फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Ragging in ICFAI Business School NHRC Notice to Telangana Govt, Education Ministry, UGC and DGP

Ragging in ICFAI: बिजनेस स्कूल में रैगिंग पर एनएचआरसी सख्त, तेलंगाना सरकार, डीजीपी और यूजीसी को नोटिस

Tue, 15 Nov 2022 07:43 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Tue, 15 Nov 2022 07:43 PM IST
सार

Ragging in ICFAI Business School: हैदराबाद की आईसीएफएआई डीम्ड यूनिवर्सिटी के आईसीएफएआई बिजनेस स्कूल (IBS) में सामने आए रैगिंग के मामले में राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) ने स्वत: संज्ञान लिया है।

विज्ञापन
Ragging in ICFAI Business School NHRC Notice to Telangana Govt, Education Ministry, UGC and DGP
NHRC - फोटो : अमर उजाला - फाइल फोटो

विस्तार

Ragging in ICFAI Business School: हैदराबाद की आईसीएफएआई डीम्ड यूनिवर्सिटी के आईसीएफएआई बिजनेस स्कूल (IBS) में सामने आए रैगिंग के मामले में राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) ने स्वत: संज्ञान लिया है। राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने मंगलवार को कहा कि यह घटना मानवाधिकारों का उल्लंघन है, जो कि सरासर लापरवाही, निगरानी की कमी और अपने परिसर में छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में कॉलेज प्रशासन की विफलता के कारण हुई है। आयोग ने इसे लेकर तेलंगाना के शिक्षा विभाग, राज्य पुलिस, तेलंगाना सरकार और विश्वविद्यालय अनुदान आयोग को नोटिस जारी किया है।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें : हैदराबाद के ICFAI बिजनेस स्कूल में रैगिंग; स्टूडेंट का शारीरिक और यौन उत्पीड़न ... छोड़ दो वरना मर जाएगा
विज्ञापन

 

रिपोर्ट तलब : सबकी जवाबदेही तय हो

हैदराबाद के ICFAI बिजनेस स्कूल (आईबीएस) के आठ छात्रों को रैगिंग और एक छात्र की पिटाई के मामले में गिरफ्तार किया गया था। मामले में वीडियो वायरल होने के बाद घटना ने सांप्रदायिक रंग ले लिया था। एनएचआरसी ने इस घटना में की गई कार्रवाई और यूजीसी के नियमों के अनुसार रैगिंग को रोकने के लिए पर्याप्त कदम उठाने में संस्थान की प्रथम दृष्टया विफलता के कारणों के बारे में छह सप्ताह के भीतर तेलंगाना के मुख्य सचिव से रिपोर्ट मांगी है। वहीं तेलंगाना के पुलिस महानिदेशक से आरोपियों और कॉलेज के कर्मचारियों के खिलाफ दर्ज आपराधिक मामलों की जानकारी भी मांगी है। बयान में कहा गया कि उन्हें यह बताने के लिए भी कहा गया है कि क्या कॉलेज ने पीड़ित को निलंबित किया है और यदि हां, तो किन परिस्थितियों में?

यह भी पढ़ें : Ragging in CMC Vellore: क्रिश्चियन मेडिकल कॉलेज में उतरवाए कपड़े, अश्लील कृत्यों की नकल करवाई
 

सवाल : 2009 के कानून के बावजूद सुधार क्यों नहीं?

एनएचआरसी ने कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि 2009 में उच्च शिक्षण संस्थानों में रैगिंग के खतरे को रोकने के लिए यूजीसी के नियमन के बावजूद कुछ भी सुधार नहीं हुआ है। यह देखा गया कि घटना को रोका जा सकता था यदि रैगिंग के शुरुआती संकेतों की पहचान करने और औचक निरीक्षण करने के लिए छात्रों की नियमित बातचीत और परामर्श जैसे उपायों को लागू किया जाता। रैगिंग पर अंकुश लगाने के उपाय पर राघवन समिति की सिफारिशों के प्रभावी कार्यान्वयन के संबंध में रिपोर्ट प्रस्तुत करने के लिए शिक्षा मंत्रालय और यूजीसी सचिव को भी नोटिस भेजा गया है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed