सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2027: कब आएगी डेटशीट... कहां से कर सकेंगे डाउनलोड? फर्जी पीडीएफ से रहें सावधान
CBSE Date Sheet 2027: सीबीएसई कक्षा 10वीं और 12वीं की 2027 बोर्ड परीक्षा की डेटशीट जल्द जारी कर सकता है। इससे पहले सोशल मीडिया पर कई फर्जी पीडीएफ सामने आ सकती हैं। ऐसे में विद्यार्थियों को यह पता होना चाहिए कि असली डेटशीट कहां मिलेगी और उसे कैसे पहचानते हैं।
विस्तार
CBSE Date Sheet 2027: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा 2027 की डेटशीट अपनी आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जारी करेगा। डेटशीट जारी होने के बाद विद्यार्थी वहां से इसे डाउनलोड कर सकेंगे। डेटशीट में हर विषय की परीक्षा की तारीख, दिन और परीक्षा का समय दिया जाएगा। इससे विद्यार्थी अपनी पढ़ाई और रिविजन की रणनीति बना सकेंगे।
लेकिन डेटशीट आने से पहले सोशल मीडिया और दूसरी वेबसाइटों पर कई तरह की पीडीएफ सामने आ सकती हैं। इनमें दी गई तारीखें गलत भी हो सकती हैं। इसलिए विद्यार्थियों को ऐसी पीडीएफ देखकर तुरंत भरोसा नहीं करना चाहिए।
असली डेटशीट कहां मिलेगी?
सीबीएसई की असली डेटशीट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर मिलेगी। विद्यार्थी इसे इस तरह देख सकते हैं:
- सबसे पहले सीबीएसई बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in खोलें।
- परीक्षा से जुड़ी नई खबरों वाले हिस्से में जाएं।
- कक्षा 10वीं या 12वीं की बोर्ड परीक्षा 2027 की डेटशीट का लिंक देखें।
- लिंक खोलकर पीडीएफ देखें।
- उसमें विषय, परीक्षा की तारीख और समय जांचें।
- पीडीएफ डाउनलोड करके फोन या कंप्यूटर में सेव कर लें।
डेटशीट असली है या फर्जी, कैसे पता चलेगा?
- सबसे पहले यह देखें कि डेटशीट कहां से मिली है।
- अगर वह सीधे सीबीएसई की वेबसाइट से डाउनलोड की गई है, तो उसके आधिकारिक होने की पुष्टि की जा सकती है।
- पीडीएफ खोलने के बाद यह भी देखें कि उसमें:
- सही परीक्षा वर्ष लिखा है या नहीं
- कक्षा 10वीं या 12वीं सही है या नहीं
- सभी विषयों के नाम सही हैं या नहीं
- परीक्षा की तारीखें सही दी गई हैं या नहीं
- परीक्षा का समय दिया गया है या नहीं
अक्सर फर्जी डेटशीट बनाने वाले शरारती तत्व असल डेटशीट की हू-ब-हू कॉपी करके फर्जी डेटशीट भी तैयार कर लेते हैं, इनसे भी सावधान रहने की जरूरत है।इसलिए आपको जो डेटशीट मिली है, उसकी बारीकी से जांच करें और तभी भरोसा करें। अगर किसी पीडीएफ की तारीख सीबीएसई की वेबसाइट पर दी गई जानकारी से अलग है, तो उस पर भरोसा न करें।
व्हाट्सऐप और टेलीग्राम पर मिली डेटशीट पर क्यों न करें भरोसा?
व्हाट्सऐप, टेलीग्राम, इंस्टाग्राम और दूसरे सोशल मीडिया मंचों पर डेटशीट की पीडीएफ शेयर हो सकती है। लेकिन हर पीडीएफ सीबीएसई की ओर से जारी की गई हो, यह जरूरी नहीं है।
इसलिए सोशल मीडिया पर मिली डेटशीट को पहले सीबीएसई की वेबसाइट पर चेक करें। वहां जानकारी नहीं मिलती है तो उस पीडीएफ के आधार पर अपनी पढ़ाई की योजना न बदलें।
कब आएगी सीबीएसई की डेटशीट?
सीबीएसई बोर्ड 2027 की बोर्ड परीक्षा की डेटशीट जल्द जारी कर सकता है। हालांकि, बोर्ड ने इस संबंध में कोई आधिकारिक सूचना नहीं दी है। दूसरी ओर अभ्यर्थियों में डेटशीट को लेकर बेचैनी है। अभ्यर्थी रोज इंटरनेट पर डेटशीट के बारे में सर्च कर रहे हैं। सीबीएसई की ओर से आधिकारिक घोषणा के बाद ही डेटशीट जारी होने की सटीक तारीख का पता लगेगा।
आधिकारिक डेटशीट आने के बाद क्या करें?
- सीबीएसई की डेटशीट जारी होते ही उसकी पीडीएफ डाउनलोड करके अपने फोन या कंप्यूटर में सेव कर लें।
- विद्यार्थी इसकी एक प्रति निकालकर अपनी किताबों और पढ़ाई की सामग्री के साथ भी रख सकते हैं।
- इससे परीक्षा की तारीख देखने के लिए बार-बार वेबसाइट खोलने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
फर्जी तारीख देखकर पढ़ाई की योजना न बदलें
- गलत डेटशीट के आधार पर पढ़ाई शुरू करने से परेशानी हो सकती है।
- विद्यार्थी किसी परीक्षा को पहले या बाद में मानकर अपनी तैयारी का समय तय कर सकते हैं।
- इसलिए जब तक सीबीएसई की आधिकारिक डेटशीट जारी नहीं होती, तब तक सोशल मीडिया या दूसरी वेबसाइटों पर मिली तारीखों को सही न मानें।
- कक्षा 10वीं और 12वीं की 2027 बोर्ड परीक्षा से जुड़ी तारीखों के लिए सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट पर दी गई जानकारी ही देखें।
कमेंट
कमेंट X