फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   JEE Advanced 2025: Result and Final Answer Key Released at jeeadv.ac.in; Check Direct Link and Cut-Off Here

JEE Advanced Result 2025: जेईई एडवांस्ड परीक्षा का परिणाम घोषित, फाइनल उत्तर कुंजी भी हुई जारी, देखें कटऑफ

Mon, 02 Jun 2025 07:40 AM IST
शिवम गर्ग एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवम गर्ग Updated Mon, 02 Jun 2025 07:40 AM IST
सार

JEE Advanced Result 2025: आईआईटी कानपुर ने आज जेईई एडवांस्ड 2025 का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। परीक्षार्थी अपना स्कोरकार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं। साथ ही, फाइनल आंसर की भी जारी कर दी गई है।

विज्ञापन
JEE Advanced 2025: Result and Final Answer Key Released at jeeadv.ac.in; Check Direct Link and Cut-Off Here
JEE Advanced Result 2025 - फोटो : freepik

विस्तार

JEE Advanced Result 2025: इंजीनियरिंग के प्रतिष्ठित संस्थानों आईआईटी में दाखिले के लिए आयोजित जेईई एडवांस्ड 2025 का रिजल्ट आज जारी कर दिया गया है। परीक्षार्थी अपना स्कोरकार्ड आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाकर देख सकते हैं। साथ ही, फाइनल आंसर की भी जारी कर दी गई है। परीक्षा में कुल 1 लाख 90 हजार से अधिक छात्र-छात्राओं ने रजिस्ट्रेशन कराया था। परीक्षा कुल 360 अंकों की रही, जिसमें पेपर-1 और पेपर-2 दोनों ही 180-180 अंकों के थे।

विज्ञापन


इस प्रतिष्ठित परीक्षा में आईआईटी दिल्ली ज़ोन के राजित गुप्ता ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 332 अंक प्राप्त कर ऑल इंडिया रैंक 1 (AIR 1) हासिल की है। वहीं, आईआईटी खड़गपुर ज़ोन की देवदत्ता माझी ने AIR 16 के साथ महिला टॉपर का खिताब अपने नाम किया है। यहां क्लिक करके देखें टॉपर लिस्ट... 

विज्ञापन

जेईई एडवांस्ड 2025 कटऑफ

जेईई एडवांस्ड 2025 की कटऑफ प्रतिशत के रूप में भी जारी की गई है, जिससे परीक्षार्थियों को यह समझने में आसानी हो कि उन्हें कुल अंकों में से कितना प्रतिशत अंक लाना अनिवार्य था। इस वर्ष कॉमन रैंक लिस्ट (CRL) के लिए न्यूनतम कटऑफ 20.56% रही है। वहीं, ओबीसी-एनसीएल और जनरल ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए यह कटऑफ 18.50% तय की गई है। एससी और एसटी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए यह न्यूनतम योग्यता प्रतिशत 10.28% रहा। इस कटऑफ के आधार पर अभ्यर्थी अपनी पात्रता का मूल्यांकन कर सकते हैं और आगे की काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग लेने की तैयारी कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
श्रेणी कटऑफ प्रतिशत (%)
कॉमन रैंक लिस्ट (CRL) 20.56%
ओबीसी-एनसीएल (OBC-NCL) 18.50%
जनरल ईडब्ल्यूएस (GEN-EWS) 18.50%
एससी (SC) 10.28%
एसटी (ST) 10.28%

18 मई को हुई थी जेईई एडवांस्ड परीक्षा

इस साल जेईई एडवांस्ड परीक्षा का आयोजन 18 मई को दो पालियों में किया गया था। यह परीक्षा देश के 222 शहरों के अलावा काठमांडू और दुबई सहित कुल 224 परीक्षा केंद्रों पर संपन्न हुई थी। जेईई एडवांस्ड 2025 का आयोजन इस बार आईआईटी कानपुर द्वारा किया गया।

छह चरणों में होगी काउंसलिंग

इस वर्ष JoSAA काउंसलिंग 2025 के माध्यम से देशभर के 23 आईआईटी, 32 एनआईटी, 26 ट्रिपल आईटी और 47 जीएफटीआई संस्थानों में प्रवेश प्रक्रिया आयोजित की जाएगी। यह पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन मोड में संपन्न होगी। काउंसलिंग 3 जून से 28 जुलाई के बीच कुल छह चरणों में आयोजित की जाएगी।

इसमें भाग लेने के लिए उम्मीदवारों को 3 जून से 12 जून शाम 5 बजे तक JoSAA की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन और कॉलेज च्वाइस फिलिंग करनी होगी। पहले चरण की सीट अलॉटमेंट सूची 14 जून को जारी की जाएगी। जिन उम्मीदवारों को पहले राउंड में सीट आवंटित होगी, उन्हें 19 जून तक ऑनलाइन रिपोर्टिंग कर सीट एक्सेप्टेंस फीस जमा करके अपनी सीट को कन्फर्म करना होगा।

काउंसलिंग का विस्तृत शेड्यूल देखने के लिए यहां क्लिक करें

इसके बाद काउंसलिंग के बाकी चरणों में क्रमशः दूसरे राउंड का सीट अलॉटमेंट 21 जून, तीसरे राउंड का 28 जून, चौथे राउंड का 4 जुलाई, पांचवें राउंड का 10 जुलाई और अंतिम छठे राउंड का सीट अलॉटमेंट 16 जुलाई को जारी किया जाएगा।

आईआईटी और एनआईटी में 20 फीसदी गर्ल्स सीट

आईआईटी और एनआईटी में 20 फीसदी अतिरिक्त सीटों पर बेटियों को दाखिला मिलेगा। इन अतिरिक्त सीटों से अन्य आरक्षित सीटों में कोई कटौती नहीं हुई है। इसका मकसद बेटियों को देश के इंजीनियरिंग प्रीमियम संस्थानों से जोड़ना है।

कैसे चेक करें रिजल्ट

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाएं।
  • 'JEE Advanced Result 2025' लिंक पर क्लिक करें।
  • रोल नंबर, डेट ऑफ बर्थ और मोबाइल नंबर डालें।
  • सबमिट करते ही रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा।
  • स्कोरकार्ड डाउनलोड कर लें और भविष्य के लिए प्रिंट आउट सुरक्षित रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed