अरुणाचल प्रदेश: एपीपीएससी के अध्यक्ष और सदस्यों की नियुक्ति रद्द, सीएम ने बताई ये वजह
APPSC: अरुणाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग (एपीपीएससी) के अध्यक्ष और सदस्यों की नियुक्ति रद्द कर दी गई है। इस बार में अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने गुरुवार को जानकारी दी।
विस्तार
मुख्यमंत्री ने बताया कि 2017 के बाद से एपीपीएससी द्वारा 11 परीक्षाएं आयोजित की गई हैं, जिनमें कदाचार के आरोप में गिरफ्तारियां की गई हैं। राज्य पुलिस के विशेष जांच प्रकोष्ठ (एसआईसी) द्वारा अब तक दो मामले दर्ज किए गए हैं और मामले पहले ही केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) को सौंपे जा चुके हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा, "भर्ती परीक्षाओं में कदाचार के सिलसिले में अब तक 46 सरकारी अधिकारियों और 13 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है।" ये अनियमितताएं तब सामने आईं, जब परीक्षा में शामिल हुए ग्यामार पाडुंग ने 29 अगस्त को ईटानगर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई, जिसमें दावा किया गया कि उन्हें प्रश्न पत्र लीक होने का संदेह है। पिछले साल 26 और 27 अगस्त को हुई परीक्षा में 400 से ज्यादा अभ्यर्थी शामिल हुए थे।
राज्य सरकार की सिफारिश के बाद 27 अक्तूबर को सीबीआई ने जांच अपने हाथ में ली थी। मामले की शुरुआत में राजधानी पुलिस द्वारा जांच की गई थी, और बाद में राज्य पुलिस के विशेष जांच सेल (एसआईसी) को स्थानांतरित कर दी गई थी।
कमेंट
कमेंट X