहां पर देख पाएंगे। इसके साथ ही इस दिन हस्ताक्षर कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा। इसमें मेहमानों से भारतीय परिधानों में आने के लिए कहा गया है। मेहमानों के लिए इस दिन खाने लजीज व्यंजनों को परोसने के भी कुछ खास इंतजाम होंगे।
यह भी पढ़ें: Anant-Radhika Pre Wedding: प्री वेडिंग समारोह में छाए शाहरुख खान, शर्टलेस सूट ने खींचा लोगों का ध्यान
सितारों ने मचाई धूम
अनंत और राधिका के प्री वेडिंग कार्यक्रमों में सेलेब्रिटीज की धूम मची है। पाॅप स्टार रिहाना ने अपनी परफाॅर्मेंस से सबका दिल जीत लिया, तो इवांका ट्रंप ने भी इस पार्टी की शान बढा दी। बाॅलीवुड सितारों का यहां जमावड़ा नजर आया। शाहरुख खान, कियारा आडवाणी, रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण, सैफ अली खान, करीना कपूर, अक्षय कुमार जैसे नामी सितारों ने यहां पहुंचे। इनके अलावा, खेल और बिजनेस जगत की नामी हस्तियां भी यहां पहुंची।