फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   CMC Vellore student alleges horrific ragging says Forced to strip, tortured by senoirs, 7 Suspended

CMC Vellore: क्रिश्चियन मेडिकल कॉलेज में रैंगिग का मामला, जबरन उतरवाए कपड़े, देखें प्रताड़ना का वीडियो

Wed, 09 Nov 2022 06:38 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Wed, 09 Nov 2022 06:38 PM IST
सार

CMC Vellore: क्रिश्चियन मेडिकल कॉलेज में सीनियर छात्रों द्वारा जूनियर छात्रों की रैंगिंग ली जा रही है। इस दौरान नए छात्रों को अर्धनग्न करवा कर दौड़ाया जा रहा है।

विज्ञापन
CMC Vellore student alleges horrific ragging says Forced to strip, tortured by senoirs, 7 Suspended
CMC Vellore Ragging Case - फोटो : Screen Shot

विस्तार

CMC Vellore: तमिलनाडु के वेल्लोर स्थित क्रिश्चियन मेडिकल कॉलेज (CMC), वेल्लोर में रैंगिंग का मामला सामने आया है। मेडिकल कॉलेज में रैंगिंग लिए जाने के वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं। वीडियो में सीनियर छात्रों द्वारा जूनियर छात्रों की रैंगिंग ली जा रही है। इस दौरान नए छात्रों को अर्धनग्न करवा कर दौड़ाया जा रहा है। साथ ही उन्हें कई अन्य तरीकों से प्रताड़ित भी किया जा रहा है। 

विज्ञापन

वीडियो वायरल होने के बाद कॉलेज से लेकर सरकार तक एक्शन में आ गई है। प्राचार्य ने मामले में आंतरिक जांच के बाद आनन-फानन में सात वरिष्ठ छात्रों को निलंबित किया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे सीएमसी में सीनियर छात्रों द्वारा फ्रेशर्स की बेरहमी से रैगिंग ली जा रही है और उनके साथ अमानवीय व्यवहार किया गया। छात्रों ने कई प्रकार से उत्पीड़न के आरोप भी लगाए हैं। इस संबंध में प्राचार्य को एक गुमनाम शिकायत भी मिली है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

मिस्टर हॉस्टल के नाम पर उतरवाए कपड़े, वार्डन भी थे मौजूद

रैगिंग के शिकार एक छात्र ने रेडिट पर पोस्ट में कहा कि नौ अक्तूबर को हुई जूनियर मिस्टर मेन्स हॉस्टल प्रतियोगिता में वार्डन, डिप्टी वार्डन और कुछ डॉक्टर भी जज रूप में मौजूद थे। इस दौरान नए छात्रों को अंडरवियर को छोड़, बाकी सब कपड़े उतार कर दिखाने के लिए मजबूर किया गया। वरिष्ठ छात्रों द्वारा जूनियर छात्रों के प्राइवेट पार्ट पर थप्पड़ मारने की भी बात सामने आई है। 

अश्लील कृत्यों की नकल करने के लिए भी कहा गया

वीडियो में भी देखा जा सकता है कि छात्र अंडरवियर में छात्रावास के चारों ओर चक्कर काट रहे हैं और दूसरी तरफ से उन पर फायर हाइड्रेंट से पानी का फेंका जा रहा था। बताया गया कि यह कथित तौर पर वॉकिंग रेस प्रतियोगिता थी। आरोप के अनुसार, जूनियर छात्रों को इसमें भाग लेने के लिए मजबूर किया गया था। जिसके दौरान उन्हें उनके सहपाठियों के साथ अश्लील एवं यौन कृत्यों की नकल करने के लिए भी कहा गया था। वीडियो में कुछ छात्र ऐसे कृत्य करते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में दो छात्रों को एक-दूसरे को रगड़ते हुए दिखाया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed