{"_id":"66bc9f0e89d4eaa50902f76c","slug":"abhishek-banerjee-will-be-seen-in-both-stree-2-and-vedaa-actor-revealed-which-of-his-films-he-will-watch-firs-2024-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Abhishek Banerjee: बॉक्स ऑफिस पर भिड़ेंगी अभिषेक की 'स्त्री 2' और 'वेदा', पहले कौन सी फिल्म देखेंगे अभिनेता?","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Abhishek Banerjee: बॉक्स ऑफिस पर भिड़ेंगी अभिषेक की 'स्त्री 2' और 'वेदा', पहले कौन सी फिल्म देखेंगे अभिनेता?
Wed, 14 Aug 2024 05:42 PM IST
सर्वजीत कृष्णा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सर्वजीत कृष्णा
Updated Wed, 14 Aug 2024 05:42 PM IST
सार
अभिनेता अभिषेक बनर्जी की इस बार स्वतंत्रता दिवस पर दो फिल्में रिलीज होने वाली हैं। वो फिल्म 'वेदा' और 'स्त्री 2' में नजर आने वाले हैं। इस बीच उनसे पूछा गया कि वो दोनों में से पहले कौन सी फिल्म देखेंगे, जिसका उन्होंने मजेदार जवाब दिया है।
विज्ञापन
अभिषेक बनर्जी
- फोटो : इंस्टाग्राम @nowitsabhi
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इस बार का स्वतंत्रता दिवस काफी खास होने वाला है। कई बड़ी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होने वाली हैं। इनमें से दो फिल्में 'वेदा' और 'स्त्री 2' में अभिषेक बनर्जी अपनी अदाकारी का जलवा बिखेरते नजर आएंगे। हाल में ही एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने इसे लेकर बात की है। उन्होंने इसे पागलपन भरा अनुभव बताया है। इस दौरान उनसे पूछा गया कि वह इन दोनों फिल्मों में से पहले कौन सी फिल्म देखेंगे, जिसका उन्होंने काफी दिलचस्प जवाब दिया है।
विज्ञापन
एक ही दिन दो फिल्में रिलीज होने पर खुद को बताया भाग्यशाली
इंडिया टुडे के साथ एक इंटरव्यू के दौरान बनर्जी ने बताया कि उनके लिए यह अनुभव काफी नया है। उन्होंने कहा कि थियेटर के दिनों में भी, उन्होंने एक दिन में दो शेडयूल कभी नहीं किए। अभिनेता ने कहा कि वो इस अवसर के लिए खुद को सौभाग्यशाली समझते हैं। उन्होंने बताया कि दोनों किरदार एक-दूसरे से बहुत अलग हैं और अलग-अलग शैलियों से आए हैं। उनसे पूछा गया कि वह सबसे पहले कौन सी फिल्म देखेंगे, तो अभिषेक ने मुस्कुराते हुए मजाकिया अंदाज में कहा, "मुझे लगता है कि मुझे दोनों को एक साथ देखने के लिए स्प्लिट स्क्रीन लगानी होगी या शायद मैं टॉस करूं, या सबसे बेहतर होगा कि मैं खेल खेल में देखूं।"
विज्ञापन
'ओ जनता, नो स्पॉइलर प्लीज' 'स्त्री 2' की टीम ने फैंस से की खास रिक्वेस्ट
विज्ञापन
कॉमेडी को बताया ज्यादा चुनौतीपूर्ण
इस बातचीत के दौरान अभिषेक ने कहा कि स्त्री फिल्म का उनका किरदार उन्हें काफी सहज लगता है। उन्होंने कहा कि वो इस भूमिका से इतना जुड़ा हुआ महसूस करते हैं कि वो इसे बहुत सहजता से निभा सकते हैं। अभिनेता ने कहा कि दोस्तों के साथ काम करने का उनका अनुभव काफी मजेदार रहा। कलाकारों के बीच दोस्ती ने उनकी काफी मदद की और फिल्म निर्माण की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया। उन्होंने आगे जोड़ते हुए कहा कि उनके लिए इस फिल्म की स्क्रिप्ट पढ़ना भी काफी जीवंत और आनंददायक अनुभव रहा। इसके साथ ही अभिनेता ने कहा कि उन्हें कॉमेडी जॉनर ज्यादा चुनौतीपूर्ण लगता है।
Emergency Trailer X Review: 'मैं ही कैबिनेट हूं' डायलॉग पर कंगना के कायल हुए लोग, ट्रेलर को मिले पूरे नंबर
'स्त्री 2' और 'वेदा' में आएंगे नजर
बताते चलें कि इस स्वतंत्रता दिवस के मौके पर अभिषेक बनर्जी की दो फिल्में बॉक्स ऑफिस पर टकराने वाली हैं। 'स्त्री 2' में वह पिछले भाग के किरदार को आगे बढ़ाते नजर आएंगे, जो एक हॉरर-कॉमेडी होने वाली है। इस फिल्म में वह कॉमेडी करते नजर आएंगे। फिल्म में उनके साथ राजकुमार राव, श्रद्धा कपूर, अपारशक्ति खुराना, पंकज त्रिपाठी आदि कलाकार नजर आएंगे। वहीं, 'वेदा' एक एक्शन फिल्म होगी, जिसमें वह जॉन अब्राहम, शरवरी वाघ आदिक कलाकार के साथ नजर आएंगे। इस फिल्म में वह नकारात्मक भूमिका में नजर आने वाले हैं।
Kangana Ranaut: 'इमरजेंसी' को लेकर झिझक रही हैं कंगना रणौत, खुद ही बताया कि किस तरह के लोगों से सता रही चिंता