{"_id":"66bc97f49a6e16258d0357dc","slug":"kangana-ranaut-is-hesitant-about-emergency-movie-said-people-will-invest-in-the-pr-to-malign-her-film-2024-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangana Ranaut: 'इमरजेंसी' को लेकर झिझक रही हैं कंगना रणौत, खुद ही बताया कि किस तरह के लोगों से सता रही चिंता","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Kangana Ranaut: 'इमरजेंसी' को लेकर झिझक रही हैं कंगना रणौत, खुद ही बताया कि किस तरह के लोगों से सता रही चिंता
Wed, 14 Aug 2024 05:11 PM IST
विशाल वर्मा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विशाल वर्मा
Updated Wed, 14 Aug 2024 05:11 PM IST
सार
कंगना रणौत को अपनी नई फिल्म 'इमरजेंसी' को लेकर इंडस्ट्री के कुछ लोगों से चिंता सता रही हैं। उनका कहना है कि कुछ लोग फिल्म के बारे में नकारात्मकता फैलाने का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन
कंगना रणौत
- फोटो : इंस्टाग्राम @kanganaranaut
विस्तार
अभिनेत्री कंगना रणौत अक्सर अपने बयानों से सुर्खियों में बनी रहती हैं। कंगना के मंडी लोकसभा सीट से सांसद बनने के बाद तो इसमें और भी इजाफा हो गया है। लोग उनके हर काम और हर बयान पर नजर बनाए रखते हैं। आज उनकी नई फिल्म 'इमरजेंसी' का ट्रेलर भी रिलीज हो गया है और इस खास मौके पर उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री को लेकर जो कुछ कहा, उसके चलते कंगना चर्चा के केंद्र में आ गई हैं।
विज्ञापन
कुछ लोग फिल्म के बारे में नकारात्मकता फैलाने का इंतजार कर रहे हैं
'इमरजेंसी' के ट्रेलर लॉन्च के दौरान कंगना रणौत अपनी नई फिल्म को लेकर कुछ चिंतित नजर आईं। कंगना ने कहा कि कुछ लोग इस फिल्म के बारे में नकारात्मकता फैलाने का इंतजार कर रहे हैं। ऐसे लोग इस फिल्म को बदनाम करने और लोगों का इससे ध्यान हटाने की खातिर पीआर में पैसा खर्च करेंगे।
विज्ञापन
Vedaa: अचानक फिल्म निर्माता क्यों बने जॉन? अभिनेता ने बताई पीछे की वजह, कहा-मैं चीजों को बदलना चाहता था
विज्ञापन
ऐसे लोगों की वजह से झिझक रही हैं कंगना
कंगना ने कहा कि 'इमरजेंसी' फिल्म के खिलाफ नकारात्मक माहौल बनाने वाले लोग ही उनकी एकमात्र चिंता है। कंगना यही नहीं रूकीं। उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री को लेकर कहा कि यहां कुछ लोग काफी नकारात्मक हो सकते हैं। हमने देखा ही है कि वे फिल्मों को नुकसान पहुंचा सकते हैं और करियर को बर्बाद कर सकते हैं। इसके बाद कंगना ने हंसते हुए कहा कि इसीलिए हम केवल उन्हीं से थोड़ा-सा झिझक रहे हैं, नहीं तो वैसे तो मैं संसद में बोलती हूं, ऐसी तो कोई बात नहीं हैं।
Emergency Trailer X Review: 'मैं ही कैबिनेट हूं' डायलॉग पर कंगना के कायल हुए लोग, ट्रेलर को मिले पूरे नंबर
06 सितंबर को रिलीज होगी फिल्म
'इमरजेंसी' का निर्देशन कंगना रणौत ने किया है और वही इसमें मुख्य किरदार भी निभा रही हैं। लोग उन्हें तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के रोल में देखने के लिए काफी उत्सुक हैं। फिल्म में अनुपम खेर, मिलिंद सोमन, दिवंगत सतीश कौशिक, महिमा चौधरी और श्रेयस तलपड़े ने भी काम किया है। इसे 06 सितंबर, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा।
Sana Makbul: रणवीर शौरी के साथ काम करने को लेकर बोली सना मकबूल, वह मेरे पसंदीदा नहीं हो सकते...