फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   JEE Advanced Toppers 2025: Rajit Gupta Rank AIR-1, Devdutta Majhi Tops Female Category; Check Full List

JEE Advanced Toppers 2025: राजित गुप्ता AIR-1 के साथ बने टॉपर; देवदत्ता माझी महिला वर्ग में अव्वल; देखें लिस्ट

Mon, 02 Jun 2025 09:47 AM IST
शिवम गर्ग एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवम गर्ग Updated Mon, 02 Jun 2025 09:47 AM IST
सार

JEE Advanced 2025: जेईई एडवांस्ड के टॉपर्स की लिस्ट जारी कर दी गई है। राजित गुप्ता ने 332 अंक के साथ AIR 1 हासिल किया, वहीं देवदत्ता माझी महिला वर्ग में टॉपर रहीं। नीचे टॉप-10 टॉपर्स की लिस्ट दी गई है।

विज्ञापन
JEE Advanced Toppers 2025: Rajit Gupta Rank AIR-1, Devdutta Majhi Tops Female Category; Check Full List
राजित गुप्ता AIR-1 के साथ बने टॉपर; देवदत्ता माझी महिला वर्ग में अव्वल - फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक

विस्तार

JEE Advanced Toppers 2025: जेईई एडवांस्ड 2025 के टॉपर्स की सूची आज जारी कर दी गई है। इस प्रतिष्ठित परीक्षा में आईआईटी दिल्ली ज़ोन के राजित गुप्ता ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 332 अंक प्राप्त कर ऑल इंडिया रैंक 1 (AIR 1) हासिल की है। वहीं, आईआईटी खड़गपुर ज़ोन की देवदत्ता माझी ने AIR 16 के साथ महिला टॉपर का खिताब अपने नाम किया है।
विज्ञापन

टॉप 15 में सभी पुरुष उम्मीदवार

जेईई एडवांस्ड की टॉप 15 रैंक में सभी उम्मीदवार पुरुष हैं। इस साल परीक्षा में कुल 1,80,422 उम्मीदवारों ने पेपर 1 और 2 दोनों में हिस्सा लिया, जिनमें से 54,378 उम्मीदवार पास हुए हैं। इनमें 9,404 महिलाएं भी शामिल हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- JEE Advanced Result 2025: जेईई एडवांस्ड परीक्षा का परिणाम घोषित, फाइनल उत्तर कुंजी भी हुई जारी, देखें कटऑफ
विज्ञापन
विज्ञापन

जेईई एडवांस्ड टॉपर्स लिस्ट

रैंक नाम अंक ज़ोन
1 राजित गुप्ता 332 आईआईटी दिल्ली
2 सक्षम जिंदल 332 आईआईटी दिल्ली
3 माजिद मुजाहिद हुसैन 330 आईआईटी बॉम्बे
4 पार्थ मंदार वर्तक 327 आईआईटी बॉम्बे
5 उज्ज्वल केसरी 324 आईआईटी दिल्ली
6 अक्षत कुमार चौरसिया 321 आईआईटी कानपुर
7 साहिल मुकेश देव 321 आईआईटी बॉम्बे
8 देवेश पंकज भैया 319 आईआईटी दिल्ली
9 अर्णव सिंह 319 आईआईटी हैदराबाद
10 वडलमूड़ी लोकेश 317 आईआईटी हैदराबाद

महिला टॉपर 2025: देवदत्ता माझी

महिला वर्ग में टॉप करने वाली देवदत्ता माझी, आईआईटी खड़गपुर ज़ोन से हैं और उन्होंने ऑल इंडिया रैंक 16 हासिल की है। इस साल सबसे ज्यादा उम्मीदवार आईआईटी हैदराबाद ज़ोन से सफल हुए हैं, जहां से 12,946 छात्र पास हुए हैं। इसके बाद आईआईटी दिल्ली ज़ोन से 11,370 उम्मीदवारों ने क्वालिफाई किया।

जेईई एडवांस्ड 2025 में फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथ्स में प्राप्त अंकों को जोड़कर कुल अंक बनाए जाते हैं। केवल वही छात्र रैंक सूची में शामिल होते हैं जो विषयवार और कुल योग में क्वालिफाइंग प्रतिशत को पूरा करते हैं।

JEE Advanced 2025 Result: विभिन्न कैटेगरी में रैंक 1 प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों की सूची

  • ओपन (CRL): राजित गुप्ता
  • जनरल-ईडब्ल्यूएस: वंगला अजय रेड्डी
  • ओबीसी-एनसीएल: धर्मना ज्ञान रुत्विक साई
  • एससी: श्रेयस लोहिया
  • एसटी: पार्थ सेहरा
  • सीआरएल-पीडब्ल्यूडी: हर्षल गुप्ता
  • जनरल-ईडब्ल्यूएस-पीडब्ल्यूडी: सुगम कुमार ठाकुर
  • ओबीसी-एनसीएल-पीडब्ल्यूडी: वर्नित विश्वकर्मा
  • एससी-पीडब्ल्यूडी: सुधांश
  • एसटी-पीडब्ल्यूडी: यश गौथारिया
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed