{"_id":"61e6e788320e9c46792284fc","slug":"youth-shot-dead-in-sultanpuri-one-dead-another-critical-car-dispute-police-deployed-in-area","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: सुल्तानपुरी में युवकों को मारी गोली, एक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक, गाड़ी को लेकर हुआ विवाद, इलाके में पुलिस तैनात ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: सुल्तानपुरी में युवकों को मारी गोली, एक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक, गाड़ी को लेकर हुआ विवाद, इलाके में पुलिस तैनात
Tue, 18 Jan 2022 09:45 PM IST
सुशील कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: सुशील कुमार
Updated Tue, 18 Jan 2022 09:45 PM IST
सार
मृतक के परिवार वालों का आरोप है कि जेल से निकलने के बाद से ही आरोपी अपने भाई के साथ लगातार गाली गलौज कर रहा था और रात में उसने वारदात को अंजाम दे दिया। पुलिस घटना में शामिल फरार अन्य आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सुल्तानपुरी में सोमवार रात दो युवकों को गोली मारने के बाद इलाके में तनाव बना हुआ है। तनाव को देखते हुए इलाके में पुलिस बल को तैनात किया गया है। रात में हुई गोलीबारी में एक युवक की मौत हो गई थी, जबकि दूसरे की हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी समेत दो आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मुख्य आरोपी दुष्कर्म के मामले में जेल में बंद था और शुक्रवार को जेल से बाहर आया था।
विज्ञापन
शुरुआती जांच में पता चला कि मुख्य आरोपी का गाड़ी को लेकर मृतक से विवाद चल रहा था। वहीं, मृतक के परिवार वालों का आरोप है कि जेल से निकलने के बाद से ही आरोपी अपने भाई के साथ लगातार गाली गलौज कर रहा था और रात में उसने वारदात को अंजाम दे दिया। पुलिस घटना में शामिल फरार अन्य आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है।
विज्ञापन
सोमवार रात पुलिस को सुल्तानपुरी के डांडिया पार्क में दो युवकों को गोली मारने और उसपर चाकू से ताबड़तोड़ हमला किए जाने की जानकारी मिली थी। घटना की जानकारी मिलते ही जिले के तमाम आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए। तब तक घायलों बी बलॉक निवासी हीरा और उसके दोस्त नरसिंह को उसके परिवार वाले संजय गांधी अस्पताल में भर्ती करा चुके थे। जहां हीरा को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
हीरा के परिवार वालों ने बताया कि पड़ोस में रहने वाले इरफान ने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया है। हीरा की मां मीरा ने बताया कि इरफान दुष्कर्म के मामले में शुक्रवार को जेल से बाहर निकला है। उसके बाद से वह अपने भाइयों के साथ मिलकर गाली गलौज कर रहा था। सोमवार की रात इसी बात को लेकर कहासुनी होने पर उसने हीरा की हत्या कर दी। पुलिस ने घटना के कुछ देर बाद ही इरफान और उसके सहयोगी शानू को गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ में इरफान ने खुलासा किया कि उसने हीरा को एक गाड़ी दी थी। वह न ही गाड़ी वापस कर रहा था और न ही उसका पैसा ही दे रहा था। इस बात को लेकर विवाद में उसने हीरा की हत्या कर दी। घटना के दौरान नरसिंह हमला करने की कोशिश करने लगा तो उसे भी गोली मारकर फरार हो गया। मंगलवार को पुलिस ने हीरा के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। मृतक और आरोपी का घर आस पास होने की वजह से इलाके में तनाव को देखते हुए वहां पुलिस बल को तैनात कर दिया गया है।