फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Fill the Mother or Father names are not mandatory for single parents at the time of admission

सिंगल पैरेंट्स के लिए अच्छी खबर: बच्चों के दाखिले में नहीं आएगी दिक्कत, दोनों परिजनों के नाम लिखने की शर्त हटी

Wed, 22 Sep 2021 05:30 PM IST
Trainee Trainee अमित शर्मा, अमर उजाला, मोहाली (पंजाब)
अमित शर्मा, अमर उजाला, मोहाली (पंजाब) Published by: Trainee Trainee Updated Wed, 22 Sep 2021 05:30 PM IST
सार

आदेशों में साफ किया गया है कि अगर कोई स्कूल नियम तोड़ता है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। कुछ समय पहले कुछ सिंगल पैरेंट्स मामला शिक्षा विभाग के पास लेकर गए थे। जिसके बाद इस मामले पर अधिकारियों ने मंथन किया। अगर एक नाम अब दाखिला फार्म में दर्ज होगा तो बच्चे को दाखिले से इनकार नहीं किया जा सकता ।
 

विज्ञापन
Fill the Mother or Father names are not mandatory for single parents at the time of admission
Punjab Primary Schools - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब के स्कूलों में अब सिंगल पैरेंट्स को बच्चों के दाखिले में दिक्कत नहीं आएगी। अब दाखिला फार्म में दोनों परिजनों के नाम लिखने का दबाव स्कूल नहीं बना पाएंगे। लोगों की दिक्कतों को देखते हुए डायरेक्टर जनरल स्कूल एजुकेशन ने इस संबंध में सभी स्कूलों को आदेश जारी किए हैं । आदेशों में कहा गया है कि ऐसे बच्चों को किसी भी कीमत पर दाखिला देने से मना न किया जाए। उक्त आदेशों को तुरंत प्रभाव से पूरे राज्य में लागू कर दिया गया है। साथ ही साफ किया गया है कि नियम तोड़ने वाले स्कूलों पर कार्रवाई की जाएगी। विभाग के नए आदेशों के  बाद अब सिंगल पैरेंट्स की परेशानियां कम हो जाएंगी।

विज्ञापन

 
विभाग के पास सिंगल पैरेंट्स लेकर गए थे मामला
जानकारी के मुताबिक कुछ समय पहले कुछ सिंगल पैरेंट्स की तरफ से यह मामला शिक्षा विभाग के ध्यान में लाया गया था। उनका कहना था कि वे बच्चों को स्कूलों में दाखिल करवाने के इच्छुक हैं। जब बच्चों के दाखिले के लिए स्कूलों में जाते हैं तो दाखिला फार्म में माता-पिता दोनों का नाम भरना जरूरी होने के कारण दिक्कत आती है। जिसके बाद इस मामले पर अधिकारियों ने मंथन किया। इसके बाद शिक्षा विभाग की तरफ से राज्य के सभी स्कूलों को आदेश जारी किए गए हैं। आदेशों में कहा गया है कि किसी भी कारण से अगर एक नाम दाखिला फार्म में दर्ज किया जाता है तो ऐसे छात्रों को दाखिला देने से मना न करें। उक्त आदेशों को मोहाली समेत पूरे राज्य में लागू किया गया है।
विज्ञापन

 
सुबह की सभा का नाम अब गेम पीरियड होगा
शिक्षा विभाग की तरफ से स्कूलों में सुबह के समय होने वाली सभा का नाम बदलकर गेम पीरियड रख दिया गया है। इस संबंध में विभाग की तरफ से तर्क दिया गया है कि सुबह का अधिकतर समय विद्यार्थियों द्वारा शारीरिक कसरत और योग पर लगाया जाता है। ये सारी क्रियाएं शारीरिक शिक्षक की तरफ से करवाई जाती हैं। ऐसे में सुबह की सभा का नाम बदलककर गेम पीरियड किया जाता है। इस दौरान करवाई जाने वाली क्रियाएं पहली वाली ही रहेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed