फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Abhijeet Bhattacharya reacts On Chunari Chunari Song Remake in Varun Dhawan Movie Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai

Abhijeet Bhattacharya: 'मैं टुच्ची चीज में नहीं पड़ता', 'चुनरी चुनरी' गाने के रीमेक पर बोले अभिजीत भट्टाचार्य

Mon, 26 May 2025 11:35 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Mon, 26 May 2025 11:35 PM IST
सार

Abhijeet Bhattacharya On Chunari Chunari Song Remake: 'चुनरी चुनरी' गाने को वरुण धवन की आगामी फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' में इस्तेमाल किया जाएगा। गाने के रीमेक पर इस गाने के सिंगर अभिजीत भट्टाचार्य ने प्रतिक्रिया दी है।

विज्ञापन
Abhijeet Bhattacharya reacts On Chunari Chunari Song Remake in Varun Dhawan Movie Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai
अभिजीत भट्टाचार्य - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पुराने गानों को रिक्रिएट करने का चलन जोरों पर है। अब वरुण धवन की आगामी फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' में फिल्म 'बीवी नंबर 1' के चर्चित गाने 'चुनरी चुनरी' को रिक्रिएट किया जाएगा। मूल रूप से इस गाने को अभिजीत भट्टाचार्य ने गाया। हाल ही में जब उनसे इस गाने के रीमेक को लेकर पूछा गया तो सिंगर ने कहा कि उन्हें फर्क नहीं पड़ता।

विज्ञापन

रीमेक को लेकर सिंगर को नहीं दी गई जानकारी
फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' में वरुण धवन, मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। हाल ही में अभिजीत से इस फिल्म में 'चुनरी चुनरी' गाने के रीमेक को लेकर पूछा गया। इस पर उन्होंने कहा कि म्यूजिक कंपोजर और निर्देशक (डेविड धवन) ने उन्हें गाने के रीमेक के बारे में कोई जानकारी नहीं दी। अभिजीत ने कहा, 'हिम्मत भी नहीं कर सकते बताने की'। सिंगर ने हिंदुस्तान टाइम्स के साथ बातचीत में यह खुलासा किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

'ऑरिजनल की कीमत सब नहीं जानते'
जब उनसे पूछा गया कि क्या उन्हें गाने के नए वर्जन से कोई परेशानी है? इस पर अभिजीत ने कहा, 'मुझे फर्क नहीं पड़ता इतनी छोटी चीजों से। मैं इसमें ज्यादा शामिल नहीं होता। बाजार में कॉपी की बिक्री मूल से ज्यादा होती है। सिर्फ महान लोग ही ऑरिजनल की कीमत जानते हैं। टुच्ची चीजों में मैं पड़ता ही नहीं हूं'। 

Kesari Veer Box Office: चौथे दिन कैसा रहा 'केसरी वीर' का कलेक्शन, जानकर हो जाएंगे हैरान

विज्ञापन

बोले- यह गाना कभी पसंदीदा नहीं रहा
इसके अलावा सिंगर ने कहा कि यह गाना कभी उनका पसंदीदा नहीं रहा। उनके अनुसार 'चुनरी चुनरी'एक बेहतरीन गाना नहीं था, बल्कि इसे बहुत जल्दबाजी में गाया गया था। यह उनके शानदार गानों की लिस्ट में रहा ही नहीं। हालांकि, अभिजीत ने यह बात मानी की फैंस के बीच यह एक आइकॉनिक गाना बन गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed