{"_id":"61977dc9c68f8b501d439956","slug":"young-man-sets-himself-on-fire-after-estrangement-in-love","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: मोहब्बत में मनमुटाव के बाद युवक ने लगाई आग, 98 फीसदी झुलसा, हालत नाजुक ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: मोहब्बत में मनमुटाव के बाद युवक ने लगाई आग, 98 फीसदी झुलसा, हालत नाजुक
Fri, 19 Nov 2021 04:04 PM IST
प्रशांत कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Fri, 19 Nov 2021 04:04 PM IST
सार
शुरूआती जांच में पता चला कि युवक का एक लड़की से प्रेम संबंध था। लेकिन कुछ दिन से उनके बीच किसी बात को लेकर मनमुटाव चल रहा था।
विज्ञापन
सफदरजंग अस्पताल
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजधानी में हरि नगर स्थित एक पार्क में बुधवार रात गर्लफ्रेंड से किसी बात पर कहासुनी होने पर एक युवक ने खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली। युवक के चीखने चिल्लाने पर उसकी गर्लफ्रेंड सहित अन्य लोगों ने आग बुझाई। तब तक युवक 98 फीसदी झुलस चुका था। उसे सफरदजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन
जिला पुलिस उपायुक्त उर्विजा गोयल ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि गर्लफ्रेंड से झगड़ा होने के बाद युवक ने खुद को जलाने का प्रयास किया। पुलिस को बुधवार रात घटना की जानकारी मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस सूत्रों के मुताबिक घायल युवक की पहचान तिहाड़ गांव निवासी समर खान के रूप में हुई है। वह निजी कंपनी में काम करता है।
विज्ञापन
बुधवार रात युवक ने लड़की को बातचीत करने के लिए लेक पार्क में बुलाया था। बातचीत के दौरान उनके बीच झगड़ा हो गया। जिसके बाद युवक गुस्से में आकर अपने साथ बोतल में लाए पेट्रोल को अपने शरीर पर छिड़क लिया। कुछ लोग वहां आग सेक रहे थे। जहां से उसने एक लकड़ी उठाई, जिससे आग तेजी से उसके कपड़े में लग गई। लोगों ने आग बुझाई, तब तक वह 98 फीसदी झुलस गया था। पुलिस ने घटना की जानकारी दोनों के परिवार वालों को दी। पुलिस का कहना है कि युवक की हालत नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन