{"_id":"66879342b00b9b303102119c","slug":"abhay-verma-rejected-suhana-khan-and-khushi-kapoor-movie-the-archies-for-acting-in-safed-2024-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Abhay Verma: मुंजा के हीरो ने सुहाना की फिल्म में काम करने से कर दिया था इनकार, चुनी थी ये फिल्म","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Abhay Verma: मुंजा के हीरो ने सुहाना की फिल्म में काम करने से कर दिया था इनकार, चुनी थी ये फिल्म
Fri, 05 Jul 2024 12:03 PM IST
सुवेश शुक्ला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सुवेश शुक्ला
Updated Fri, 05 Jul 2024 12:03 PM IST
सार
‘मुंजा’ अभिनेता अभय वर्मा ने हाल ही में दिए गए एक साक्षात्कार में साझा किया कि उन्होंने सुहाना खान की फिल्म ‘द आर्चीज’ के लिए मना कर दिया था, क्योंकि उन्हें कोई और फिल्म करनी थी।
विज्ञापन
अभय वर्मा
- फोटो : इंस्टाग्राम @verma.abhay_
विस्तार
अभिनेता अभय वर्मा इन दिनों अपनी फिल्म ‘मुंजा’ को लेकर चर्चा में बने हुए है। इससे पहले अभिनेता को मनोज बाजपेयी की सीरीज ‘द फैमिली मैन 2’ में सफल भूमिका निभाते हुए देखा गया। वहीं, हाल ही में रिलीज हुई उनकी फिल्म ‘मुंजा’ ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया। अभिनेता ने एक एक साक्षात्कार में खुलासा किया कि उन्होंने जोया अख्तर निर्देशित और सुहाना खान की फिल्म ‘द आर्चीज’ में काम करना था, लेकिन अभिनेता ने उसकी जगह किसी अन्य फिल्म में काम करना चुना।
‘द आर्चीज’ की जगह इस फिल्म को चुना
‘मुंजा’ अभिनेता ने हाल ही में एक साक्षात्कार के दौरान खुलासा किया कि उन्हें सुहाना खान, खुशी कपूर और अगस्त्य नंदा की फिल्म ‘द आर्चीज’ में भूमिका निभाने की पेशकश हुई थी। हालांकि, उन्होंने इसकी जगह संदीप सिंह निर्देशित ‘सफेद’ को चुना। जब उनसे पूछा गया कि क्या उन्होंने ‘सफेद’ करने के लिए ‘द आर्चीज’ को मना कर दिया। इस पर उन्होंने जवाब दिया कि दोनों फिल्में एक ही समय पर बन रही थीं। अभय ने कहा, ‘मैं ‘द आर्चीज’ की प्रक्रिया में था, लेकिन मैं ‘सफेद’ करना चाहता था। इसलिए मैंने उसे चुना।’
Sarfira: 'सरफिरा'-'सोरारई पोटरु' कैसे है एक-दूसरे से अलग, निर्देशक सुधा ने की अक्षय-सूर्या की तुलना
विज्ञापन
‘द आर्चीज’ के बारे में
यह फिल्म एक म्यूजिकल कॉमेडी है। इसका निर्देशन जोया अख्तर ने किया है। फिल्म में वेदांग रैना, मिहिर आहूजा, अदिति सहगल और युवराज मेंडा ने भी महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं। अभय वर्मा ने यह भी साझा किया कि इससे पहले उन्होंने फिल्म ‘अंग्रेजी मीडियम’ के लिए भी इनकार कर दिया था। फिल्म में इरफान खान और राधिका मदान मुख्य भूमिकाओं में थे।
अभय वर्मा का वर्क फ्रंट
अभय वर्मा ने साल 2023 में 'सफेद' से बॉलीवुड में डेब्यू किया। इस फिल्म में उन्होंने एक ट्रांसजेंडर की भूमिका निभाई है। मीरा चोपड़ा और बरखा बिष्ट भी इस फिल्म का हिस्सा थीं। इसके बाद अभय ‘ऐ वतन मेरे वतन’ में नजर आएं।
Alia Bhatt: आलिया की स्पाई यूनिवर्स फिल्म के नाम से उठा पर्दा, अभिनेत्री ने साझा किया शूटिंग का पहला वीडियो