जवाहर नवोदय विद्यालय : बदली 6वीं कक्षा की प्रवेश परीक्षा की तिथि, अब इस दिन होगी आयोजित
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जवाहर नवोदय विद्यालय समिति ने कक्षा 6वीं में दाखिले के लिए होने वाली जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा (जेएनवीएसटी) 2021 की तारीख बदल दी है। यह जानकारी जेएनवी की आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना जारी कर दी गई है। इस अधिसूचना के मुताबिक अब यह परीक्षा मई और जून के महीने में दो भागों में आयोजित की जाएगी। बता दें पहले यह परीक्षा 10 अप्रैल को आयोजित होने वाली थी।
अधिसूचना के अनुसार जेएनएसटी 2021 परीक्षा मिजोरम, मेद्यालय और नागालैंड को छोड़कर सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए 16 मई को आयोजित की जाएगी। वहीं मिजोरम, मेघालय और नागालैंड के लिए इस प्रवेश परीक्षा की तिथि 19 जून तय की गई है।
यह भी पढ़ें - यूजीसी का फैसला : सीए और सीएस की डिग्री अब स्नातकोत्तर के बराबर
परीक्षा में इस विषय से पूछे जाएंगे इतने सवाल
जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा (जेएनवीएसटी) 2021 में 100 अंकों के 80 सवाल पूछे जाएंगे। जिन्हें हल करने के लिए तकरीबन दाे घंटे का समय दिया जाएगा। मेंटल एबिलिटी टेस्ट में 50 अंकों के 40 सवाल पूछे जाएंगे। इन प्रश्नों का जवाब देने के लिए 60 मिनट का वक्त दिया जाएगा। 30 मिनट में अर्थमेटिक के 25 अंकों के 20 सवालों का जवाब देना होगा। वहीं लैंग्वेज से जुड़े 25 अंक के 20 सवाल आएंगे। जिसके लिए 30 मिनट का वक्त दिया जाएगा।
यह भी पढ़ें - आजादी का अमृत महोत्सव : 75वीं वर्षगांठ पर 75 सप्ताह पहले शुरू होगा जश्न, जानिए दांडी मार्च पर क्यों हुआ इसका आगाज
जेएनवीएसटी 2021 परीक्षा से मिलेगा 661 जेएनवी में दाखिला
परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर विद्यार्थियों का दाखिला देश के 661 जवाहर नवोदय विद्यालयों में होता है। इसके लिए 9 से 13 वर्ष के विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं। किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा पांचवी पास करने वाले विद्यार्थी इसके लिए योग्य होंगे।
यह भी पढ़ें - उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा: 25 जुलाई को होगा एग्जाम, 18 मई से पंजीकरण
कमेंट
कमेंट X