फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Bihar Board 12th Result OUT: बिहार बोर्ड 12वीं में लड़कियों ने मारी बाजी, शीर्ष तीन पर विज्ञान संकाय का कब्जा

Tue, 25 Mar 2025 06:48 PM IST
शिवम गर्ग एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवम गर्ग Updated Tue, 25 Mar 2025 06:48 PM IST
खास बातें

Bihar Board 12th Result 2025: बिहार बोर्ड ने आज, 25 मार्च को कक्षा 12वीं के नतीजों की घोषणा कर दी है। जो भी छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अब अपना परिणाम देख सकते हैं। छात्र अमर उजाला की वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं।

बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं का रिजल्ट देखने के लिए यहां क्लिक करें

बीएसईबी पिछले कुछ वर्षों से कक्षा 12वीं के परिणाम सबसे पहले घोषित करने के मामले में देश का अग्रणी बोर्ड बना हुआ है। बिहार बोर्ड ने 12वीं की परीक्षाएं 1 फरवरी से 15 फरवरी 2024 तक दो पालियों में आयोजित की थीं। परीक्षा खत्म होने के लगभग 40 दिनों बाद नतीजों की घोषणा कर दी गई है।

विज्ञापन
Bihar Board Class 12th Result 2025 OUT: BESB Bihar 12th Inter Result Decleared, Know Topper List News in Hindi
प्रिया जायसवाल बनीं स्टेट टॉपर - फोटो : Amar Ujala Graphics

लाइव अपडेट

06:48 PM, 25-Mar-2025

BSEB 12th Scrutiny 2025: 1 अप्रैल से करें स्क्रूटनी के लिए आवेदन

छात्र एक अप्रैल से आठ अप्रैल 2025 तक स्क्रूटिनी के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। इसी अवधि में इंटरमीडिएट विशेष परीक्षा और कम्पार्टमेंटल परीक्षा 2025 के लिए भी ऑनलाइन आवेदन लिए जाएंगे। इन परीक्षाओं का परिणाम 31 मई 2025 तक जारी करने का लक्ष्य है, ताकि विद्यार्थी समय पर उच्च शिक्षा में प्रवेश ले सकें।
05:49 PM, 25-Mar-2025

Bihar Board 12th Passing Marks: 33% अंक लाना जरूरी

बिहार बोर्ड की 12वीं परीक्षा में सफल होने के लिए छात्रों को थ्योरी और प्रैक्टिकल दोनों मिलाकर कम से कम 33% अंक प्राप्त करने होंगे। यदि इससे कम अंक आते हैं, तो छात्र को अनुत्तीर्ण माना जाएगा। ऐसे छात्र कंपार्टमेंट परीक्षा देकर अपने परिणाम में सुधार कर सकते हैं।
विज्ञापन
05:40 PM, 25-Mar-2025

Bihar Board 12th Result 2025: कम नंबर आने पर ये हैं विकल्प

यदि किसी छात्र के अंक अपेक्षा से कम आए हैं या वह एक-दो विषयों में फेल हो गया है, तो उसे चिंता करने की जरूरत नहीं है। उसके पास दो विकल्प मौजूद होते हैं –
  • स्क्रूटनी (उत्तर पुस्तिका की पुनः जांच)
  • कंपार्टमेंटल परीक्षा
05:36 PM, 25-Mar-2025

Bihar Board 12th Topper List 2025: यहां देखें टॉप-5 विद्यार्थियों की सूची

प्रिया जायसवाल बनीं स्टेट और विज्ञान स्ट्रीम की टॉपर

रैंक नाम शहर अंक प्रतिशत
1 प्रिया जायसवाल पश्चिम चंपारण 484 96.8%
2 आकाश कुमार अरवल 480 96%
3 रवि कुमार पटना 478 95.6%
4 अनुप्रिया जमुई 477 95.4%
4 प्रशांत कुमार वैशाली 477 95.4%
5 अतुल कुमार मौर्य कैमूर 476 95.2%
5 अंकित कुमार बेगूसराय 476 95.2%
5 वर्षा रानी भटोतर, बी. कोठी 476 95.2%

आर्ट्स स्ट्रीम में अंकिता और शाकिब शाह ने किया टॉप

रैंक नाम शहर अंक प्रतिशत
1 अंकिता कुमारी वैशाली 473 94.6%
1 शाकिब शाह बक्सर 473 94.6%
2 अनुष्का कुमारी मुजफ्फरपुर 471 94.2%
2 रुकैया फातमा बेगूसराय 471 94.2%
3 आरती कुमारी सारण 470 94%
3 सानिया कुमारी सोनपुर 470 94%
3 अंकित कुमार गया 470 94%
4 अंशू रानी पटना 469 93.8%
5 चंद्रमणि लाल मुजफ्फरपुर 468 93.6%
5 रिशू कुमार सहरसा 468 93.6%
5 संजना कुमारी मुजफ्फरपुर 468 93.6%
5 तनु कुमारी पूर्वी चंपारण 468 93.6%
5 अर्चना मिश्रा गया 468 93.6%

वाणिज्य में रौशनी की चमक

रैंक नाम शहर अंक प्रतिशत
1 रौशनी कुमारी वैशाली 475 95%
2 अंत्रा खुशी औरंगाबाद 473 94.6%
3 सृष्टि कुमारी मधुबनी 471 94.2%
3 निशांत राज लउरिया 471 94.2%
4 निधि शर्मा अररिया 470 94%
4 अदिति सोनकर रोहतास 470 94%
5 अंशू कुमारी भोजपुर 469 93.8%
05:35 PM, 25-Mar-2025

Bihar Board 12th Result 2025: तीनों स्ट्रीम्स में रैंक-1 पर लड़कियों का कब्जा

  • बिहार बोर्ड इंटर के परिणाम में तीनों स्ट्रीम्स में लड़किया टॉपर हैं। प्रिया जायसवाल ने 484 (96.8%) अंक हासिल कर विज्ञान संकाय में टॉप किया है। वह स्टेट टॉपर भी हैं।
  • रौशनी कुमारी ने 475 (95.00%) अंक हासिल कर वाणिज्य संकाय में टॉप किया है।
  • अंकिता कुमारी और शाकिब शाह ने 473 (94.6%) अंक हासिल कर संयुक्त रूप से कला संकाय में टॉप किया है।
02:45 PM, 25-Mar-2025

Bihar Board 12th Topper 2025: टॉपर्स को मिलेगी दोगुनी राशि

पिछले साल टॉपर्स को जो पुरस्कार राशि दी जाती थी, इस बार उस राशि में दोगुनी वृद्धि की गई है। अब 12वीं और 10वीं दोनों बोर्ड के टॉपर्स को एक नई और बढ़ी हुई राशि मिलेगी। विज्ञान संकाय में प्रथम स्थान हासिल करने वाली प्रिया जायसवाल को अब 2 लाख रुपये मिलेंगे, साथ ही लैपटॉप, प्रमाण पत्र और मेडल भी प्रदान किया जाएगा।

वहीं, दूसरे स्थान पर आने वाले छात्र को 1.5 लाख रुपये की पुरस्कार राशि मिलेगी, जो पिछले साल 75,000 रुपये थी। तीसरे स्थान पर आने वाले छात्र को 1 लाख रुपये मिलेंगे, जबकि चौथे से दसवें स्थान तक के छात्रों को 30,000 रुपये मिलेंगे। 

रैंक

2024 की पुरस्कार राशि

2025 की पुरस्कार राशि

1st 

1 लाख रुपये

2 लाख रुपये

2nd

75 हजार रुपये

1.5 लाख रुपये

3rd

50 हजार रुपये

1 लाख रुपये

4th - 10th (10वीं क्लास)

30 हजार रुपये

30 हजार रुपये


यह भी पढ़ें: इंटर की टॉप-5 रैंक लिस्ट में 18 लड़कियां, 10 लड़के शामिल; देखें सबके नाम
विज्ञापन
विज्ञापन
01:56 PM, 25-Mar-2025

Bihar Board Result 2025: वैशाली ने दिया कला और वाणिज्य संकाय में टॉपर

बिहार के वैशाली जिले ने कॉमर्स और आर्ट्स संकाय में टॉपर दिया है। कला संकाय में स्टेट टॉपर अंकिता कुमारी वैशाली से हैं। वह वैशाली के राजकीय कृत बी उच्च विद्यालय सेहान की छात्रा हैं। उन्हें 500 में से 473 अंक (94.6 प्रतिशत) हासिल किए है। कॉमर्स संकाय में भी वैशाली ने स्टेट टॉपर दिया है। वैशाली के जे कॉलेज हाजीपुर की छात्रा रोशनी कुमारी ने 475 अंक (95%) प्राप्त किए है। 

01:43 PM, 25-Mar-2025

Bihar Board 12th Result: विज्ञान संकाय के 5,68,330 छात्रों ने पास की परीक्षा

बिहार बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर ने कहा कि लगातार सातवीं बार बिहार ने देश में सबसे पहले इंटर का रिजल्ट जारी किया है। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की इंटर परीक्षा में इस बार सर्वाधिक विज्ञान संकाय के 6 लाख 33 हजार 896, कला संकाय के 6 लाख 11 हजार 365 और कॉमर्स संकाय के 34 हजार 821 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी थी। विज्ञान के 5 लाख 68 हजार 330, कला के 5 लाख 05 हजार 884 और कॉमर्स के 32 हजार 999 परीक्षार्थी पास हुए हैं।

01:36 PM, 25-Mar-2025

Bihar Board 12th Topper 2025: टॉपर सूची

Bihar Board 12th Result 2025 - फोटो : Amar Ujala Graphics

विज्ञान संकाय

रैंक नाम शहर अंक प्रतिशत
1 प्रिया जायसवाल पश्चिम चंपारण 484 96.8%
2 आकाश कुमार अरवल 480 96%
3 रवि कुमार पटना 478 95.6%

कला संकाय

वाणिज्य संकाय

01:33 PM, 25-Mar-2025

Bihar Board 12th Passing Percentage: इतना रहा पास प्रतिशत

  • 82.75% आर्ट्स में
  • 94.77% कॉमर्स
  • 89.66% विज्ञान 
  • 86.5% कुल पास
Load More
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed