{"_id":"683d522af6731b594e02423a","slug":"josaa-counselling-2025-registration-for-iit-nit-admission-begins-from-tomorrow-check-documents-here-2025-06-02","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"JoSAA Counselling 2025: आईआईटी-एनआईटी में प्रवेश के लिए कल से शुरू होगी जोसा काउंसलिंग; चेक कर लें पूरी डिटेल","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
JoSAA Counselling 2025: आईआईटी-एनआईटी में प्रवेश के लिए कल से शुरू होगी जोसा काउंसलिंग; चेक कर लें पूरी डिटेल
Mon, 02 Jun 2025 12:59 PM IST
शिवम गर्ग
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिवम गर्ग
Updated Mon, 02 Jun 2025 12:59 PM IST
सार
JoSAA Counselling 2025: बीटेक एडमिशन काउंसलिंग 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन और चॉइस फिलिंग प्रक्रिया 3 जून से शुरू होने जा रही है। जिन छात्रों ने जेईई मेन 2025 या जेईई एडवांस्ड 2025 क्वालिफाई किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
विज्ञापन
JoSAA Counselling Registration 2025
- फोटो : freepik
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
JoSAA Counselling Registration 2025: जेईई एडवांस्ड 2025 परीक्षा के परिणाम जारी हो चुके है। ऐसे में अब संयुक्त सीट आवंटन प्राधिकरण की तरफ से कल यानी 3 जून 2025 से JoSAA काउंसलिंग 2025 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू की जाएगी। जिन छात्रों ने जेईई मेन 2025 या जेईई एडवांस्ड 2025 क्वालिफाई किया है, वे JoSAA की आधिकारिक वेबसाइट josaa.nic.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
इसमें भाग लेने के लिए उम्मीदवारों को 3 जून से 12 जून शाम 5 बजे तक JoSAA की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन और कॉलेज च्वाइस फिलिंग करनी होगी। पहले चरण की सीट अलॉटमेंट सूची 14 जून को जारी की जाएगी। जिन उम्मीदवारों को पहले राउंड में सीट आवंटित होगी, उन्हें 19 जून तक ऑनलाइन रिपोर्टिंग कर सीट एक्सेप्टेंस फीस जमा करके अपनी सीट को कन्फर्म करना होगा।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- JEE Advanced Result 2025: जेईई एडवांस्ड परीक्षा का परिणाम घोषित, फाइनल उत्तर कुंजी भी हुई जारी, देखें कटऑफ
इसके बाद काउंसलिंग के बाकी चरणों में क्रमशः दूसरे राउंड का सीट अलॉटमेंट 21 जून, तीसरे राउंड का 28 जून, चौथे राउंड का 4 जुलाई, पांचवें राउंड का 10 जुलाई और अंतिम छठे राउंड का सीट अलॉटमेंट 16 जुलाई को जारी किया जाएगा।
विज्ञापन
छह चरणों में होगी काउंसलिंग
इस वर्ष JoSAA काउंसलिंग 2025 के माध्यम से देशभर के 23 आईआईटी, 32 एनआईटी, 26 ट्रिपल आईटी और 47 जीएफटीआई संस्थानों में प्रवेश प्रक्रिया आयोजित की जाएगी। यह पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन मोड में संपन्न होगी। काउंसलिंग 3 जून से 28 जुलाई के बीच कुल छह चरणों में आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
इसमें भाग लेने के लिए उम्मीदवारों को 3 जून से 12 जून शाम 5 बजे तक JoSAA की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन और कॉलेज च्वाइस फिलिंग करनी होगी। पहले चरण की सीट अलॉटमेंट सूची 14 जून को जारी की जाएगी। जिन उम्मीदवारों को पहले राउंड में सीट आवंटित होगी, उन्हें 19 जून तक ऑनलाइन रिपोर्टिंग कर सीट एक्सेप्टेंस फीस जमा करके अपनी सीट को कन्फर्म करना होगा।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- JEE Advanced Result 2025: जेईई एडवांस्ड परीक्षा का परिणाम घोषित, फाइनल उत्तर कुंजी भी हुई जारी, देखें कटऑफ
इसके बाद काउंसलिंग के बाकी चरणों में क्रमशः दूसरे राउंड का सीट अलॉटमेंट 21 जून, तीसरे राउंड का 28 जून, चौथे राउंड का 4 जुलाई, पांचवें राउंड का 10 जुलाई और अंतिम छठे राउंड का सीट अलॉटमेंट 16 जुलाई को जारी किया जाएगा।
JoSAA 2025: महत्वपूर्ण तिथियां
| प्रक्रिया | तिथि |
|---|---|
| ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन और कॉलेज च्वाइस फिलिंग शुरू | 3 जून 2025 |
| च्वाइस फिलिंग की अंतिम तिथि | 12 जून 2025 (शाम 5 बजे तक) |
| पहला मॉक सीट एलोकेशन | 9 जून 2025 |
| दूसरा मॉक सीट एलोकेशन | 11 जून 2025 |
| अंतिम विकल्प लॉक करने की तिथि | 12 जून 2025 |
| पहला राउंड सीट अलॉटमेंट | 14 जून 2025 |
| सीट एक्सेप्टेंस फीस भुगतान और ऑनलाइन रिपोर्टिंग (राउंड 1) | 14 जून – 19 जून 2025 |
| दूसरा राउंड सीट अलॉटमेंट | 21 जून 2025 |
| तीसरा राउंड सीट अलॉटमेंट | 28 जून 2025 |
| चौथा राउंड सीट अलॉटमेंट | 4 जुलाई 2025 |
| पांचवां राउंड सीट अलॉटमेंट | 10 जुलाई 2025 |
| छठा (अंतिम) राउंड सीट अलॉटमेंट | 16 जुलाई 2025 |
| पूरी काउंसलिंग प्रक्रिया का समापन | 28 जुलाई 2025 (अनुमानित) |
IIT एडमिशन के लिए जरूरी दस्तावेज
JoSAA 2025 के दौरान आईआईटी में दाखिला लेने के लिए उम्मीदवारों को निम्न दस्तावेज अपलोड करने होंगे:- कक्षा 10 की मार्कशीट/प्रमाणपत्र (जन्मतिथि प्रमाण के लिए)
- कक्षा 12 की मार्कशीट
- श्रेणी प्रमाणपत्र (यदि लागू हो) – निर्धारित फॉर्मेट में
- PwD प्रमाणपत्र (यदि लागू हो)
- 40% से कम विकलांगता वाले उम्मीदवारों के लिए लेखन में कठिनाई संबंधी प्रमाणपत्र
- बैंक पासबुक की फोटो या कैंसिल्ड चेक
- मेडिकल सर्टिफिकेट (Annexure 7 के अनुसार)
- OCI/PIO कार्ड (यदि लागू हो)
- पासपोर्ट या नागरिकता प्रमाणपत्र (यदि लागू हो)
कमेंट
कमेंट X