नागालैंड में 22 मार्च से पहली से लेकर पांचवीं कक्षा तक के छात्रों की नियमति कक्षाएं शुरू होंगी। सूबे की सरकार ने पहली से लेकर पांचवीं कक्षा तक के छात्रों की 22 मार्च से नियमित सत्र में कक्षाओं के संचालन की अनुमति दे दी है। इसे लेकर मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) भी जारी कर दी गई है। पहली से लेकर पांचवीं तक के सभी स्कूलों को कोरोना वायरस के लिए जारी दिशा-निर्देशों के तहत खोला जाएगा। सूबे के प्रमुख सचिव (गृह) अभिजीत सिन्हा ने स्कूलों में नियमित कक्षाओं के संचालन को लेकर एसओपी जारी की है। इस एसओपी में स्कूलों के नियमित खुलने को लेकर कई दिशा-निर्देश दिए गए हैं।
नागालैंड: पहली से लेकर पांचवीं कक्षा तक के छात्रों की नियमित कक्षाएं 22 मार्च से
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आपको बता दें कि सूबे में पिछले साल मार्च से ही कोरोना वायरस से बचाव के लिए सभी स्कूल बंद हैं। अब चार दिन बाद पहली से लेकर पांचवीं कक्षा तक के स्कूलों में छात्रों के लिए नियमित कक्षाओं को संचालन होगा। स्कूलों में कक्षाओं के संचालन के दौरान सुरक्षित शारीरिक दूरी के नियम का पालन किया जाएगा और सभी छात्रों को अनिवार्य तौर पर फेस मास्क पहनना होगा। छात्र कक्षा में एक-दूसरे से छह फीट की दूरी पर बैठेंगे। छात्रों को नियमित तौर पर साबुन से हाथ धोने और सैनिटाइज करने के निर्देश दिए गए हैं। एसओपी में छात्रों को इधर-उधर थूकने की भी मनाही है।
इसे भी पढ़ें-बिहार बोर्ड रिजल्ट 2021: जानिए, कब जारी होगा दसवीं और बारहवीं कक्षा का रिजल्ट
एसओपी में कक्षाओं के संचालन के लिए वैकल्पिक दिन की दिनचर्या भी तैयार की गई है। कक्षाओं में कुर्सियों और डेस्क के बीच 6 फीट की दूरी होगी। उन्हीं स्कूलों को खोला जाएगा जो कंटेंमेंट जोन से बाहर हैं। कंटेंमेंट जोन में रहने वाले छात्रों, शिक्षकों और स्कूल कर्मचारियों को स्कूल आने की अनुमति नहीं होगी। स्कूल शिक्षकों और कर्मचारियों को किसी भी आपात स्थिति में संपर्क करने के लिए राज्य के हेल्पलाइन नंबर और स्थानीय स्वास्थ्य अधिकारियों के नंबर दिये जाएंगे। छात्रों को स्कूल आने से पहले अभिभावकों की लिखित अनुमति लेनी होगी।
इसे भी पढ़ें-जवाहर नवोदय विद्यालय : बदली 6वीं कक्षा की प्रवेश परीक्षा की तिथि, अब इस दिन होगी आयोजित
कमेंट
कमेंट X