😊अति सुंदर😎बहुत खूब👌अति उत्तम भाव👍बहुत बढ़िया..🤩लाजवाब🤩बेहतरीन🙌क्या खूब कहा😔बहुत मार्मिक😀वाह! वाह! क्या बात है!🤗शानदार👌गजब🙏छा गये आप👏तालियां✌शाबाश😍जबरदस्त
Hindi News
›
Photo Gallery
›
Education
›
NEET 2021 : Have to prepare 30 percent syllabus reduced by CBSE? Know what the experts say
{"_id":"60519e94872b6974291a0657","slug":"neet-2021-have-to-prepare-30-percent-syllabus-reduced-by-cbse-know-what-the-experts-say","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"NEET 2021: क्या सीबीएसई का बदला हुआ सिलेबस नीट की तैयारी करने वाले छात्रों को भी पढ़ना होगा? यहां जानें...","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
NEET 2021: क्या सीबीएसई का बदला हुआ सिलेबस नीट की तैयारी करने वाले छात्रों को भी पढ़ना होगा? यहां जानें...
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: वर्तिका तोलानी
Updated Wed, 17 Mar 2021 12:19 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
नीट यूजी
- फोटो : Amar Ujala Graphics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) द्वारा 1 अगस्त को राष्ट्रीय पात्रता व प्रवेश परीक्षा - यूजी (नीट - यूजी) का आयोजन किया जाएगा। पिछले सालों के पेपर एनालिसिस के हिसाब से नीट - यूजी में केमिस्ट्री से तकरीबन 45, फिजिक्स से 45 और बायोलॉजी से 90 सवाल पूछे जाते हैं। यह सवाल कक्षा दसवीं से लेकर कक्षा बारहवीं में पढ़ाए जाने वाले विषयों पर आधारित होते हैं।
किंतु सत्र 2020-21 में कोरोना महामारी की वजह से विद्यार्थियों की पढ़ाई पर पड़े असर को देखते हुए सीबीएसई ने 30 प्रतिशत सिलेबस घटा दिया है। अब विद्यार्थियों को कंफ्यूजन है कि उन्हें नीट (यूजी) की परीक्षा की तैयारी के लिए पूरे सिलेबस काे पढ़ना है या सीबीएसई द्वारा संशोधित सिलेबस को। ऐसे में एक्सपर्ट रवि गौतम द्वारा दिए गए सुझाव और टिप्स आपके लिए काफी मददगार साबित होंगे।
नीट 2021 : परीक्षा की तैयारी के लिए पढ़ना होगा पूरा सिलेबस
2 of 4
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : पीटीआई
पिछले साल के पेपर एनालिसिस के हिसाब से 92% सवाल कॉन्सेप्चुअल आधारित थे। इसमें से अधिकतर सवाल डायरेक्ट एनसीईआरटी से पूछे गए थे। ऐसे में विद्यार्थियों को एनसीईआरटी पर विशेष ध्यान देना होगा। एनटीए द्वारा अभी तक सिलेबस की कटौती पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। इसलिए विद्यार्थियों को पूरा सिलेबस पढ़ना चाहिए।
नीट 2021 : पढ़ने होंगे सब-टॉपिक्स, 25 प्रतिशत सवाल एप्लीकेशन आधारित
3 of 4
नीट यूजी
एक्सपर्ट रवि गौतम बताते हैं कि सीबीएसई ने बारहवीं कक्षा के सिलेबस में से लगभग 30 प्रतिशत सिलेबस घटा दिया था। किंतु सीबीएसई ने पूरे-पूरे चैप्टर्स को हटाने के बजाए सब-टॉपिक्स को कम किया है। जिसका फायदा केवल बोर्ड परीक्षा की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों को ही मिलेगा। क्योंकि बोर्ड परीक्षा में एनसीईआरटी की थ्योरी में से डिस्क्रिप्टिव सवाल पूछे जाते हैं। वहीं बात करें नीट यूजी की परीक्षा की तो इसमें 25 प्रतिशत एप्लीकेशन पर आधारित होते हैं। जिन्हें हल करने के लिए सभी सब-टॉपिक्स को पढ़ना जरूरी होता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X