फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

बिहार बोर्ड रिजल्ट 2021: जानिए, कब जारी होगा दसवीं और बारहवीं कक्षा का रिजल्ट

Wed, 17 Mar 2021 11:53 AM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Wed, 17 Mar 2021 11:53 AM IST
विज्ञापन
Bihar Board Results 2021 Date Slight delay expected evaluation of answer scripts underway
बिहार बोर्ड - फोटो : File

Bihar School Examination Board Results 2021: बिहार बोर्ड दसवीं और बारहवीं कक्षा का रिजल्ट जल्द ही जारी कर सकता है। दसवीं कक्षा की परीक्षाएं इस साल 24 फरवरी को खत्म हुई हैं और बारहवीं कक्षा की परीक्षाएं 13 फरवरी को समाप्त हुई हैं। आपको बता दें कि बिहार बोर्ड एकमात्र ऐसा बोर्ड है, जिसने कोरोना काल में सबसे पहले बोर्ड परीक्षाएं कराई हैं। इस वक्त बारहवीं परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य चल रहा है। कहा जा रहा है कि दसवीं कक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन 24 मार्च तक पूरा कर लिया जाएगा।



इसे भी पढ़ें-जेईई मेन मार्च परीक्षा 2021: संयुक्त प्रवेश परीक्षा मेन का दूसरा दिन, 18 मार्च तक एग्जाम
 

Bihar Board Results 2021 Date Slight delay expected evaluation of answer scripts underway
विद्यार्थी (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

हालांकि, कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में यह भी कहा जा रहा है कि मूल्यांकन कार्य पूरा नहीं होने की वजह से दसवीं और बारहवीं कक्षा के रिजल्ट में कुछ देरी हो सकती है। बारहवीं कक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन 15 मार्च तक पूरा हो जाना चाहिए था, लेकिन अभी तक पूरा नहीं हुआ है। यह भी कहा जा रहा है कि 19 मार्च तक बारहवीं कक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य पूरा किया जा सकता है। बोर्ड पहले ही बारहवीं कक्षा की उत्तर कुंजी जारी कर चुका है और इस पर आपत्ति उठाने के लिए 16 मार्च तक का वक्त दिया गया था।

इसे भी पढ़ें-जवाहर नवोदय विद्यालय : बदली 6वीं कक्षा की प्रवेश परीक्षा की तिथि, अब इस दिन होगी आयोजित
 

Bihar Board Results 2021 Date Slight delay expected evaluation of answer scripts underway
विद्यार्थी (फाइल फोटो)

आपको बता दें कि पिछले साल बिहार बोर्ड ने बारहवीं कक्षा का रिजल्ट 25 मार्च को जारी किया था। ऐसे में यह कहा जा रहा है कि बोर्ड इस साल बारहवीं कक्षा का रिजल्ट मार्च आखिर तक जारी कर सकता है। हालांकि अभी बोर्ड की तरफ से दसवीं और बारहवीं कक्षा के रिजल्ट जारी होने की तारीख को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। यह भी कहा जा रहा है कि होली की वजह से इस साल दसवीं और बारहवीं कक्षा का रिजल्ट अप्रैल में जारी किया जा सकता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed