BSEB Result 2025: आर्ट्स स्ट्रीम के छात्रों के लिए करियर के ढेरों अवसर, कौन-सा विकल्प होगा बेस्ट? जानें यहां
BSEB Result 2025: बिहार बोर्ड से 12वीं कक्षा उत्तीर्ण करने के बाद आर्ट्स स्ट्रीम के छात्रों के लिए करियर के अनेक विकल्प उपलब्ध हैं। आर्ट्स स्ट्रीम का दायरा केवल पारंपरिक पढ़ाई तक सीमित नहीं है, बल्कि इसमें प्रशासनिक सेवाओं, क्रिएटिव फील्ड, शिक्षण, कानून और सामाजिक कार्य जैसी कई संभावनाएं हैं। नीचे विस्तार से पढ़ें।
बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट साइंस रिजल्ट 2025 के लिए यहां क्लिक करें।
बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट कॉमर्स रिजल्ट 2025 के लिए यहां क्लिक करें।
बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट आर्ट्स रिजल्ट 2025 के लिए यहां क्लिक करें।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Bihar Board 12th Result 2025: बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी हो चुका है और अब छात्रों के सामने सबसे बड़ा सवाल है आगे क्या करें? करियर का सही चुनाव उनके भविष्य की दिशा तय करता है, इसलिए यह समय सोच-समझकर फैसला लेने का है। खासकर आर्ट्स स्ट्रीम के छात्रों के लिए कई बेहतरीन करियर विकल्प मौजूद हैं, जिनमें सरकारी नौकरी, पत्रकारिता, कानून, डिजाइनिंग, सामाजिक कार्य और शिक्षण जैसे क्षेत्र शामिल हैं। आइए विस्तार से जानते हैं। यहां पढ़ें लाइव अपडेट्स
बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट 2025 के लिए यहां पंजीकरण करें।
1. सरकारी नौकरी की तैयारी (Competitive Exams)
अगर आप सरकारी नौकरी पाना चाहते हैं, तो आर्ट्स स्ट्रीम आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है। इसके लिए आप विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर सकते हैं:
अगर आपको प्रशासनिक सेवाओं में रुचि है, तो यूपीएससी, बीपीएससी, एसएससी, बैंकिंग, रेलवे आदि की परीक्षाओं की तैयारी कर सकते हैं। इसके लिए आप बीए (बैचलर ऑफ आर्ट्स) करके ग्रेजुएशन पूरा करें और फिर प्रतियोगी परीक्षाओं में बैठें। राजनीति शास्त्र, इतिहास, समाजशास्त्र और अर्थशास्त्र जैसे विषय सिविल सेवा परीक्षाओं के लिए फायदेमंद होते हैं।
2. पत्रकारिता और जनसंचार (Journalism & Mass Communication)
लेखन, मीडिया और संवाद कला में रुचि रखने वालों के लिए पत्रकारिता और जनसंचार एक बेहतरीन करियर विकल्प हो सकता है। इस क्षेत्र में न्यूज रिपोर्टर, एंकर, डिजिटल मीडिया एक्सपर्ट, कंटेंट राइटर, रेडियो जॉकी और पब्लिक रिलेशन एक्सपर्ट जैसी प्रोफाइल में काम करने के कई अवसर हैं।
प्रिंट मीडिया, डिजिटल मीडिया, टेलीविजन, रेडियो और पब्लिशिंग हाउस में रोजगार की व्यापक संभावनाएं मौजूद हैं। इस क्षेत्र में करियर बनाने के लिए बैचलर इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC), डिप्लोमा इन जर्नलिज्म, डिजिटल मीडिया या पब्लिक रिलेशन जैसे कोर्स किए जा सकते हैं।
3. शिक्षण और रिसर्च (Teaching & Research)
यदि आपकी रुचि शिक्षा के क्षेत्र में है और आप एक शिक्षक या प्रोफेसर बनना चाहते हैं, तो यह क्षेत्र आपके लिए सही है। बीए के बाद बी.एड. (B.Ed.) करें और स्कूल टीचर बनें। एमए के बाद यूजीसी-नेट (UGC-NET) देकर विश्वविद्यालयों में प्रोफेसर बन सकते हैं। शोध क्षेत्र (Research) में जाने के लिए एमफिल (M.Phil.) या पीएचडी (Ph.D.) करें।
4. क्रिएटिव फील्ड
अगर आपको रचनात्मक कार्य पसंद हैं, तो आप क्रिएटिव इंडस्ट्री में अपना करियर बना सकते हैं। फैशन डिजाइनिंग (NIFT) जैसे संस्थानों से फैशन डिजाइनिंग में कोर्स करके करियर बना सकते हैं। ग्राफिक डिजाइनिंग और एनिमेशन, यह डिजिटल युग का ट्रेंडिंग करियर ऑप्शन है। फिल्म मेकिंग और फोटोग्राफी फिल्म इंडस्ट्री, एडवरटाइजिंग और मीडिया में कई अवसर उपलब्ध हैं।
5. वकालत और न्यायिक सेवाएं
न्याय और समाज सेवा में अगर आपकी रुचि है, तो कानून का क्षेत्र भी एक शानदार विकल्प हो सकता है। एलएलबी (LLB) करने के बाद वकील, जज या कानूनी सलाहकार बन सकते हैं। इसके बाद आप न्यायिक सेवा परीक्षाएं देकर मजिस्ट्रेट (Judge) भी बन सकते हैं। एलएलएम (LLM) करके उच्च न्यायिक सेवाओं में अवसर प्राप्त कर सकते हैं।
6. सामाजिक कार्य (Social Work & NGOs)
समाज सेवा में रुचि रखने वाले छात्रों के लिए यह एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है। वे बैचलर इन सोशल वर्क (BSW) या मास्टर इन सोशल वर्क (MSW) करके इस क्षेत्र में मजबूत आधार बना सकते हैं। इस डिग्री के बाद वे एनजीओ (NGO), सरकारी योजनाओं और समाज कल्याण संगठनों में काम करने के अवसर प्राप्त कर सकते हैं। इसके अलावा, संयुक्त राष्ट्र (UN), विश्व बैंक (World Bank) और अन्य अंतरराष्ट्रीय संगठनों में भी करियर के बेहतरीन विकल्प उपलब्ध होते हैं, जहां वे सामाजिक उत्थान और विकास से जुड़े कार्यों में योगदान दे सकते हैं।
कमेंट
कमेंट X