फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   academy CEO Bill Kramer answer on Can the award for best stunt be included in the Oscar category

Oscars: ऑस्कर की श्रेणी में शामिल किया जा सकता है सर्वश्रेष्ठ स्टंट का पुरस्कार? जानिए सीईओ ने क्या दिया जवाब

Fri, 21 Jun 2024 12:00 PM IST
विशाल वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विशाल वर्मा Updated Fri, 21 Jun 2024 12:00 PM IST
सार

2028 में ऑस्कर पुरस्कार के 100 साल पूरे होने जा रहे हैं। ऐसे में एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेज द्वारा कुछ खास तैयारियां की जा रही है। आगामी आयोजनों में सर्वश्रेष्ठ स्टंट के लिए भी ऑस्कर पुरस्कार देने पर विचार किया जा रहा है। 

विज्ञापन
academy CEO Bill Kramer answer on Can the award for best stunt be included in the Oscar category
बिल क्रेमर - फोटो : इंस्टाग्राम @theacademy

विस्तार

ऑस्कर फिल्म जगत का सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कार है। 1927 में पहली बार इस पुरस्कार समारोह का आयोजन किया गया था और साल 2028 में इसके 100 साल पूरे होने जा रहे हैं। ऐसे में ऑस्कर अवॉर्ड देने वाली संस्था एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेज द्वारा कुछ खास तैयारियां की जा रही है और आने वाले दिनों में जो आयोजन होंगे उसमें कुछ बड़े बदलाव भी होने जा रहे हैं।

विज्ञापन


Sunny Deol: सनी देओल की पहली साउथ फिल्म का श्रीगणेश, इस बॉलीवुड हीरोइन को भी मिला बड़ा मौका
विज्ञापन


सर्वश्रेष्ठ स्टंट का ऑस्कर पुरस्कार देने पर चल रही है बातचीत
एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेज के सीईओ बिल क्रेमर ने हाल ही में एक साक्षात्कार दिया। इसमें उनसे पूछा गया कि क्या वो सर्वश्रेष्ठ स्टंट के लिए भी ऑस्कर पुरस्कार देने पर विचार कर रहे हैं। जवाब में, क्रेमर ने कहा कि इस बारे में उनकी प्रोडक्शन और तकनीकी शाखा के साथ बातचीत चल रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


Mirzapur 3: ऋचा को पसंद आया मिर्जापुर 3 का ट्रेलर, पति के बालों पर ली चुटकी, बताया गुड्डू पंडित कैसे बने अली

बढ़ सकती है टीवी पर दिखाए जाने वाले पुरस्कारों की श्रेणियां
एकेडमी का एबीसी के साथ जो समझौता है उसके तहत मात्र 23 श्रेणियों के पुरस्कारों को ही टीवी पर दिखाया जाता है। इसे लेकर क्रेमर से पूछा गया कि क्या इसकी संख्या बढ़ाने के लिए कोई बातचीत चल रही है। इस पर क्रेमर ने बताया कि इस पर बात करने के लिए उत्सुक हैं।

Diljit Dosanjh: अंतरराष्ट्रीय मंचो पर अक्सर पंजाबी पोशाकों में दिखते हैं दिलजीत, बताया क्यों करते हैं ऐसा

क्रेमर जुलाई 2022 में बने थे अकादमी के सीईओ 
बिल क्रेमर ने जुलाई 2022 में अकादमी के सीईओ का कार्यभार संभाला था। वो कैलआर्ट्स स्कूल ऑफ द आर्ट्स, सनडांस फिल्म फेस्टिवल और एकेडमी म्यूजियम ऑफ मोशन पिक्चर्स जैसे गैर-लाभकारी संगठनों के लिए फंड रेजिंग का काम कर चुके हैं। उन्होंने ऑस्कर के सौवें सस्ंकरण के लिए अगले चार सालों में $500 मिलियन (भारतीय मुद्रा में 41 अरब रुपये) की रकम जुटाने का लक्ष्य रखा है। 

Box Office Collection: एक हफ्ते में 'चंदू चैंपियन' ने की महज इतने करोड़ की कमाई, जानें अन्य फिल्मों का हाल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed