फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   jobs in himachal job in himuda.

खुले रोजगार के द्वार, हिमुडा में निकली नौकरियां

Sun, 30 Aug 2015 11:53 AM IST
Updated Sun, 30 Aug 2015 11:53 AM IST
विज्ञापन
jobs in himachal job in himuda.

हिमुडा में कनिष्ठ कार्यालय सहायक और प्रारूपकारों के पद भरे जाएंगे। ये पद अनुबंध के आधार पर भरे जाएंगे।

विज्ञापन

हिमुडा के निदेशक मंडल की बैठक में पद भरने को मंजूरी प्रदान कर दी गई है। बैठक की अध्यक्षता शहरी विकास मंत्री सुधीर शर्मा ने की। उन्होंने बताया कि हिमुडा में अनुबंध के आधार पर इन पदों को भरा जाना है। इसके लिए तैयारी शुरू कर दी गई है। हिमाचल प्रदेश अधीनस्थ सेवाएं चयन बोर्ड की ओर से पद भरे जाएंगे।

सुधीर ने बताया कि विभाग में कनिष्ठ कार्यालय सहायक के 15 पदों को अनुबंध आधार भर जाना है। इसके अलावा दो पद कनिष्ठ प्रारूपकारों के भरे जाने हैं। इसके लिए शीघ्र ही विज्ञापन जारी किया जाएगा। चयन प्रक्रिया से हिमाचल के युवाओं को नौकरी का सुनहरा अवसर मिलने जा रहा है।
विज्ञापन


शहरी विकास मंत्री सुधीर शर्मा ने बताया कि निदेशक मंडल ने हिमुडा में हिमाचल प्रदेश अधीनस्थ चयन बोर्ड हमीरपुर के माध्यम से 15 कनिष्ठ कार्यालय सहायकों तथा कनिष्ठ प्रारूपकार के दो पद अनुबंध आधार पर नियुक्त करने के प्रस्ताव को भी स्वीकृति प्रदान की।

विज्ञापन
विज्ञापन

बीएएमएस के इच्छुक युवाओं को झटका

jobs in himachal job in himuda.

राजकुमार सूद, बैजनाथ (कांगड़ा)। प्रदेश के एकमात्र आयुर्वेदिक संस्थान को केंद्र ने बड़ा झटका दिया है। राजीव गांधी स्नातकोत्तर आयुर्वेदिक शिक्षण संस्थान पपरोला में इस बार सीसीआईएम (सेंट्रल काउंसिल ऑफ मेडिसन) की टीम ने दौरा नहीं किया है। ऐसे में संस्थान में बीएएमएस की सीटों को बढ़ाने के प्रदेश सरकार की प्रपोजल फाइलों में सिमट गई है। संस्थान में अब पूर्व की भांति बीएमएस के लिए 50 सीटें ही निर्धारित रहेंगी।

भारत सरकार ने संस्थान में पूर्व की 50 सीटों की संख्या को यथावत रखते हुए इनकी संख्या में किसी भी प्रकार की बढ़ोतरी नहीं की है। वर्तमान में संस्थान में 50 बीएएमएस और 11 विषयों में पीजी की 39 सीटें हैं। हालांकि प्रदेश सरकार ने संस्थान में बीएएमएस की 50 सीटों में बढ़ोतरी करके 60 करने को लेकर कैबिनेट में मंजूरी दी थी। इसके बाद यह मामला केंद्र सरकार को भेजा गया था।

सीसीआईएम की टीम के दौरे के बाद इन बड़ी हुई सीटों को हरी झंडी मिलनी थी, लेकिन इस बार टीम संस्थान का दौरा नहीं कर पाई है। इसके चलते अब अब आगामी वर्ष सीटों की बढ़ोतरी की आस की जा सकती है। उधर, राजीव गांधी स्नातकोत्तर आयुर्वेदिक शिक्षण संस्थान पपरोला के प्राचार्य डा. वाईके शर्मा ने बताया कि बीएएमएस की 50 सीटों में बढ़ोतरी नहीं की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed