फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Youth beaten to death on suspicion of mobile theft, 6 arrested

दिल्ली : मोबाइल चोरी के शक में पीट-पीटकर युवक की हत्या, छह गिरफ्तार

Wed, 13 Oct 2021 10:36 PM IST
नोएडा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्, नई दिल्ली Published by: नोएडा ब्यूरो Updated Wed, 13 Oct 2021 10:36 PM IST
सार

पूछताछ के दौरान आरोपियों ने पुलिस को बताया कि उन्हें शक था कि गगनदीप ने खेत में बनी उनकी झोपड़ी में घुसकर मोबाइल चोरी कर लिया है।

विज्ञापन
Youth beaten to death on suspicion of mobile theft, 6 arrested
demo - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बाहरी दिल्ली के निहाल विहार में मोबाइल चोरी के शक में एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। उसकी शिनाख्त गगनदीप (28) के रूप में हुई है। मंगलवार सुबह चंद्र विहार मेन रोड पर खून से लथपथ उसका शव बरामद हुआ। हत्या का मामला दर्ज कर पुलिस ने चंद घंटों बाद ही छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान मुन्ना कुमार (19), जलधर (45), शुक्कर केवट (48), किशन यादव (41), रमेश कुमार (19) और कमल कुमार (22) के रूप में हुई है। सभी बिहार निवासी हैं और खेतों में काम करते हैं।

विज्ञापन


पूछताछ के दौरान आरोपियों ने पुलिस को बताया कि उन्हें शक था कि गगनदीप ने खेत में बनी उनकी झोपड़ी में घुसकर मोबाइल चोरी कर लिया है। आरोपियों ने गगनदीप की हत्या करने के बाद शव को रिक्शा में डालकर सड़क पर फेंक दिया गया। हत्या को सड़क हादसा बनाने का प्रयास किया गया।
विज्ञापन

बाहरी जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार सुबह करीब 10:08 बजे सूचना मिली कि चंद्र विहार मेन रोड पर युवक का शव खून से लथपथ पड़ा है।

मौके पर जाम लगा हुआ था। कुछ ही देर बाद ज्योति नामक महिला ने शव की शिनाख्त गगनदीप के रूप में की। गगनदीप उसका देवर था। वह परिवार के साथ गली नंबर-23, चंद्र विहार में रहता था। इसके परिवार में माता-पिता और बड़ा भाई व भाभी हैं। कुछ समय पूर्व ही गगनदीप का तलाक हो गया था। पहले वह वैन चलाता था। लेकिन आजकल वह खाली था। पीड़िता ने आरोप लगाया कि गगनदीप की हत्या जलधर, किशन, मुन्ना व अन्यों ने की है। जानकारी जुटाने के बाद पुलिस की टीम ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि आरोपियों ने मोबाइल चोरी के शक में गगनदीप को खेत में बनी झुग्गी में ले जाकर पीटा है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू की। इसके बाद मंगलवार रात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। सभी आरोपी बिहार निवासी हैं और खेतों में काम करते हैं।


आरोपियों ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि मंगलवार सुबह जलधर को लगा कि झोपड़ी में घुसकर गगनदीप ने उसका मोबाइल चोरी कर लिया है। आरोपियों ने गगनदीप को पकड़ लिया। बाद में रस्सियों से बांधकर डंडे से पीटकर उसकी हत्या कर दी। वारदात के बाद रमेश और कमल ने रिक्शे में डालकर शव को सड़क पर फेंक दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed