Ragging in ICFAI: बिजनेस स्कूल में रैगिंग का वीडियो वायरल, मजहबी नारेबाजी करवाने वाले 12 वरिष्ठ छात्र निलंबित
Ragging in ICFAI Business School: हैदराबाद के आईसीएफएआई डीम्ड यूनिवर्सिटी के आईसीएफएआई बिजनेस स्कूल (आईबीएस) में रैगिंग का एक भयावह मामला सामने आया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Ragging in ICFAI Business School: हैदराबाद के आईसीएफएआई डीम्ड यूनिवर्सिटी के आईसीएफएआई बिजनेस स्कूल (आईबीएस) में रैगिंग का एक भयावह मामला सामने आया है। रैगिंग के दौरान सीनियर छात्रों ने एक जूनियर छात्र को पीटा और बेरहमी से प्रताड़ित किया। प्रताड़ना का वायरल वीडियो तेलंगाना के आईटी मंत्री केटी रामा राव और हैदराबाद के आयुक्त सीवी आनंद के पास भी पहुंचा। मामले में पांच छात्रों को गिरफ्तार किया गया है।
... छोड़ दो वरना मर जाएगा
जैसा कि वीडियो में देखा जा सकता है कि हॉस्टल के एक कमरे में कई छात्र लड़के को पीट रहे हैं। जूनियर छात्र को उनके आगे रोते और गिड़गिड़ाते हुए देखा जा सकता है। वह कह रहा कि उसने कुछ नहीं किया। जबकि सीनियर छात्र उसे थप्पड़ मारते हैं और उसके ऊपर पाउडर डालते हैं। वीडियो में एक अन्य छात्र तेलुगु में कह रहा है कि उसे छोड़ दो वरना वह मर जाएगा।
12 वरिष्ठ छात्र एक साल के लिए निलंबित
सोशल मीडिया पर रैगिंग का वीडियो वायरल होने के बाद आईबीएस (आईसीएफएआई डीम्ड यूनिवर्सिटी) प्रबंधन ने 12 सीनियर छात्रों को कैंपस से एक साल के लिए निलंबित कर दिया है। रैगिंग का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसमें एक जूनियर छात्र को सीनियर छात्रों द्वारा अपमानित और पीटा जा रहा है। रैगिंग की घटना 11 नवंबर, शुक्रवार को सामने आई, जब एक जूनियर ने आईटी मंत्री केटीआर और साइबराबाद पुलिस को टैग करते हुए ट्विटर पर वीडियो साझा किया।
शारीरिक और यौन उत्पीड़न किया गया
वहीं, एसएचओ शंकरपल्ली ने बताया कि कुछ छात्रों ने पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ कथित टिप्पणी के लिए परिसर के छात्रावास के कमरे में एक छात्र की पिटाई की। उसे 'जय माता दी' और 'अल्लाह हू अकबर' के नारे लगाने के लिए कहा गया था। तेलंगाना पुलिस का कहना है कि पीड़ित छात्र ने यह कहते हुए शिकायत दर्ज की है कि उसके परिसर के छात्रावास के कमरे में 15-20 लोगों द्वारा उसका शारीरिक और यौन उत्पीड़न किया गया था।
पुलिस ने धारा 307 में दर्ज किया मामला
इसके बाद, शंकरपल्ली पुलिस ने शुक्रवार को IBS कॉलेज शंकरपल्ली मंडल में एक छात्र की रैगिंग करने के आरोप में छात्रों के एक समूह के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपियों पर हत्या के प्रयास के लिए धारा 307, स्वेच्छा से चोट पहुंचाने के लिए 323, अपराध करने के लिए अतिचार के लिए 450, आपराधिक धमकी के लिए 506 और भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) के सामान्य इरादे के लिए धारा 34 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
Telangana Police say that victim student has filed a complaint stating that he was physically&sexually harassed by 15-20 individuals in his hostel room on-campus.FIR registered u/s 307,323,450,342,506 r/w 34 IPC,Sec4 (i)(ii) of Telangana Prohibition of Ragging Act, say police.
— ANI (@ANI) November 12, 2022
रैगिंग ने ली जान
तेलंगाना के एक अन्य मामले में 17 साल के फरहान नवाज ने रैगिंग से तंग आकर आत्महत्या कर ली। वह जूनियर कॉलेज का टॉपर था और पढ़ने के लिए भैंसा शहर के अल्पसंख्यक आवासीय संस्थान में आया था। उसने सुसाइड नोट में लिखा कि टॉपर होने की वजह से संस्थान के प्रिंसिपल और लेक्चरर उसे पसंद करते थे, लेकिन इससे दूसरे छात्रों को वह खटकता था। वे उसे मानसिक रूप से परेशान करते थे, इसलिए उसने खुदकुशी करने का निर्णय लिया है। उसने अपने माता-पिता से माफी मांगी है।
कमेंट
कमेंट X