{"_id":"6ac64e4d859a1a66070dcef8","slug":"youth-shot-amid-dispute-over-damaging-a-vehicle-ashram-news-c-503-1-del1005-1709-2026-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi News: गाड़ी तोड़ने के विवाद में युवक को मारी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi News: गाड़ी तोड़ने के विवाद में युवक को मारी गोली
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती, आरोपी की तलाश में पुलिस मार रहे छापे
अमर उजाला ब्यूरो
पूर्वी दिल्ली। भजनपुरा थाना क्षेत्र में गाड़ी तोड़ने को लेकर शुरू हुआ विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। कहासुनी के दौरान एक युवक ने दूसरे को गोली मार दी। घायल युवक की पहचान इमरान के रूप में हुई है, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने पीड़ित के बयानों के आधार पर केस दर्ज कर लिया है और फरार आरोपी की धरपकड़ के लिए छापे मार रही है।
इमरान परिवार के साथ भजनपुरा में रहता है और पेंटिंग करता है। पुलिस जांच में सामने आया है कि राजू उस्मानी नाम के व्यक्ति के बेटे ने इमरान की गाड़ी में तोड़फोड़ कर दी थी। इसी बात को लेकर इमरान और राजू उस्मानी के बीच कहासुनी शुरू हो गई, जो देखते ही देखते काफी बढ़ गई।
इसी बीच जाहिर नामक युवक मौके पर पहुंचा और दोनों पक्षों के बीच बीच-बचाव कराने लगा। सुलह-समझौते की बातचीत के दौरान माहौल अचानक और गर्म हो गया। आरोप है कि इसी दौरान राजू उस्मानी की तरफ से आए जाहिर ने आपा खो दिया और इमरान पर गोली चला दी। गोली लगते ही इमरान लहूलुहान होकर गिर पड़ा, जिसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही भजनपुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामला दर्ज कर लिया गया है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। आरोपी जाहिर की तलाश में कई टीमों का गठन किया गया है, जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।