जम्मू-कश्मीर बोर्ड: विंटर जोन के लिए 10वीं-11वीं और 12वीं की डेटशीट जारी, 21 अक्तूबर से इंटर की परीक्षाएं
जम्मू-कश्मीर बोर्ड ने 10वीं, 11वीं और 12वीं की वार्षिक परीक्षा 2026 की डेटशीट जारी कर दी है। कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 21 अक्तूबर से शुरू होंगी। परीक्षाएं कश्मीर, जम्मू के विंटर जोन और लद्दाख में आयोजित की जाएंगी।
विस्तार
जम्मू-कश्मीर बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (JKBOSE) ने अक्तूबर-नवंबर सत्र 2026 के लिए कक्षा 10वीं, 11वीं और 12वीं की वार्षिक नियमित परीक्षाओं की तारीखें जारी कर दी हैं। ये परीक्षाएं कश्मीर संभाग, जम्मू संभाग के विंटर जोन और लद्दाख के छात्रों के लिए आयोजित की जाएंगी।
जेकेबीओएसई की कक्षा 10वीं की वार्षिक परीक्षाएं 19 अक्तूबर से 18 नवंबर 2026 तक होंगी। कक्षा 11वीं की परीक्षाएं 29 अक्तूबर से 30 नवंबर 2026 तक आयोजित की जाएंगी। वहीं, कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 21 अक्तूबर से 21 नवंबर 2026 तक चलेंगी।
कक्षा 10वीं की परीक्षाएं कब से?
| तारीख | दिन | विषय |
|---|---|---|
| 19 अक्तूबर | सोमवार | गणित |
| 22 अक्तूबर | गुरुवार | उर्दू, हिंदी |
| 27 अक्तूबर | मंगलवार | विज्ञान (भौतिकी, रसायन विज्ञान और जीव विज्ञान) |
| 31 अक्तूबर | शनिवार | अंग्रेजी |
| 4 नवंबर | बुधवार | सामाजिक विज्ञान |
| 7 नवंबर | शनिवार | संगीत |
| 9 नवंबर | सोमवार | अतिरिक्त, वैकल्पिक विषय |
| 11 नवंबर | बुधवार | व्यावसायिक विषय |
| 14 नवंबर | शनिवार | गृह विज्ञान |
| 16 नवंबर | सोमवार | चित्रकला, कला और रेखाचित्र |
| 18 नवंबर | बुधवार | कंप्यूटर विज्ञान |
देखें कक्षा 11वीं डेटशीट
| तारीख | दिन | विज्ञान | कला | गृह विज्ञान | वाणिज्य |
|---|---|---|---|---|---|
| 29 अक्तूबर | गुरुवार | जीव विज्ञान, वनस्पति विज्ञान, प्राणी विज्ञान, सांख्यिकी | राजनीति विज्ञान, सांख्यिकी | - | लेखांकन |
| 3 नवंबर | मंगलवार | सामान्य अंग्रेजी | सामान्य अंग्रेजी | सामान्य अंग्रेजी | सामान्य अंग्रेजी |
| 7 नवंबर | शनिवार | भौतिक विज्ञान | गृह विज्ञान, वैकल्पिक विषय, इतिहास, लोक प्रशासन | संसाधन प्रबंधन | व्यावसायिक गणित, लोक प्रशासन |
| 12 नवंबर | गुरुवार | रसायन विज्ञान | अरबी, फारसी, संस्कृत, अर्थशास्त्र | उद्यमिता, अर्थशास्त्र | - |
| 16 नवंबर | सोमवार | भूगोल | भूगोल | - | बिजनेस स्टडीज |
| 19 नवंबर | गुरुवार | व्यावसायिक विषय | मनोविज्ञान, संगीत, दर्शनशास्त्र, शिक्षा, व्यावसायिक विषय | व्यावसायिक विषय | व्यावसायिक विषय |
| 23 नवंबर | सोमवार | भूविज्ञान, सूक्ष्मजीव विज्ञान, जैव प्रौद्योगिकी, जैव रसायन विज्ञान | उर्दू, हिंदी, कश्मीरी, डोगरी, पंजाबी, भोटी | पारिवारिक स्वास्थ्य देखभाल और रोकथाम | - |
| 26 नवंबर | गुरुवार | गणित, अनुप्रयुक्त गणित | गणित, अनुप्रयुक्त गणित, समाजशास्त्र | खाद्य विज्ञान | - |
| 30 नवंबर | सोमवार | कंप्यूटर विज्ञान, आईटी, ईवीएस, कार्यात्मक अंग्रेजी, शारीरिक शिक्षा, इस्लामी अध्ययन, वैदिक अध्ययन, बौद्ध अध्ययन, इलेक्ट्रॉनिक्स, खाद्य प्रौद्योगिकी | कंप्यूटर विज्ञान, आईटी, ईवीएस, कार्यात्मक अंग्रेजी, शारीरिक शिक्षा, इस्लामी अध्ययन, वैदिक अध्ययन, बौद्ध अध्ययन, यात्रा एवं पर्यटन, अंग्रेजी साहित्य, खाद्य प्रौद्योगिकी | कंप्यूटर विज्ञान, आईटी, ईवीएस, कार्यात्मक अंग्रेजी, शारीरिक शिक्षा, इस्लामी अध्ययन, वैदिक अध्ययन, बौद्ध अध्ययन, यात्रा एवं पर्यटन, खाद्य प्रौद्योगिकी | कंप्यूटर विज्ञान, आईटी, ईवीएस, कार्यात्मक अंग्रेजी, शारीरिक शिक्षा, इस्लामी अध्ययन, वैदिक अध्ययन, बौद्ध अध्ययन, यात्रा एवं पर्यटन |
कब तक होंगी 12वीं की परीक्षाएं?
| तारीख | दिन | विज्ञान | कला | गृह विज्ञान | वाणिज्य |
|---|---|---|---|---|---|
| 21 अक्तूबर | बुधवार | गणित, अनुप्रयुक्त गणित | गणित, अनुप्रयुक्त गणित, समाजशास्त्र | विस्तार शिक्षा | - |
| 24 अक्तूबर | शनिवार | भूगोल | भूगोल, मनोविज्ञान, संगीत, दर्शनशास्त्र, शिक्षा | - | - |
| 28 अक्तूबर | बुधवार | भौतिक विज्ञान | गृह विज्ञान, वैकल्पिक विषय, इतिहास, लोक प्रशासन | मानव विकास | व्यावसायिक गणित, लोक प्रशासन |
| 2 नवंबर | सोमवार | सामान्य अंग्रेजी | सामान्य अंग्रेजी | सामान्य अंग्रेजी | सामान्य अंग्रेजी |
| 5 नवंबर | गुरुवार | रसायन विज्ञान | अरबी, फारसी, संस्कृत, अर्थशास्त्र | परिवार के लिए कपड़े | उद्यमिता, अर्थशास्त्र |
| 9 नवंबर | सोमवार | भूविज्ञान, जैव प्रौद्योगिकी, सूक्ष्मजीव विज्ञान, जैव रसायन विज्ञान | उर्दू, हिंदी, कश्मीरी, डोगरी, पंजाबी, भोटी | - | बिजनेस स्टडीज |
| 14 नवंबर | शनिवार | जीव विज्ञान, वनस्पति विज्ञान, प्राणी विज्ञान, सांख्यिकी | राजनीति विज्ञान, सांख्यिकी | - | लेखांकन |
| 17 नवंबर | मंगलवार | कंप्यूटर विज्ञान, आईटी, ईवीएस, कार्यात्मक अंग्रेजी, शारीरिक शिक्षा, इस्लामी अध्ययन, वैदिक अध्ययन, बौद्ध अध्ययन, इलेक्ट्रॉनिक्स, खाद्य प्रौद्योगिकी | व्यावसायिक विषय | व्यावसायिक विषय | व्यावसायिक विषय |
| 21 नवंबर | शनिवार | कंप्यूटर विज्ञान, आईटी, ईवीएस, कार्यात्मक अंग्रेजी, शारीरिक शिक्षा, इस्लामी अध्ययन, वैदिक अध्ययन, बौद्ध अध्ययन, यात्रा एवं पर्यटन, अंग्रेजी साहित्य, खाद्य प्रौद्योगिकी | कंप्यूटर विज्ञान, आईटी, ईवीएस, कार्यात्मक अंग्रेजी, शारीरिक शिक्षा, इस्लामी अध्ययन, वैदिक अध्ययन, बौद्ध अध्ययन, यात्रा एवं पर्यटन, खाद्य प्रौद्योगिकी | कंप्यूटर विज्ञान, आईटी, ईवीएस, कार्यात्मक अंग्रेजी, शारीरिक शिक्षा, इस्लामी अध्ययन, वैदिक अध्ययन, बौद्ध अध्ययन, यात्रा एवं पर्यटन | कंप्यूटर विज्ञान, आईटी, ईवीएस, कार्यात्मक अंग्रेजी, शारीरिक शिक्षा, इस्लामी अध्ययन, वैदिक अध्ययन, बौद्ध अध्ययन, यात्रा एवं पर्यटन |
कमेंट
कमेंट X