फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   young man called police and threatened to kill Prime Minister narendra modi In Delhi, arrested

दिल्ली: पीएम मोदी को जान से मारने की धमकी, गिरफ्तार आरोपी बोला- जेल जाना चाहता हूं, वहीं मन लगता है मेरा

Fri, 04 Jun 2021 04:45 PM IST
शाहरुख खान पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Fri, 04 Jun 2021 04:45 PM IST
सार

वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसने इसलिए फोन किया क्योंकि वह जेल जाना चाहता है। यह पूछने पर कि जेल क्यों जाना चाहता है, इस पर उसने कहा वहीं मन लगता है मेरा।
 

विज्ञापन
young man called police and threatened to kill Prime Minister narendra modi In Delhi, arrested
फाइल फोटो - फोटो : PTI

विस्तार

पुलिस नियंत्रण कक्ष (पीसीआर) में फोन कर कथित तौर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को जान से मारने की धमकी देने वाले 22 वर्षीय शख्स को उत्तरपूर्वी दिल्ली के खजूरी खास इलाके से गिरफ्तार किया गया है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
विज्ञापन


अधिकारियों के अनुसार, आरोपी की पहचान सलमान उर्फ अरमान के तौर पर की गई है और आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसने इसलिए फोन किया क्योंकि वह जेल जाना चाहता है। उन्होंने बताया कि वह नशे का आदी है और उसे बाल सुधार गृह से रिहा किया गया था। अधिकारियों के अनुसार उसे 2018 में हत्या के एक मामले में यहां भेजा गया था।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि आरोपी ने बृहस्पतिवार आधी रात को 112 नंबर पर पीसीआर को फोन किया और प्रधानमंत्री मोदी को जान से मारने की धमकी दी। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि जिस नंबर से फोन आया था उसका तुरंत पता लगा लिया गया और जिला पुलिस इकाई के साथ नंबर साझा किया गया जिसने फोन करने वाले व्यक्ति के खजूरी खास में होने का पता लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रारंभिक जांच के अनुसार, सलमान फोन करने के वक्त नशे में था। उसके पिता ने रात करीब दस बजे उसे डांटा था। वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसने इसलिए फोन किया क्योंकि वह जेल जाना चाहता है। यह पूछने पर कि जेल क्यों जाना चाहता है, इस पर उसने कहा वहीं मन लगता है मेरा।
 

उन्होंने कहा कि सलमान ने पुलिस को यह भी बताया कि उसे नशे की लत है और उसने बृहस्पतिवार को शाम करीब सात बजे थोड़ा नशा किया था। पुलिस ने बताया कि दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी कोई कानूनी कार्रवाई करने से पहले प्रोटोकॉल के मुताबिक खुफिया ब्यूरो के अधिकारियों के साथ उससे पूछताछ करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed