फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   JoSAA Counselling 2025: Registration for IIT-NIT Admission Begins from Tomorrow; Check Documents here

JoSAA Counselling 2025: आईआईटी-एनआईटी में प्रवेश के लिए कल से शुरू होगी जोसा काउंसलिंग; चेक कर लें पूरी डिटेल

Mon, 02 Jun 2025 12:59 PM IST
शिवम गर्ग एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवम गर्ग Updated Mon, 02 Jun 2025 12:59 PM IST
सार

JoSAA Counselling 2025: बीटेक एडमिशन काउंसलिंग 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन और चॉइस फिलिंग प्रक्रिया 3 जून से शुरू होने जा रही है। जिन छात्रों ने जेईई मेन 2025 या जेईई एडवांस्ड 2025 क्वालिफाई किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

विज्ञापन
JoSAA Counselling 2025: Registration for IIT-NIT Admission Begins from Tomorrow; Check Documents here
JoSAA Counselling Registration 2025 - फोटो : freepik

विस्तार

JoSAA Counselling Registration 2025: जेईई एडवांस्ड 2025 परीक्षा के परिणाम जारी हो चुके है। ऐसे में अब संयुक्त सीट आवंटन प्राधिकरण की तरफ से कल यानी 3 जून 2025 से JoSAA काउंसलिंग 2025 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू की जाएगी।  जिन छात्रों ने जेईई मेन 2025 या जेईई एडवांस्ड 2025 क्वालिफाई किया है, वे JoSAA की आधिकारिक वेबसाइट josaa.nic.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
विज्ञापन

छह चरणों में होगी काउंसलिंग

इस वर्ष JoSAA काउंसलिंग 2025 के माध्यम से देशभर के 23 आईआईटी, 32 एनआईटी, 26 ट्रिपल आईटी और 47 जीएफटीआई संस्थानों में प्रवेश प्रक्रिया आयोजित की जाएगी। यह पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन मोड में संपन्न होगी। काउंसलिंग 3 जून से 28 जुलाई के बीच कुल छह चरणों में आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन


इसमें भाग लेने के लिए उम्मीदवारों को 3 जून से 12 जून शाम 5 बजे तक JoSAA की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन और कॉलेज च्वाइस फिलिंग करनी होगी। पहले चरण की सीट अलॉटमेंट सूची 14 जून को जारी की जाएगी। जिन उम्मीदवारों को पहले राउंड में सीट आवंटित होगी, उन्हें 19 जून तक ऑनलाइन रिपोर्टिंग कर सीट एक्सेप्टेंस फीस जमा करके अपनी सीट को कन्फर्म करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- JEE Advanced Result 2025: जेईई एडवांस्ड परीक्षा का परिणाम घोषित, फाइनल उत्तर कुंजी भी हुई जारी, देखें कटऑफ

इसके बाद काउंसलिंग के बाकी चरणों में क्रमशः दूसरे राउंड का सीट अलॉटमेंट 21 जून, तीसरे राउंड का 28 जून, चौथे राउंड का 4 जुलाई, पांचवें राउंड का 10 जुलाई और अंतिम छठे राउंड का सीट अलॉटमेंट 16 जुलाई को जारी किया जाएगा।

JoSAA 2025: महत्वपूर्ण तिथियां

प्रक्रिया तिथि
ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन और कॉलेज च्वाइस फिलिंग शुरू 3 जून 2025
च्वाइस फिलिंग की अंतिम तिथि 12 जून 2025 (शाम 5 बजे तक)
पहला मॉक सीट एलोकेशन 9 जून 2025
दूसरा मॉक सीट एलोकेशन 11 जून 2025
अंतिम विकल्प लॉक करने की तिथि 12 जून 2025
पहला राउंड सीट अलॉटमेंट 14 जून 2025
सीट एक्सेप्टेंस फीस भुगतान और ऑनलाइन रिपोर्टिंग (राउंड 1) 14 जून – 19 जून 2025
दूसरा राउंड सीट अलॉटमेंट 21 जून 2025
तीसरा राउंड सीट अलॉटमेंट 28 जून 2025
चौथा राउंड सीट अलॉटमेंट 4 जुलाई 2025
पांचवां राउंड सीट अलॉटमेंट 10 जुलाई 2025
छठा (अंतिम) राउंड सीट अलॉटमेंट 16 जुलाई 2025
पूरी काउंसलिंग प्रक्रिया का समापन 28 जुलाई 2025 (अनुमानित)

 IIT एडमिशन के लिए जरूरी दस्तावेज

JoSAA 2025 के दौरान आईआईटी में दाखिला लेने के लिए उम्मीदवारों को निम्न दस्तावेज अपलोड करने होंगे:
  • कक्षा 10 की मार्कशीट/प्रमाणपत्र (जन्मतिथि प्रमाण के लिए)
  • कक्षा 12 की मार्कशीट
  • श्रेणी प्रमाणपत्र (यदि लागू हो) – निर्धारित फॉर्मेट में
  • PwD प्रमाणपत्र (यदि लागू हो)
  • 40% से कम विकलांगता वाले उम्मीदवारों के लिए लेखन में कठिनाई संबंधी प्रमाणपत्र
  • बैंक पासबुक की फोटो या कैंसिल्ड चेक
  • मेडिकल सर्टिफिकेट (Annexure 7 के अनुसार)
  • OCI/PIO कार्ड (यदि लागू हो)
  • पासपोर्ट या नागरिकता प्रमाणपत्र (यदि लागू हो)

आईआईटी और एनआईटी में 20 फीसदी गर्ल्स सीट

आईआईटी और एनआईटी में 20 फीसदी अतिरिक्त सीटों पर बेटियों को दाखिला मिलेगा। इन अतिरिक्त सीटों से अन्य आरक्षित सीटों में कोई कटौती नहीं हुई है। इसका मकसद बेटियों को देश के इंजीनियरिंग प्रीमियम संस्थानों से जोड़ना है।

JEE Advanced Toppers 2025: रजित गुप्ता AIR-1 के साथ बने टॉपर; देवदत्ता माझी महिला वर्ग में अव्वल; देखें लिस्ट

12वीं में 75 फीसदी या टॉप 20 पर्सेंटाइल जरूरी

जोसा काउंसलिंग 2025 में भाग लेने वाले छात्र ध्यान दें कि 12वीं कक्षा में 75 फीसदी अंक और टॉप 20 पर्सेंटाइल होने जरूरी है। यदि कोई छात्र इन दोनों नियमों को पूरा नहीं कर पाता होगा तो काउंसलिंग में भाग नहीं ले सकेगा। इसके अलावा यदि किसी बोर्ड के टॉप 20 पर्सेंटाइल नहीं होंगे तो ऐसे मामले में सीबीएसई बोर्ड के नियमों का पालन किया जाएगा। वहीं, एससी, एसटी छात्रों को 12वीं कक्षा में 75 फीसदी की बजाय 65 फीसदी अंक होने जरूरी है।

नया नियम, फीस पंजीकरण के साथ प्री-पेमेंट का विकल्प

अब किसी छात्र की सीट फीस जमा न होने के कारण रद्द नहीं होगी। इस वर्ष से फीस जमा करने के नियम में बड़ा बदलाव हुआ है। जोसा काउंसलिंग में पंजीकरण के बाद ज्वाइस फिलिंग के साथ ही छात्र को अपनी फीस जमा करने का मौका मिलेगा। अब छात्र ही फीस जमा करें, यह जरूरी नहीं होगा। बिना लॉगइन भी कोई भी फीस जमा कर सकेगा।

JEE Advanced Result: जेईई टॉपर बनना काफी नहीं! आईआईटी में एडमिशन के लिए पूरी करनी होंगी ये जरूरी शर्तें

दूसरे से पांचवें राउंड की काउंसलिंग में सीट छोड़नी या पक्की करनी अनिवार्य

आईआईटी में दाखिला नियम में बदलाव हुआ है। एक छात्र की गलती के कारण दूसरे छात्र को दाखिला सीट से बंचित नही रहना होगा। छात्र को दूसरे से पांचवें राउंड की काउंसलिंग में सीट छोड़नी या पक्की करनी अनिवार्य होगी। यदि कोई छात्र इस अवधि में सीट पर फैसला नहीं ले पाता है तो फिर उसे जेईई एडवांस से डिबार कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed