फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Loksabha Election: Many experts also got defeated in Sangamnagar, could not reach Parliament

Loksabha Chunav : संगमनगरी में कई महारथियों को भी मिली हार, नहीं पहुंच पाए संसद

Tue, 19 Mar 2024 12:03 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 19 Mar 2024 12:03 PM IST
सार

विश्वनाथ प्रताप सिंह, डॉ.जोशी समेत कई नेताओं ने अलग-अलग चुनावों में जीत हासिल की, लेकिन डॉ.लोहिया और कांशीराम प्रयागराज से कभी सांसद नहीं चुने गए। दोनों नेता हारने के बाद दोबारा यहां से चुनाव लड़े भी नहीं।

विज्ञापन
Loksabha Election: Many experts also got defeated in Sangamnagar, could not reach Parliament
पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू व डॉ. राममनोहर लोहिया। - फोटो : amar ujala

विस्तार

संगमनगरी के मतदाताओं ने सियासी समर के कई महारथियों के रथ को संसद पहुंचने से रोक दिया। प्रयागराज की अलग-अलग सीट से लोकसभा चुनाव लड़ने वाले पूर्व प्रधानमंत्री विश्ववनाथ प्रताप सिंह, डॉ.राम मनोहर लोहिया, डॉ.मुरली मनोहर जोशी, कांशीराम, पूर्व मुख्यमंत्री हेमवती नंदन बहुगुणा, जनेश्वर मिश्र समेत कई दिग्गजों को हार का सामना करना पड़ा। हालांकि, इनमें से कई नेता अलग-अलग चुनाव में जीतकर संसद पहुंचे।

विज्ञापन


1962 के लोकसभा चुनाव में फूलपुर सीट से डॉ.राम मनोहर लोहिया देश के पहले प्रधानमंत्री पं.जवाहर लाल नेहरू के खिलाफ मैदान में थे, लेकिन उन्हें हार मिली। खास बात रही कि पं.नेहरू को कुल पड़े मतों के 61.62 फीसदी वोट मिले थे। वहीं, डॉ.लोहिया को मात्र 28 फीसदी वोट से संतोष करना पड़ा था। इसके बाद 1967 के चुनाव में फूलपुर सीट पर ही पं.नेहरू की बहन विजयालक्ष्मी पंडित ने समाजवादी नेता जनेश्वर मिश्र को मात दी थी। हालांकि, जनेश्वर मिश्र फूलपुर के अलावा इलाहाबाद सीट से भी सांसद रहे।

विज्ञापन

विश्वनाथ प्रताप सिंह, डॉ.जोशी समेत कई नेताओं ने अलग-अलग चुनावों में जीत हासिल की, लेकिन डॉ.लोहिया और कांशीराम प्रयागराज से कभी सांसद नहीं चुने गए। दोनों नेता हारने के बाद दोबारा यहां से चुनाव लड़े भी नहीं। इसके अलावा कई बड़े सियासी परिवार के वारिशों को भी चुनाव में हार का सामना करना पड़ा है। इनमें पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के पुत्र अनिल शास्त्री, पूर्व राज्यपाल एवं केंद्रीय मंत्री राजेंद्र कुमारी बाजपेयी के पुत्र अशोक बाजपेयी आदि के नाम शामिल हैं।

दिग्गज नेता जिन्हें मिली हार

हारे प्रत्याशी                         जिनसे हारे             वर्ष            संसदीय क्षेत्र

डॉ.राम मनोहर लोहिया - पं.जवाहर लाल नेहरू      1962             फूलपुर
विश्वनाथ प्रताप सिंह        -    जनेश्वर मिश्रा        1977            इलाहाबाद
कमला बहुगुणा            - बीडी सिंह                   1980             फूलपुर
हेमवती नंदन बहुगुणा- अमिताभ बच्चन        1984                इलाहाबाद
कमला बहुगुणा          -   जनेश्वर मिश्र            1989               इलाहाबाद
अनिल शास्त्री          -   सरोज दुबे                  1991               इलाहाबाद
कांशीराम           -  जंग बहादुर पटेल             1996                फूलपुर
डॉ.मुरली मनोहर जोशी -रेवती रमण सिंह         2004             इलाहाबाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed